एक्सप्लोरर

‘दुनिया आपको आतंकवादी कहेगी…’, सिंगर लकी अली का छलका दर्द, कहा- मुस्लिम होने की वजह से झेल रहा हूं

Lucky Ali Shared Cryptic Post: बॉलीवुड में आ भी जा जैसे बेहतरीन गाने वाले सिंगर लकी अली ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने मुस्लिम होने पर दुख जताया है.

Lucky Ali Shared Cryptic Post: सिंगर लकी अली ने कई बेहतरीन गानों से फैंस का मनोरंजन किया है. उनके गाए गानों को लोग आज भी खूब पसंद करते हैं. हाल ही में उनकी गोवा का एक वीडियो खूब चर्चा में था. अब सिंगर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने मुस्लिम होने पर दुख जताया है. लकी अली की इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस थोड़े से हैरान और कन्फ्यूज दोनों हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों लिखा और वह क्या कहना चाह रहे हैं. 

लकी अली ने ट्विटर पर क्या लिखा
लकी अली के ट्वविटर हैंडल पर लिखा है, आज दुनिया में मुस्लिम होना अकेले होना है. मोहम्मद के बताए रास्ते पर चलना भी अकेले होना है. आपके दोस्त आपको छोड़ देंगे और दुनिया आपको आतंकवादी कहेगी. लकी अली का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अब सिंगर की पोस्ट पढ़ने के बाद फैंस उनको समझा रहे हैं. 

फैंस ने लकी अली को दी सांत्वना
उनकी इस पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, ‘उस्ताद जी इंसान अच्छे और बुरे दोनों होते हैं. आप लीजेंड हैं और हमेशा रहेंगे. हर अच्छा इंसान अच्छा इंसान होता है. इससे फर्क नहीं पड़ता कि वह लकी अली है या फिर लकी शर्मा’.

वहीं एक और यूजर ने कहा, ‘यह तो परीक्षा है. आप किसे खुश करना चाहते हैं अल्लाह को या फिर उन लोगों को जिनको आपने दोस्त कहा है’. पोस्ट पर एक और दिल छू लेने वाला कमेंट है, ‘क्या इससे फर्क पड़ता है? अगर जिनको आप दोस्त समझ रहे थे और उन्होंने आपको छोड़ दिया है तो वह आपके दोस्त कभी थे ही नहीं. आपको शुक्रगुजार होना चाहिए अपने धर्म का कि आप लोगों की मानसिकता समझ पाए’. 


‘दुनिया आपको आतंकवादी कहेगी…’, सिंगर लकी अली का छलका दर्द, कहा- मुस्लिम होने की वजह से झेल रहा हूं

लकी अली ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड
बता दें कि सिंगर लकी अली कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं. उन्होंने हिंदी सिनेमा में ‘आ भी जा’, ‘ओ सनम’, ‘सफरनामा’, ‘ना तुम जानो न हम’ जैसे कई बेहतरीन गाने गाए हैं. लकी अली का असली नाम मकसूद मोहम्मद अली है, लेकिन सिनेमा की दुनिया में उनको लकी अली के नाम से जाना जाता है. लकी अली ने बॉलीवुड छोड़ दिया है. उनका कहना था कि यहां इज्जत नहीं मिलती. कुछ दिनों पहले गोवा में सड़क किनारे फैंस के बीच गाते उनका वीडियो वायरल हुआ था.

यह भी पढ़ें: कौन हैं अंबानी परिवार की छोटी बहू, जानिए Radhika Merchant की एजुकेशन से लेकर नेटवर्थ तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम्' में रकुल प्रीत सिंह के 'सूर्पणखा' के किरदार से इम्प्रेस हुए यश, तारीफ में कह दी ऐसी बात
'रामायणम्' में रकुल के 'सूर्पणखा' के किरदार से इम्प्रेस हुए यश, तारीफ में कह दी ऐसी बात
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, बोलीं- 'हमारी इंडस्ट्री बहुत अजीब है...'
'10 साल से फिल्मों के नहीं मिले ऑफर', अर्चना पूरन सिंह का छलका दर्द, वजह का भी किया खुलासा
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कहा- 'परिवार का 10वां राष्ट्रीय सम्मान'
जीवी प्रकाश कुमार ने जीता तीसरा नेशनल अवॉर्ड, एआर रहमान ने तारीफ में कही ये बात

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? US हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
CJP के संसद मार्च से पहले केंद्र सरकार के लिए आई मायावती की सलाह, बताया कैसे ठीक होगें हालात?
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Why Argentina Lost: फाइनल में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
FINAL में क्यों हार गई अर्जेंटीना? लियोनेल मेसी एंड टीम की हार के 2 मुख्य कारण; जानिए
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Weather Today: 'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Embed widget