एक्सप्लोरर

Details: हार्ट अटैक से नहीं बाथटब में डूबने से हुई श्रीदेवी की मौत

दुबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी की अचानक हुई मौत के मामले में एक नया मोड़ आया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि उनकी मौत बाथरूम में चक्कर आने पर बाथटब में गिरने से डूबकर हुई. इस खुलासे के कारण ही उनके शव को भारत वापस लाने में देरी हो रही है. दो दिन पहले शनिवार रात को ऐसी खबरें थीं कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है, लेकिन दुबई पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि 54 वर्षीय अभिनेत्री की मौत अपने होटल के बाथरूम में अचानक चक्कर आने के बाद बाथटब में गिरने से डूबकर हुई थी.

अभिनेत्री की मौत के मामले में एक नया मोड़ यह भी आया है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट में यह कहा जा रहा है कि उनके खून में शराब के अवशेष भी मिले हैं. रिपोर्ट की तस्वीर को साझा करते हुए गल्फन्यूज ने कहा कि श्रीदेवी के खून में शराब के अवशेष पाए गए. साथ ही रिपोर्ट में उनका संतुलन खोने, बाथटब में गिरने और डूबने की बात कही गई है.

खलीजटाइम्स डॉट कॉम के मुताबिक, उनके शव को जल्द ही अल मुहैसना संलेपन केंद्र भेजा जाएगा और उसके बाद मुंबई के लिए रवाना किया जाएगा.

दुबई के आधिकारिक मीडिया ऑफिस ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के मुताबिक, दुबई पुलिस ने मामले को दुबई पुलिस अभियोजन को ट्रांसफर कर दिया है, जो इस तरह के मामलों में नियमित रूप से कानूनी कार्यवाही करते हैं. गल्फन्यूज के एक अधिकारी ने बताया, "घटना के आस पास के हालात को नियत करने के लिए जांच अभी चल रही है, क्योंकि फॉरेंसिक रिपोर्ट कह रही है कि उनकी मौत सिर्फ डूबने से हुई है."

पुलिस घटना की कड़ी को जोड़ने का प्रयास कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वास्तव में क्या हुआ था. विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शव को वापस भेजने और अंतिम संस्कार में देरी हो सकती है.

इससे पहले खबरों में कहा जा रहा था कि अभिनेत्री अपने पति के साथ डिनर डेट पर जाने के लिए तैयार हो रही थीं. परिवार के करीबी सूत्र ने खलीज टाइम्स को बताया कि बोनी शनिवार को मुंबई से दुबई के लिए गए और जुमैराह अमीरात टॉवर हॉटल के उनके कमरे में करीब 5:30 बजे पहुंचे, ताकि उन्हें डिनर के लिए सरप्राइज दे सकें.

श्रीदेवी के आखिरी 7 दिन, मुंबई से दुबई की उड़ान और फिर होटल में मौत, जानें पूरी डिटेल्स

उन्होंने उन्हें उठाया और डिनर पर आमंत्रित करने से पहले दंपति ने करीब 15 मिनट तक बातचीत की. सूत्र ने कहा कि फिल्म 'मॉम' स्टार उसके बाद वाशरूम गईं. करीब 15 मिनट बीतने के बाद जब श्रीदेवी बाहर नहीं आईं, तो बोनी ने उन्हें जांचने के लिए दरवाजा खटखटाया. जब उन्हें जवाब नहीं मिला तो उन्होंने जबरदस्ती दरवाजा खोला और पाया कि दिग्गज अभिनेत्री पानी से भरे टब में बेसुध पड़ी हैं.

उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें जगाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठ सकीं. मैंने अपने एक दोस्त को बुलाया. इसके बाद हमने नौ बजे पुलिस को इस घटना की सूचना दी."

पुलिस और पैरामेडिक्स की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए फॉरेंसिक मेडिसिन के सामान्य विभाग भेजा गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाना पाटेकर ने राखी सावंत को मेरे खिलाफ बोलने के लिए दिए थे पैसे', तनुश्री का बड़ा दावा
'नाना पाटेकर ने राखी सावंत को मेरे खिलाफ बोलने के लिए दिए थे पैसे', तनुश्री का बड़ा दावा
शाहरुख खान की 'किंग' से नहीं होगा अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' का क्लैश, आगे बढ़ी रिलीज डेट
शाहरुख खान की 'किंग' से डर गए अनीत पड्डा की 'शक्ति शालिनी' के मेकर्स, टल गई रिलीज
'दृश्यम 3' से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद तीन हिट देने वाले बने बॉलीवुड के पहले एक्टर
'दृश्यम 3' से अजय देवगन ने रचा इतिहास, कोविड के बाद ये रिकॉर्ड बनाने वाले बने पहले एक्टर
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?
नाना पाटेकर की मौत पर 'शैतान' बोलने वाली तनुश्री दत्ता कौन हैं?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP के आंदोलन से पहले रेलवे का बड़ा फैसला, दिल्ली आने वाली सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
एबी डिविलियर्स का विराट कोहली पर ताजा बयान, जो कहा आपको जरूर जानना चाहिए
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
CJP को प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिलने पर RJD भड़की, 'अगर प्रशासन…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
राजकीय सम्मान से हुआ नाना का अंतिम संस्कार, किन्हें ऐसे देते हैं अंतिम विदाई?
Embed widget