एक्सप्लोरर

'बॉलीवुड से ही कुछ लोग चाहते थे ब्रह्मास्त्र फ्लॉप हो जाए'- करण जौहर का बड़ा खुलासा

Karan Johar On Brahmastra : फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) ने एक इंटरव्यू में बताया कि इंडस्ट्री के कुछ लोग ही फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर निगेटिव थे. हालांकि करण जौहर ने किसी का नाम नहीं लिया.

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) की ब्रह्मास्त्र पार्ट वन: शिवा ने महज 4 हफ्ते में दुनिया भर में 425 करोड़ की कमाई की और इसी के साथ 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली नंबर हिंदी फिल्म बन गई है. रिलीज के बाद फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है. हालही में एक इंटरव्यू में करण जौहर ने फिल्म को लेकर कई खुलासे किए. करण ने बताया कि फिल्म के रिलीज से पहले कई रात वह नहीं सोए थे. साथ ही उन्होंने बताया कि फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई. क्योंकि दर्शकों को पता ही नहीं था ​कि फिल्म पर कैसा रिएक्शन दिया जाए. इसी के साथ उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री के कुछ नकारात्मक लोग नहीं चाहते हैं कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे जिससे वह इसी असफलता को सेलिब्रेट कर सकें. 

रिलीज से पहले नहीं सो सके करण 
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत के दौरान करण से जब पूछा गया ​कि क्या वह ब्रह्मास्त्र की रिलीज से पहले दबाव महसूस कर रहे थे, तो करण ने बताया कि बहुत तनाव में था. मैं पूरी रात सोया नहीं था और मैं ये अयान, रणबीर या आलिया को भी नहीं बता सकता था क्योंकि मुझे लग रहा था ​कि मुझे ऐसा होना चाहिए कि हमने कर दिखाया. ये बहुत बड़ी चीज है. चिंता मत करों, ये बहुत बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी. लेकिन रिलीज के बाद फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली. लोग यह तो कह रहे थे कि बहुत अच्छी है या एकदम इससे उल्टा बोल रहे थे. तब मैंने महसूस किया कि ब्रह्मास्त्र जंगल में नए जानवर की तरह है, इसलिए लोगों की ऐसी राय है. 

इंडस्ट्री के ही लोग नहीं चाहते थे कि फिल्म अच्छा प्रदर्शन करे! 
फिल्ममेकर ने आगे कहा कि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे हैं जो फिल्म को लेकर काफी निगेटिव हैं. करण ने कहा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की असफलता को सेलिब्रेट करना कभी अच्छा नहीं रहा है. हालांकि मुझे किसी की राय से कोई समस्या नहीं है. बस कई बार मुझे दुख होता है. क्योंकि इंडस्ट्री में कुछ लोग ऐसे है जो सालों से इंडस्ट्री के लिए काम कर रहे हैं तो कुछ सालों इंडस्ट्री के साथ काम कर रहे हैं. हां, आप आलोचना कर सकते हैं लेकिन निगेटिव होना अच्छी बात नहीं. अलोचना को हम दोनो बाहें खोलकर स्वीकार करेंगे लेकिन मुझे कई बार लगता है कि लोग आलोचना के रूप में निगेटिव हो जाते हैं. 

करण आगे कहते हैं, " कई बार मुझे लगता है कि हम सब इंडस्ट्री का ही हिस्सा हैं. तो आप नहीं चाहते कि फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें. कई बार इंडस्ट्री के ऐसे लोग जो खुद को मीडिया के लोग भी बताते हैं. वह फिल्मों की असफलता को सेलिब्रेट करते हैं. मुझे लगता है कि ये अच्छी चीज नहीं है." हालांकि फिल्ममेकर करण जौहर ने किसी का नाम नहीं लिया. लेकिन हालही में कंगना रानौत और डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ब्रह्मास्त्र के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर सवाल खड़े किए थे. 

ब्रह्मास्त्र का बेहतरीन प्रदर्शन 
बता दें इस सब के बावजूद ब्रह्मास्त्र ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. चार हफ्ते में फिल्म ने वल्र्ड वाइड 425 करोड़ की कमाई कर 2022 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई. तो वहीं इंडियन सिनेमा की तीसरी. ब्रह्मास्त्र से आगे अभी एसएस राजा मौली की आरआरआर और यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 है. 

यह भी पढ़ें:- 

Bigg Boss 16 की शूटिंग के लिए Galaxy अपार्टमेंट से दूर इस आलीशान महल में रहते हैं सलमान खान, हर सुविधा से लैस है मेंशन, देखें वीडियो

फोर मोर शॉट्स सीजन 3 की रिलीज डेट आई सामने, एक बार फिर देखने को मिलेगा जबरदस्त रोमांस और ड्रामा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget