एक्सप्लोरर

सोनाली बेंद्रे को 'हाई ग्रेड कैंसर', न्यूयॉर्क में चल रहा है इलाज, खुद दी जानकारी

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे ने अपनी सेहत को लेकर बुरी खबर दी है. अभिनेत्री ने ट्वीट करके कहा है कि उन्हें कैंसर है और वो न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रही हैं. सोनाली ने एक बयान के जरिए अपने फैंस और चाहने वालों को ये जानकारी दी है. एक भावुक बयान में सोनाली ने कहा कैंसर फैलता गया जिसका “हमें सचमुच पता नहीं चला.” सोनाली बेंद्रे ने ट्विटर पर लिखा, ''कभी-कभी जब आपको सबसे कम उम्मीद करते हैं तो जिंदगी आपकी तरफ एक कर्वबॉल फेंकती है. हाल ही में पता चला है कि मुझे high-grade Cancer है. ये मेटास्टाइज्ड है, जिसे सही में हम समझ नहीं पाए थे. गातार हो रहे दर्द के चलते कुछ जांच कराई गईं जिसमें यह चौंकाने वाली बात सामने आई. मेरे दोस्त और मेरा परिवार इस मुश्किल वक्त में मेरे साथ हैं और हर तरीके से मददगार बना हुआ है. मैं बहुत खुशनसीब हूं और इन सबकी शुक्रगुजार हूं.” अभिनेत्री ने आगे लिखा, ''तत्काल इलाज के अलावा इससे निबटने का कोई और तरीका नहीं है. और इसलिए मेरे डॉक्टर की सलाह के मुताबिक मैं न्यूयॉर्क में इसका ट्रीटमेंट करा रही हूं. हम हमेंशा सकारात्मक सोचते हैं और मैंने इससे लड़ने हर कदम लड़ने का दृढ़ संकल्प लिया है. पिछले कुछ दिनों में मुझे जितना प्यार और सपोर्ट मिला है मैं उसके लिए आभारी हूं. मैं ये लड़ाई जारी रखूंगी.''

Sometimes, when you least expect it, life throws you a curveball. I have recently been diagnosed with a high grade cancer that has metastised, which we frankly did not see coming. A niggling pain led to some tests, which led to this unexpected diagnosis. My family and close friends have rallied around me, providing the best support system that anyone can ask for. I am very blessed and thankful for each of them. There is no better way to tackle this, than to take swift and immediate action. And so, as advised by my doctors, I am currently undergoing a course of treatment in New York. We remain optimistic and I am determined to fight every step of the way. What has helped has been the immense outpouring of love and support I’ve received over the past few days, for which I am very grateful. I’m taking this battle head on, knowing I have the strength of my family and friends behind me.

A post shared by Sonali Bendre (@iamsonalibendre) on

क्या होता है हाई ग्रेड कैंसर और Metasised?

हाई ग्रेड कैंसर ऐसा कैंसर होता है जो बहुत तेजी से फैलता हैं. कैंसर जहां से शुरु होता है वहां से जब शरीर के अलग अलग हिस्सों में फैलने लगता है तो उसे Metastases कहते हैं. इसे कैंसर का स्टेज 4 भी कहा जाता है.

सोनाली ने हिंदी के अलावा कई और भाषाओं में भी किया काम

एक जनवरी 1975 को जन्मी सोनाली बेंद्रे हिंदी के अलावा मराठी, तेलुगू, तमिल और कन्नड़ सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. इस अभिनेत्री ने 1994 में रिलीज हुई फिल्म आग से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद सोनाली 'सरफ़रोश', 'हम साथ साथ हैं', 'दिलजले', 'चोरी चोरी', 'कल हो ना हो', 'हमारा दिल आपके पास है' और 'जिस देश में गंगा रहता है' जैसी कई बड़ी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं.

2002 में सोनाली ने बॉलीवुड डायरेक्टर गोल्डी बहल से शादी रचा ली. सोनाली और गोल्डी का एक बेटा रनवीर है जिसकी उम्र 12 साल है. आखिरी बार Once Upon A Time in Mumbai Dobaara! फिल्म में सोनाली कैमियो रोल में नज़र आई थीं. फिल्मों में काम छोड़ने के बाद 2013 से ये अभिनेत्री ज़ी टीवी पर 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज' में जज के तौर पर दिखाई देती थीं लेकिन तीसरे सीजन में उन्हें हुमा कुरैशी ने रिप्लेस किया है. सोनाली बेंद्रे 'इंडियाज बेस्ट ड्रामेबाज 3' के चार एपिसोड शूट कर चुकी थीं. 3 जून को उन्होंने आखिरी बार इस शो के लिए शूट किया था. शो का पहला और दूसरा एपिसोड पिछले शनिवार और रविवार रात 9.00 बजे प्रसारित किया गया था. इस शनिवार और रविवार को ‌भी सोनाली शूट किये गये बाकी दो एपिसोड में नजर आएंगीं. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया था कि वो अब शो का हिस्सा नहीं हैं. सोनाली बेंद्रे को 'हाई ग्रेड कैंसर', न्यूयॉर्क में चल रहा है इलाज, खुद दी जानकारी कुछ दिनों पहले ही ज़ी टीवी ने सोनाली की वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'नई नवेली' के आगे राजकुमार राव का 'प्रहार' फुस्स, जानें ओपनिंग डे कलेक्शन
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
'जेलर 2' की बॉक्स ऑफिस पर तबाही, ओपनिंग डे पर बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड्स
Friday BO Collection: 'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 95 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का फ्राइडे कलेक्शन

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget