एक्सप्लोरर

बेटे के लिए सोनाली बेंद्रे के पोस्ट से भावुक हुआ बॉलीवुड, कहा- तुम सुपरवुमेन हो

सोनाली ने गुरुवार को अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उस मुश्किल दौर के बारे में जिक्र किया जब उन्हें अपने कैंसर के बारे में अपने बेटे को बताना था. सोनाली बेंद्रे के इस कदम को बॉलीवुड ने भी खूब सराहा है.

नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ सोनाली बेंद्रे ने अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर को सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से शेयर किया है. सोनाली ने गुरुवार को अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए उस मुश्किल दौर के बारे में जिक्र किया जब उन्हें अपने कैंसर के बारे में अपने बेटे को बताना था. सोनाली बेंद्रे के इस कदम को बॉलीवुड ने भी खूब सराहा है. सोनाली बेंद्रे के इस पोस्ट को लेकर सेलेब्स ने उन्हें न सिर्फ अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं. इस पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस काजोल ने लिखा, ''सोनाली तुम हमारे लिए ईश्वर के किसी तोहफे की तरह हो, हम तुम्हारे इस फैसले और सोच को लेकर भी तुम्हारा सम्मान करते हैं. तुम्हारी जिंदगी का ये सफर और न जाने कितने ही लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा. बहुत प्यार और जल्दी ठीक हो जाओ.''  काजोल के अलावा करण जौहर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि सोनाली तुम सच में प्रेरणा से भरी हो जल्दी ठीक हो जाओ. बेटे के लिए सोनाली बेंद्रे के पोस्ट से भावुक हुआ बॉलीवुड, कहा- तुम सुपरवुमेन हो (Photo: Sonali Bendre Instagram) एक्ट्रेस सोनल चौहान ने सोनाली के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, सोनाली तुम एक सबके लिए के प्रेरणास्रोत हो और सुपरवुमेन भी. वहीं, सोनल के अलावा और एकता कपूर , नीलम, महीप कपूर , सूफी चौधरी जैसे सेलेब्स ने उनके इस कदम को सराहा और उनके जल्द ठीक होने की कामना की. सोनाली ने लिखा बेटे के लिए पोस्ट सोनाली बेंद्रे ने अपने बेटे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा.  सोनाली ने लिखा, 'आज से ठीक 12 साल, 11 महीने और 8 दिन पहले मेरा बेटा हमारी जिंदगी में आया हमेशा के लिए हमारा दिल जीत लिया. उस दिन से ही हमारी जिंदगी का सिर्फ एक ही मकसद था उसे हर खुशी देना. मेरे और गोल्डी के लिए उसकी खुशी से ज्यादा अहम और कुछ भी नहीं था.' सोनाली ने आगे लिखा, ''जब मुझे मेरी जिंदगी के सबसे C (कैंसर) के बारे में पता चला तो उस समय हमारे लिए सबसे ज्यादा मुश्किल था ये तय कर पाना कि हम अपने बेटे को इस बारे में कैसे बताएं, लेकिन हमारे लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी था.हम उसे हर तकलीफ से बचाना तो चाहते थे लेकिन उसे ये बताना भी उतना ही जरूरू था. हमने जब उसे इस बारे में बताया तो उसने बड़ी ही मेच्योरिटी से इसे समझा और उसी दिन से वो हमारे लिए ऊर्जा का स्रोत बन गया. इन दिनों कई बार तो वो मेरे लिए एक पेरेंट की तरह बर्ताव करता है और वो चीजें बताता है जो मुझे करनी चाहिए.

From the moment he was born 12 years, 11 months and 8 days ago, my amazing @rockbehl took ownership of my heart. From then on, his happiness and wellbeing have been the centre of anything @goldiebehl and I ever did. And so, when the Big C reared its ugly head, our biggest dilemma was what and how we were going to tell him. As much as we wanted to protect him, we knew it was important to tell him the full facts. We’ve always been open and honest with him and this time it wasn’t going to be different. He took the news so maturely… and instantly became a source of strength and positivity for me. In some situations now, he even reverses roles and takes on being the parent, reminding me of things I need to do! I believe that it’s imperative to keep kids involved in a situation like this. They are a lot more resilient than we give them credit for. It’s important to spend time with them and include them, rather than make them wait on the side-lines, not being told yet instinctively knowing everything. In our effort to protect them from the pain and realities of life, we might end up doing the opposite. I’m spending time with Ranveer right now, while he’s on summer vacation. His madness and shenanigans help me #SwitchOnTheSunshine. And today, we derive strength from each other #OneDayAtATime

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रीमेक है 'दृश्यम द कन्क्लूजन'? अजय देवगन बोले- 'कहानी नई है'
'दृश्यम 3' की रीमेक है 'दृश्यम द कन्क्लूजन'? अजय देवगन ने बताया सच
बुधवार को 'हनुमान अंश' हुई 150 करोड़ के पार, 'मिर्जापुर द मूवी' का भी दिखा जलवा, जानें- कलेक्शन
थमने को तैयार नहीं 'हनुमान अंश', 'मिर्जापुर द मूवी' का दबदबा भी कायम
बॉक्स ऑफिस की गद्दी पर 'मिर्जापुर द मूवी' का कब्जा, 6ठे दिन 'वेलकम टू द जंगल' के उड़ाए परखच्चे
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' का कब्जा, 6ठे दिन भी छापे करोड़ों
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
'उनकी तरह जिंदगी...', विजय माल्या ने बताया क्यों बनना चाहते हैं 'कॉकरोच'
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
सत्य निकेतन के बाद अब चिराग दिल्ली के PG में दरारों से दहशत, सील के बाद छात्र परेशान
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
ईरान से जल्द जंग खत्म होने वाली बात झूठी? व्हाइट हाउस की चेतावनी को इग्नोर कर रहे ट्रंप
महिला एशिया कप: कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
कितने बजे शुरू होगा भारत-बांग्लादेश का सेमीफाइनल, किस चैनल पर आएगा लाइव?
'आप मुस्लिम हो', जब सेंसर बोर्ड ने दिलीप कुमार के 'हे राम' कहने पर उठाई थी आपत्ति, नेहरू तक पहुंचा था मामला
जब सेंसर ने दिलीप कुमार को 'हे राम' कहने से रोका था, नेहरू तक पहुंचा था मामला
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
कांग्रेस ने लिया बड़ा फैसला, अब इस नेता को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
दिल्ली में आज धूप और गर्मी करेगी परेशान, अगले 2 दिनों बाद बदलेगा मौसम
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
पाकिस्तान के बावर्ची ने बनाई गुटखा नान, वीडियो देख पीट लेंगे अपने माथा
Embed widget