एक्सप्लोरर

शादीशुदा राज बब्बर पर जब आ गया था स्मिता पाटिल का दिल, 80 के दशक में लिव इन में रहकर मचा दी थी सनसनी

Smita Patil Raj Babbar Marriage: स्मिता पाटिल 70-80 के दशक की सफलतम अभिनेत्रियों में से एक थीं. स्मिता पाटिल ने राज बब्बर के साथ लिव इन में रहने के बाद शादी की थी .

Smita Patil Raj Babbar Love Story: स्मिता पाटिल का नाम बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शामिल है. स्मिता पाटिल 70 के दशक की सबसे सफल अभिनेत्री थीं, जिन्होंने आर्ट फिल्मों से लेकर बॉलीवुड मसाला फिल्मों में काम किया. अपने काम के अलावा स्मिता पाटिल राज बब्बर के साथ अपने रिश्ते को लेकर खूब सुर्खियों में रहीं. राज बब्बर और स्मिता पाटिल पहली बार एक-दूसरे से 'भीगी पलके (1982)' के सेट पर मिले थे. शूटिंग के दौरान हुई मुलाक़ात धीरे-धीरे दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई.

स्मिता-राज के रिश्ते से नाराज थीं मां
जब दोनों एक दूसरे के प्यार में गिरफ्तार हुए, तब राज बब्बर पहले से ही शादीशुदा थे. स्मिता से राज को इस कदर प्यार हुआ कि वो अपनी पहली पत्नी नादिरा को छोड़ स्मिता के साथ लिव इन में रहने लगे. उस दौर में दोनों के रिश्ते की खूब आलोचना हुई थी. हालांकि बाद में स्मिता और राज ने शादी कर ली. लेखिका मैथिलि राव ने स्मिता पाटिल और राज बब्बर की स्टोरी का जिक्र अभिनेत्री के बायोग्राफी में किया है. उन्होंने लिखा है कि स्मिता के इस फैसले से उनके माता-पिता नाखुश थे. खासकर स्मिता की मां दोनों के रिश्ते को स्वीकार नहीं कर पा रही थीं. उनका कहना था कि जो लड़की दूसरी महिलाओं के हक के लिए लड़ती है, वो किसी और का घर कैसे तोड़ सकती है.

स्मिता के निधन से टूट गए थे राज
शादी के बाद राज बब्बर और स्मिता पाटिल में अनबन रहने लगी. इस बीच उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. डिलीवरी के दौरान स्मिता की तबीयत खराब हुई और मात्र 31 साल की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. स्मिता के निधन ने राज को तोड़ दिया था. बाद में कुछ समय बाद वो अपनी पहली पत्नी नादिरा के पास वापस चले गए. कहते हैं कि स्मिता हमेशा चाहती थीं कि मरने के बाद उन्हें दुल्हन की तरह सजाया जाए. उन्होंने अपने मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत से कहा था, "अगर में मर जाऊं तो मुझे सुहागन की तरह तैयार करना". बता दें, स्मिता पाटिल के नाम 'मंडी', 'अर्थ', 'आखिर क्यों', 'आज की आवाज', 'चक्र', 'मिर्च मसाला' जैसे कई बेहतरीन फिल्में हैं.

ये भी देखें: 

'हां ये सच है मैं उनसे प्यार करती हूं...', इश्क के चर्चों के बीच जब अमिताभ के लिए रेखा ने कही थी दिल की बात!

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget