एक्सप्लोरर

'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट के साथ कंफ्यूज हो रहा सिंगर अरमान मलिक का नाम! बोले- 'मेरी रेप्यूटेशन खराब हो रही है'

Singer Armaan Malik Statement: सिंगर अरमान मलिक ने अपना नाम 'बिग बॉस OTT 3' के कंटेस्टेंट के साथ जुड़ता देख एक स्टेटमेंट जारी किया है. उन्होंने साफ किया है कि उनका यूट्यूबर से कोई रिश्ता नहीं है.

Singer Armaan Malik Statement: 'बिग बॉस ओटीटी 3' में जबरदस्त माहौल है और कंटेस्टेंट अरमान मलिक अपनी दो बीवियों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में उन्होंने शो के दूसरे कंटेस्टेंट विशाल पांडे को थप्पड़ भी मारा था जिसके चलते वे सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं. वहीं अब पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक ने अपने नाम को 'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट के साथ कंफ्यूज कर रहे फैंस के लिए एक स्टेटमेंट जारी किया है.

सिंगर अरमान मलिक ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा है- 'हेलो, मैं पिछले कुछ समय से एक मुद्दे को नज़रअंदाज करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन ऐसा लगता है कि इस पॉइंट पर ये हाथ से बाहर जा रहा है और मुझे इसका हल निकालना होगा. एक यूट्यूब क्रिएटर, जिसे पहले संदीप के नाम से जाना जाता था, उसने बाद में अपना नाम बदलकर अरमान मलिक रख लिया और फिलहाल में बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 में है.'

'मेरा इस इंसान से कोई रिश्ता नहीं है'
अरमान मलिक ने आगे लिखा- 'इससे बहुत भ्रम पैदा हो रहा है, कई लोग गलती से मुझे टैग कर रहे हैं और मान रहे हैं कि हम दोनों एक ही शख्स हैं. मैं बिल्कुल क्लियर करना चाहता हूं कि मेरा इस इंसान से कोई रिश्ता नहीं है और मैं किसी भी तरह से उसका या उसकी लाइफस्टाइल का सपोर्ट नहीं करता हूं. ये सिचुएशन मेरी रेपुटेशन को नुकसान पहुंचा रही है और उन कई लोगों को गुमराह कर रही है जिन्होंने सालों से मेरा सपोर्ट किया है.'

फैंस से की ये अपील
सिंगर ने कहा- 'मैं किसी को अपना नाम बदलने और अपना नाम अपना लेने से नहीं रोक सकता, लेकिन मैं अपनी कम्युनिटी से रिक्वेस्ट करता हूं कि वे इससे बाहर निकलने में मेरी मदद करें. प्लीज उनसे रिलेटेड किसी भी पोस्ट में मुझे टैग करना बंद करें. आपकी समझ और कॉपरेशन के लिए शुक्रिया.'

दो शादियों को लेकर चर्चा में यूट्यूबर अरमान मलिक
बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी 3' कंटेस्टेंट अपनी दो शादियों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं. उन्होंने अपनी दो बीवियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के साथ शो में हिस्सा लिया था. हालांकि पायल मलिक पहले ही शो से बाहर हो गई हैं, जबकि अरमान अपनी दूसरी वाइफ कृतिका के साथ अब भी 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें: कभी कंगाल हो गया था ये मशहूर एक्टर, आज मुंबई में खरीदा 18 करोड़ का आलीशान घर

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
तुषार कपूर और आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला सरफिरा अरेस्ट, पेशे से है IT इंजीनियर
15-20 नहीं, 'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
'रामायण' में हैं 25 से ज्यादा कलाकार, जानें कौन निभा रहा कौन सा का किरदार?
Ramayana Advance Booking Day 1 Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 6 बजे तक 41 करोड़ के पार हुई कमाई
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट
छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
मायावती करेंगी BSP के 75 जिला अध्यक्षों के साथ बैठक, मिशन-27 पर होगी बात
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'मैं बीवी पगलू हूं...', जुमला फेमस होने पर ओवैसी ने किया मजेदार कमेंट
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
'हमारे देश में...', US मिडटर्म इलेक्शन में ट्रंप की हार पर क्या कह रहे भारत के विपक्षी नेता?
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Embed widget