एक्सप्लोरर

दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर देखते ही सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- बस अब मेरी करा दो

सोनाक्षी सिन्हा के अलावा करण जौहर, फराह खान कुंदर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने भी दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों पर अपनी खास प्रतिक्रियाएं दी हैं.

मुंबई: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरों पर सोशल मीडिया पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के सितारे भी दोनों के शादी की खूबसूरत तस्वीरें देखकर बेहद खुश हुए हैं. सोनाक्षी सिन्हा ने तो तस्वीर देखने के बाद यहां तक कह दिया कि अब कोई मेरी भी (शादी) करा दो. सोनाक्षी के अलावा करण जौहर, फराह खान कुंदर और अर्जुन कपूर जैसे सितारों ने भी इन दोनों की शादी की तस्वीरों पर अपनी खास प्रतिक्रियाएं दी हैं.

सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर रणवीर सिंह की तस्वीर पर मज़ाकिया अंदाज़ में लिखा, “हाय... नज़र न लगे बाबा और बेबी को... बस अब मेरी करा दो.” सोनाक्षी सिन्हा का ये कमेंट खूब सुर्खियां बटोर रहा है. लोग जानने को उत्सुक हैं कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा कब शादी करेंगी. पिछले काफी समय से सोनाक्षी की शादी की खबरें आती रही हैं. हालांकि अभिनेत्री ने अबतक अपनी शादी को लेकर कुछ भी नहीं कहा है.

दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर देखते ही सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- बस अब मेरी करा दो

इसी कड़ी में दीपिका की डेब्यू डायरेक्टर रहीं फरहा खान कुंदर ने भी शादी की इन तस्वीरों पर बेहद खास प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दीपिका की बॉलीवुड में पहली फिल्म ‘ओम शांति ओम’ के एक मशहूर डायलॉग से इंस्पायर होकर कमेंट किया है. उन्होंने लिखा, “आखिरकार हमें एक चुटकी सिंदूर की कीमत पता चल ही गई.”

दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर देखते ही सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- बस अब मेरी करा दो

दोनों सितारों की तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि उन्हें देखते ही करण का दिल भी शादी करने का करने लगा. करण जौहर ने दीपिका के पोस्ट पर लिखा, “उफ्फ... मुझे भी शादी करनी है.”

दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीर देखते ही सोनाक्षी सिन्हा बोलीं- बस अब मेरी करा दो

आपको बता दें कि आज दीपिका और रणवीर दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एक के बाद एक सिलसिलेवार ढंग से शादी और शादी की सेरेमनी की कई तस्वीरें फैंस के साथ साझा की.

View this post on Instagram

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on 

गौरतलब है कि 14 नवंबर और 15 नवंबर को दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो के किनारे बने खूबसूरत विला देल बलबियानेलो में शादी रचाई है. उनकी शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे.

कल 21 नवंबर को दीपिका और रणवीर बेंगलुरु में परिवार और करीबी दोस्तों के लिए एक रिसेप्शन का आयोजन कर रहे हैं. इसके बाद मुंबइया सितारों के लिए दोनों लोग 28 नवंबर को मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी देने वाले हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
दिल्ली के इन थिएटर में मिल रहे 'धुरंधर 2' के सबसे सस्ते टिकट, जल्द कर लें बुक
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
करीबी दोस्त के निधन पर भावुक हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- 'यकीन करना मुश्किल है'
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
बाबा नीम करौली के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचे विशाल मिश्रा, पुलिसकर्मियों के लिए गाया गाना
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे
'टॉक्सिक' की पोस्टपोन पर धुरंधर 2 एक्टर ने किया रिएक्ट, बोले- मिडिल ईस्ट टेंशन तो हमारे लिए भी है, पर हम तो आ रहे

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए AAP की पहली लिस्ट जारी, 22 उम्मीदवारों का ऐलान
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
हाई कोर्ट पहुंचा सिलेंडर की सप्लाई का मामला, केंद्र को नोटिस जारी, 16 मार्च तक देना होगा जवाब
Watch: मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, कर दी सबकी बोलती बंद
मंदिर में ट्रॉफी ले जाने के विवादित के बीच गुरुद्वारे पहुंचे गौतम गंभीर, देखें वीडियो
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
'खून से रंग देंगे फारस की खाड़ी...', ईरान ने अमेरिका-इजरायल को दी खुली धमकी, मिडिल ईस्ट में भारी बवाल
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
इन 5 तरीकों से कर सकते हैं गैस सिलेंडर बुक, जान लीजिए कौनसा सबसे आसान रहेगा
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
सरकारी नौकरी का मौका MPESB में 291 स्टाफ नर्स और पैरामेडिकल पदों पर भर्ती,जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
Embed widget