एक्सप्लोरर

शादी को लेकर सोनम ने पहली बार की बात, बताया कैसी होगी शादी और कौन होंगे उनके डिजाइनर

सोनम कपूर जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. इन दिनों मीडिया के गलियारों में सोनम की शादी की खबरें जोरों पर हैं. अब सोनम ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उनकी शादी कैसी होगी.

नई दिल्ली: सोनम कपूर जल्द अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. इन दिनों मीडिया के गलियारों में सोनम की शादी की खबरें जोरों पर हैं. अब  सोनम ने खुद ही इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उनकी शादी कैसी होगी. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर ने अपनी को लेकर कई बातें बताई हैं. शादी को लेकर सोनम ने बताया कि वो शादी अपने रिश्तेदारों और करीबियों की मौजूदगी में होनी चाहिए. इसके अलावा मैं शादी इंडिया में करने के पक्ष में हूं क्योंकि ये दुनिया में ये मेरी सबसे पसंदीदा जगह है. वहीं सोनम ने आगे बात करते हुए बताया कि वो चाहती हैं कि उनकी शादी में उनकी बहन रिया उनकी ब्राइड्समेड (दुल्हन की सहेली) बनकर आएं. उन्होंने कहा, ''मैं नहीं जानती कि भारतीय शादी में ऐसा करने का रिवाज है या नहीं, लेकिन अगर ऐसा होता है तो मैं यही चाहूंगी कि मेरी बहन रिया , मेरी सहेली समयुक्ता, स्वरा, शेला और जैकलीन मेरी ब्राइड्समेड बनकर मेरे साथ हों मेरी शादी में. '' वहीं, शादी की ड्रेस के बारे में बात करते हुए सोनम ने कहा कि वो अपनी बहन रिया की डिजाइन की हुई ड्रेस पहनना चाहती हैं. शादी को लेकर सोनम ने पहली बार की बात, बताया कैसी होगी शादी और कौन होंगे उनके डिजाइनर आपको बता दें कि अगले हफ्ते ही सोनम और आनंद शादी के बंधन में बंध जाएंगे और इसकी तैयारियां भी शुरू हो गई हैं. शादी के लिए अनिल कपूर के घर को भी सजा दिया गया है. हाल ही में तस्वीरें सामने आईं थी जिनमें सोनम की मां सुनीता उनके घर पर लाइट्स लगवातीं दिख रही थी. हालांकि सोनम की शादी को लेकर अभी तक परिवारवालों की ओर कोई भी बयान सामने नहीं आया है. रविवार को जब सोनम के पिता अनिल कपूर से उनकी शादी को लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ये कहते हुए जवाब देने से इंकार कर दिया कि सही वक्त आने पर इस बारे में बात की जाएगी. शादी को लेकर सोनम ने पहली बार की बात, बताया कैसी होगी शादी और कौन होंगे उनके डिजाइनर शुरू हो चुकी हैं संगीत की तैयारियां  सोनम कपूर की संगीत सेरेमनी को कोरियोग्राफर फराह खान कोरिग्राफ करने वाली हैं और इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम की शादी में भाई अर्जुन और रणवीर, उनके पिता अनिल कपूर के फेमस गाने 'माई नेेम इज लखन' पर डांस करने वाले हैं. वहीं, अगर कजिन जाह्नवी कपूर की बात करें तो रिपोर्ट्स का कहना है कि सोनम के संगीत में वो अपनी दिवंगत मां और बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी के मशहूर गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं'  पर डांस करने वाली हैं. इन सभी ने संगीत के लिए अपनी -अपनी डांस परफॉर्मेंस की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं.  कुछ वक्त पहले ही मिड डे की एक रिपोर्ट में ये दावा किया गया था कि सोनम की संगीत सेरेमनी को फराह खान कोरियोग्राफ करने वाली हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 साल बाद अलग हुए पलक तिवारी और इब्राहिम अली खान, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
3 साल बाद अलग हुए पलक और इब्राहिम, जानें किसने खत्म किया रिश्ता?
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
नेटफ्लिक्स पर एंटरटेनमेंट का मेला, क्राइम थ्रिलर से एक्शन तक रिलीज हुईं साउथ की 4 धांसू फिल्में
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget