एक्सप्लोरर

Throwback Story: जामनगर के महाराजा से Simi Garewal का 3 साल तक चला था अफेयर, जानिए किस्सा

Throwback Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस सिमी गरेवाल अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर थीं. 2013 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान सिमी ने जाम नगर के महाराजा से अपने अफेयर को लेकर बात की थी.

Throwback Story:  सिमी गरेवाल (Simi Garewal ) एक ऐसी एक्ट्रेस थीं जिन्होंने अपनी खूबसूरती से लाखों लोगों का दिल जीत लिया था. कहा जाता था कि वो जितना खूबसूरत पर्दे पर दिखाई देती थी,उससे कहीं ज्यादा खूबसूरत असल जिन्दगी में लगती थीं. उनकी अदाएं और एलिगेंसी ने हर किसी को उनका कायल कर दिया था. सिमी में जितनी नजाकत थीं, उनके प्यार में उतना ही पागलपन था. सिमी 3 साल तक जामनगर के महाराजा के साथ रिलेशन में रहीं. उनका कहना था कि वो दोनों प्यार में क्रेजी चीज़े किया करते थे.

कई सुपरहिट फिल्मों में दिखाई दीं सिमी

सिमी ने मेरा नाम जोकर, कर्ज और चलते-चलते जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. कहते हैं कि 5 साल की उम्र में उन्होंने राजकपूर की फिल्म आवारा देखी थी, तभी से उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा जाग उठा था. यही वजह थी इंग्लैंड से पढ़ाई के बावजूद वो बॉलीवुड में अपना नाम कमाने आ गईं. 2013 में फिल्म फेयर अवॉर्ड के दौरान दिए एक इंटरव्यू में उन्होने खुलासा किया था कि 17 साल की उम्र में उन्हें अपने पड़ोसी, जामनगर के महाराजा से प्यार हो गया था. 

जामनगर के महाराजा संग चला अफेयर

सिमी ने बताया "ये एक पैशिनेट अफेयर था, जो तीन साल तक चला. उन्होंने जानवरों, खेल और खाने की एक अद्भुत दुनिया दिखाई. इस पैशन और कंपेशन में हमने कई क्रेजी चीज़े कीं लेकिन ये जुनूनी हो गया था. जब भी मैं पीछे मुड़कर देखती हूं तो चेहरे पर एक स्माइल आ जाती हैं.मुझे एहसास हुआ कि एक रिश्ते में इंसान क्या क्या कर सकता है.” इसके बाद सिमी ने 1970 में रवि मोहन से शादी कर ली. लेकिन नौ साल बाद दोनों अलग हो गए, सिमी का कहना था कि उनकी शादी लॉन्ग डिस्टेंस शादी थी. जिसकी वजह से ये रिश्ता एक दशक भी नहीं चल सका.  

पॉपुलर चैट शो करती थीं होस्ट

सिमी और रवि मोहन का तलाक हो गया, लेकिन इसके बाद भी उनके परिवार के साथ सिमी का अच्छा रिश्ता रहा. उन्होंने बताया था कि रवि मोहन के परिवार से उनकी कोई कड़वाहट नहीं हैं. वो अब भी उनके परिवार से जुड़ी हुई हैं. बेहद खूबसूरत होने के बावजूद सिमी ने बॉलीवुड से ब्रेक ले लिया. इसके बाद उन्होंने सिमी गरेवाल चैट शो शुरू किया. इस शो में अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, रेखा, शाहरुख खान समेत कई बड़ी हस्तियों ने हिस्सा लिया.  

सिमी इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. वो अब भी कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं. कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी देखकर उन्होंने कंगना की काफी तारीफ की थी. यही नहीं वो ओपरा विन्फ्रे को दिए मेगन मर्केल के इंटरव्यू पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे चुकी हैं. 

ये भी पढ़ें-

Bigg Boss 15: बिग बॉस 15 के सेट डिजाइनर पर लगा चोरी का आरोप, मैथ्यू माजोटा की पिंक फ्लेमिंगो कॉपी कर ट्रोल हुए ओमंग कुमार

Ananya Pandey Looks: दुल्हन बनकर Ananya Pandey ने अपनी खूबसूरती से किया सबको फेल, सोशल मीडिया पर छाया जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monday Box Office Collection Updates: मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
मंडे को 'अल्फा' या 'वेलकम टू द जंगल' कौन मार रही बाजी? जानें- सभी फिल्मों का कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंडे को भी किया बंपर कलेक्शन, 11वें दिन 117 करोड़ के पार हुई फिल्म
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
'26/11, पठानकोट नरसंहार...', आदित्य धर ने रणवीर सिंह को बताया 'भाई', 'धुरंधर' का BTS शेयर कर विश किया बर्थडे
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट
पीच कलर के लहंगे में अंशुला कपूर दिखीं गॉर्जियस ब्राइड, बहन की शादी में जाह्नवी-खुशी के लुक ने लूट ली लाइमलाइट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget