एक्सप्लोरर

सोनू सूद ने फिर बढ़ाया मदद का हाथ, करवाया कराटे चैंपियन का इलाज

कराटे नेशनल चैंपियन अमृत पाल कौर कोविड के चलते अपना इलाज कई महीनों से नहीं करवा पा रही थी. जनवरी में गोआ में नेशनल प्रेसिडेंटस चैंपियनशिप कप के दौरान उनके घुटने में गम्भीर चोट आ गयी थी.

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कोरोना महामारी के बीच प्रवासी मजदूर हों या फिर कोई अन्य जरूरतमंद. जो भी सोनू के पास मदद की गुहार लेकर पहुंचता है वो उसकी सहायता की कोशिश जरूर करते हैं.

कराटे नेशनल चैंपियन खिलाड़ी अमृत पाल कौर कोविड के चलते अपना इलाज कई महीनों से नहीं करवा पा रही थी. जनवरी में गोआ में नेशनल प्रेसिडेंटस चैंपियनशिप कप के दौरान उनके घुटने में गम्भीर चोट आ गयी थी. उसके बाद MRI कराके उन्हें पता लगा कि पूरा लिगमेंट ब्रेक हो गया था, और बिना सर्जरी के वापिस खेलना नामुमकिन था. इसकी रिकवरी में भी 8-9 महीनें भी लग जाते हैं.

कई महीनों तक अमृत दर दर भटकतीं रहीं लेकिन इलाज उन्हें कहीं नही मिला. ऐसे में अमृत के ही एक दोस्त ने उन्हें सलाह दी कि वह सोशल मीडिया के ज़रिए सोनू सूद को अपनी परेशानी के बारे में बताएं. और फिर क्या था, बस अपनी समस्या ट्विटर पर डालने की ही देरी थी. 15 मिनट के अंदर अंदर उन्हें सोनू कि टीम से जवाब आ गया और जल्द से जल्द उनका इलाज करवा दिया गया.

अमृत की मम्मी, सुखविंदर जी कहती हैं कि जब उनकी बेटी को चोट लगी तो उन्हें बहुत ही बुरा लग रहा था कि इतने गोल्ड मेडल्स होने के बावजूद भी उनकी बेटी का इलाज कहीं भी नहीं हो पा रहा था. वो कहती हैं कि प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने के पैसे उनके पास नहीं थे, जिस सरकारी अस्पताल में भी वो जाते, कहीं भी उनकी बेटी की चोट को गम्भीरता के साथ नही देखा जाता.

उन्होंने कहा, "मैंने EWS के तहत प्राइवेट अस्पताल में भी अपनी बेटी का इलाज करवाना चाहा लेकिन डॉक्टरों द्वारा कोई सहायता नहीं दी गयी. उन्होंने उस समय कहा कि अभी बच्चा चल फिर तो रहा है, कोई दिक्कत नहीं है. कोरोना का समय है, सरकारी अस्पताल तो कोविड मरीज़ों के लिए है,नऔर प्राइवेट अस्पताल के लिए हम उनको लिख कर देते हैं जो इमरजेंसी केस होते हैं. तो उन्हें यह इमरजेंसी केस नहीं लगा."

उनका कहना है, "फिर उसके बाद सोनू सूद ने 15 मिनट में हमारी समस्या का समाधान कर दिया. एक ऐसे अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर इलाज करवाना हमारे बस की बात नही थी."

सोनू सूद द्वारा मदद का हाथ बढ़ाये जाने पर वह कहतीं है, "मेरे भाई ने सोनू सर का ज़िक्र किया. क्योंकि उसी दौरान सोनू सर मज़दूरों के लिए बहुत कुछ कर रहे थे. तो हमने उन्हें ट्वीट कर दिया. अगले 15 मिनट में ही मुझे उनकी टीम ने कांटेक्ट किया. एक हफ्ते के अंदर अंदर उन्होंने पूरा सेटअप करवा दिया था. पूरी सर्जरी की प्रक्रिया के दौरान, उससे पहले और उसके बाद वो कांटेक्ट में थे. उन्होंने डॉक्टरों से भी पूरी बात की, और बार बार जानना चाहा कि हमे कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. वो एक बड़े भाई की तरह हमारे साथ थे. हमारे लिए यह एक बड़ी चीज थी कि एक बॉलीवुड एक्टर आगे बढ़कर हमारी मदद कर रहे थे.'

आपको बता दें कि अमृत पिछले 8 सालों से कराटे कर रही हैं. इंटरनेशनल में कॉमनवेल्थ वर्ल्ड चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट रह चुकी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों की खातिर पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
'मैंने पति से बहुत मिन्नतें की', बच्चों के लिए पीटर हाग से शांति से अलग होना चाहती थी सेलिना जेटली
Tu Hai Meri Kiran: सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल, कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ
सोनाक्षी सिन्हा या जहीर इकबाल, कौन है ज्यादा अमीर? जानें दोनों की नेटवर्थ
Box Office: मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी
मंडे को 'दृश्यम 3' निकली सबसे आगे, 'द वन' और 'द पैराडाइज' का खेल हुआ खत्म
Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो
Koffee With Karan के लास्ट सीजन में नजर आएंगे सलमान खान, सामने आया पहला वीडियो

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
तेजस्वी यादव का बड़ा सवाल, 'अगर ज्ञानेश कुमार सही थे तो…'
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget