एक्सप्लोरर

Sakinaka Rape Case पर Somy Ali का फूटा गुस्सा, बोलीं- आपको क्या लगता है कि तब्बू या आलिया भट्ट रात को बिना सिक्योरिटी के घूम सकती हैं

एक्ट्रेस से एक्टविस्ट बनीं सोमी अली ने मुंबई के साकीनाका में हुए रेप केस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि 'पूरी दुनिया में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षित जगह नहीं है.'

पिछले दिनों मुंबई के साकीनाका में हुए जघन्य रेप केस को लेकर एक्ट्रेस से एक्टविस्ट बनीं सोमी अली का गुस्सा भड़क उठा हैं. सोमी अली ने कहा कि मुंबई हो या मियामी दुनिया में ऐसे कोई जगह नहीं जो महिलाओं के लिए सुरक्षित हो. दिल्ली के निर्भया कांड के बाद साकीनाका की घटना ने सबको हिला कर रख दिया है.

ईटी में छपी खबर के मुताबिक सोमी ने कहा कि "दुनिया में महिलाओं के लिए कोई जगह सुरक्षित नहीं है. मुबंई नहीं , मियामी नहीं. कहीं भी जब तक यहां शिकारी या ऐसे लोग हैं जो जानते हैं कि वो बलात्कार से बच सकते हैं." उन्होने कहा कि "ये बात सही है कि मुंबई आधुनिक शहर है और जहां तक कपड़ों की बात है तो यहां काफी आजादी है. लेकिन ये तथ्य नहीं बदल सका है कि महिलाएं सुरक्षित नहीं है. साकीनाका केस इस बात उदाहरण हैं. हम जानते हैं कि फांसी की सजा से भी ये रुकने वाली नहीं है." 

इसके बाद उन्होंने कहा कि "आपको क्या लगता है कि तब्बू या आलिया भट्ट रात को बिना सिक्योरिटी के सड़कों पर घूम सकती हैं. ये ऐसे लोग हैं जिनके पास चौबीसों घंटे सुरक्षा रहती है. लेकिन एक आम महिला के पास कोई सुरक्षा नहीं है जिसे रात में पैदल, रिक्शा या बस में काम करने के लिए घर से जाना पड़ता है और ये सोचना पड़ता है कि वो कितनी सुरक्षित हैं."

साकीनाका रेप केस के बारे बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इस घटना की भयावहता को महसूस करती हैं. "हकीकत तो ये है कि हमें और ज्यादा गुस्सा आना चाहिए. जबकि हम जानते हैं कि हमारे यहां ऐसी समस्या है तो हम उसके समाधान पर क्यों नहीं सोचते? हमेशा पीड़ित को दोष देना और जो हुआ उसे सही ठहराने वाले लोग कही भी महिलाओं के सुरक्षित होने में मदद नहीं करते. ये सिर्फ एक दक्षिण एशियाई मुद्दा नहीं है, यह एक सार्वभौमिक मुद्दा है."

सोमी अली नो मोर टीयर्स नाम से एक संगठन चलाती है जो घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', तीसरे दिन 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
लाइव: 'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', 11 बजे तक कौनसी फिल्म निकली आगे?
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
पेट क्लिनिक के बाहर रोते दिखे आमिर खान के बेटे, किरण राव भी आईं नजर
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर रचा इतिहास, कंगारुओं को घर में घुसकर रौंदा
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget