एक्सप्लोरर

Stree 2 Box Office Collection Day 31: बॉक्स ऑफिस पर 'स्त्री 2' का नया रिकॉर्ड, पांचवें शनिवार किया शानदार कलेक्शन

Stree 2 Box Office Collection Day 31: 'स्त्री 2' को रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म अब भी हर रोज करोड़ों कमा रही है. 'स्त्री 2' ने अपने पांचवें शनिवार के कलेक्शन के साथ नया रिकॉर्ड बना लिया है.

Stree 2 Box Office Collection Day 31: 'स्त्री 2' इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. कई दूसरी मूवीज के साथ क्लैश के बावजूद फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया और एक महीने बाद भी पर्दे पर बनी हुई है. 'स्त्री 2' को रिलीज हुए 31 दिन हो गए हैं लेकिन फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. वहीं पांचवें शनिवार फिल्म की कमाई में इजाफा हुआ है और इसने नया रिकॉर्ड बना लिया है.

सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'स्त्री 2' ने 30 दिन में कुल 567.53 करोड़ रुपए भारत में कमाए थे. वहीं 31वें दिन फिल्म ने बंपर कमाई की है. कई दूसरी फिल्मों के पर्दे पर होते हुए भी 'स्त्री 2' ने पांचवें शनिवार रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया है. बता दें कि श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने 31वें दिन (पांचवें शनिवार) 5.25 करोड़ रुपए का बिजनेस किया है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

'स्त्री 2' ने चौथे हफ्ते बनाया ये रिकॉर्ड
'स्त्री 2' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब कुल 572.78 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं. इसी के साथ ये चौथे हफ्ते सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है. पहले नंबर पर अब भी 'बाहुबली 2' का दबदबा कायम है जिसने चौथे हफ्ते में भारत में 12 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

नई रिलीज फिल्मों का 'स्त्री 2' पर नहीं हुआ असर
13 सितंबर को तीन फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी है. जहां करीना कपूर की फिल्म 'द बकिंघम मर्डर्स' थिएटर्स में रिलीज हुई तो वहीं 'तुम्बाड' और वीर जारा फिर से पर्दे पर आई है. हालांकि 'स्त्री 2' पर इसका कोई असर होता नहीं दिख रहा है और फिल्म का दमदार कलेक्शन जारी है. एक तरफ 'स्त्री 2' घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब में शामिल होने के करीब है तो दूसरी तरफ वर्ल्डवाइड 770 करोड़ के कलेक्शन के साथ फिल्म 800 करोड़ का आंकड़ा छूने के नजदीक है.

भी पढ़ें: ‘मजहब के नाम पर जिस्म सौंपना पड़ा’, हलाला के बाद दर्द में थीं मीना कुमारी

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box Office: 'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
'आवारापन 2' बनी इमरान हाशमी की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 'एक था टाइगर' को पछाड़ा
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'अलायंस' के बाद बदला सोहेल खान का लुक, वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
'धुरंधर' के बाद अब 'प्रलय' से धमाका करेंगे रणवीर सिंह, शुरू हुई फिल्म की शूटिंग

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
Embed widget