एक्सप्लोरर

Birthday Special: जब Simi Garewal के ग्लैमरस सीन पर हिल गया था बॉलीवुड, इस फिल्म पर मचा था हंगामा

Simi Grewal birthday: सिमी ग्रेवाल अपनी एक्टिंग से ज्यादा लव लाइफ और बोल्डनेस के कारण चर्चा में रही हैं. एक्ट्रेस इस साल 17 अक्टूबर को अपना 75वां जन्मदिन मना रही हैं.

Simi Grewal birthday: अपने जमाने की बेहद ग्लैमरस और बिंदास एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल का आज जन्मदिन है. उनका जन्म 17 अक्टूबर 1947 को दिल्ली में हुआ था, वह लंदन में पली-बढ़ी थीं. सिमी ग्रेवाल ने बहुत कम उम्र में ही फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया था. वो एक ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिनके काम से ज्यादा उनकी बोल्डनेस और लव अफेयर के चर्चे लोगों की जुबान पर रहे थे. सिमी ग्रेवाल के जन्मदिन पर हम आपको एक्ट्रेस की लाइफ का वो अहम हिस्सा बताने जा रहे हैं जिसने भारतीय सिनेमा में खल-बली मचा दी थी. मामला था राज कपूर की एक फिल्म में 15 साल की सिमी ग्रेवाल का हॉट सीन जिस पर जमकर विवाद हुआ था. 

बोल्डनेस की सारी हदें पार कर गईं सिमी ग्रेवाल

70 के दशक की एक्ट्रेस रहीं सिमी ग्रेवाल (Simi Garewal) हमेशा अपनी बोल्ड इमेज के कारण सुर्खियों में रहीं. उनके करियर से ज्यादा लोगों ने उनकी पर्सनल लाइफ में दिलचस्पी दिखाई थी. सिमी ने हिंदी सिनेमा में उस जमाने में बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दी थीं. इस एक सीन में सिमी के अंदाज को देख आज की हीरोइनें भी ऐसा करने से पहले हजार बार सोचेंगी. 

इस एक सीन पर मचा था बवाल

1970 में आई राज कपूर की फिल्म 'मेरा नाम जोकर' में सिमी ग्रेवाल का रोल छोटा सा रोल था लेकिन उस एक सीन से पूरे देश हंगामा मच गया था. फिल्म में सिमी ने एक टीचर का रोल प्ले किया था जिससे उसके स्टूडेंट को प्यार हो जाता है. सिमी के स्टूडेंट अभिनेता ऋषि कपूर थे जिनकी बाल कलाकार के तौर पर ये पहली फिल्म थी. फिल्म के एक सीन में सिमी ने बिकिनी पहनी थी और वह खेत में कपड़े बदलते हुए न्यूड नजर आई थीं. मेरा नाम जोकर फिल्म का ये सीन हिंदी सिनेमा का सबसे चर्चित माना जाता है जिससे बॉलीवुड में सनसनी मच गई थी. कुछ लोगों ने फिल्म के इस सीन पर आपत्ति भी जताई थी. इस बोल्ड सीन के कारण सिमी ग्रेवाल की जमकर आलोचना हुई थी लेकिन एक्ट्रेस ने फिल्म ‘सिद्धार्थ’ में भी काफी बोल्ड सीन दिए. बिकिनी सीन के अलावा सिमी ने इस फिल्म में लिप-लॉक किसिंग देने से भी परहेज नहीं किया था. इस वजह से सिमी ग्रेवाल का नाम बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस में शुमार हो गया.  


Birthday Special: जब Simi Garewal के ग्लैमरस सीन पर हिल गया था बॉलीवुड, इस फिल्म पर मचा था हंगामा

सिमी ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया था लेकिन सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें उनके टॉक शो से मिली थी. सिमी ने स्टार प्लस के टॉक शो 'इंडियाज मोस्ट डिजायरेबल' में होस्ट किया था. इसके अलावा सिमी अपने सबसे सुपरहिट टॉक शो “रेन्डेज़वस विथ सिमी ग्रेवाल” को लेकर आज तक फिल्मी सितारों के बीच छाई रही हैं. 

यह भी पढ़ें- 'आप इतना बुरा क्यों गाते हैं...', Karan Johar के बच्चों ने ही उड़ाया उनकी सिंगिंग का मज़ाक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget