एक्सप्लोरर

Watch: भीड़ में फंसी बच्ची, तो रणवीर सिंह ने किया ये काम...दिल छू लेगा 'सिंबा' का वीडियो

Ranveer Singh Viral Video: बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है. जिसमें वो एक छोटी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं.

Ranveer Singh Viral Video: अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' (Singham Again)का ट्रेलर रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. जो हाल ही में एक शानदार इवेंट के तहत लॉन्च किया गया था. इसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट पहुंची थी. इस लिस्ट में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का नाम भी शामिल है. वहीं अब इवेंट से एक्टर का एक बहुत ही खूबसूरत वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें वो एक छोटी बच्ची संग नजर आए.

रणवीर ने बच्ची को भीड़ से बचाया

दरअसल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रणवीर सिंह एक छोटी बच्ची को भीड़ से बचाते हुए नजर आए हैं. वीडियो में बच्ची जोर-जोर से रोती हुई नजर आई. तभी रणवीर उनके पास पहुंचते हैं और उसे गोद में उठा लेते हैं. इसके बाद रणवीर ने बच्ची को बहुत ही सेफ्टी के साथ उसकी मां के पास भी पहुंचाया. रणवीर सिंह का ये अंदाज अब लोगों को खूब पसंद आ रहा है. जिसमें वो एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.  

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

यूजर्स ने किए रणवीर के वीडियो पर ऐसे-ऐसे कमेंट

रणवीर सिंह के इस वीडियो पर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि, 'सिंबा अब सुपरमैन बन गया है.' दूसरे ने लिखा, 'पापा बनने का असर है..' इसके अलावा एक ने ये भी लिखा कि, 'बेबी गर्ल आने पर पापा का प्यार दिख रहा है..'

कब रिलीज होगी अजय-रणवीर की सिंघम अगेन’?

बात करें 'सिंघम अगेन' की तो ये एक मल्टी स्टारर फिल्म है. जो दिवाली पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है. इस वक्त फिल्म की टक्कर कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 3' से भी होगी. वहीं रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन'  में इस बार अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, टाइगर श्रॉफ, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अजय देवगन जैसे बड़े-बड़े स्टार एकसाथ देखने को मिलेंगे.

वहीं इससे पहले रणवीर सिंह ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आए थे. जिसमें वो आलिया के साथ दिखाई दिए थे. अब एक्टर के पास ‘सिंघम अगने’ के अलावा ‘डॉन 3’ में भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें -

बिग बॉस 18 के लिए सलमान खान वसूलते हैं इतनी मोटी रकम, आंकड़ा जानकर उड़ जाएंगे होश

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget