इंजीनियरिंग छोड़ एक्टिंग में आए सिद्धार्थ गुप्ता, 'वास्ते' से 'कृष्णावतारम्' तक ऐसा रहा सफर
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ एक्टिंग में आए सिद्धार्थ गुप्ता ने 'वास्ते' से देशभर में पहचान बनाई और अब 'कृष्णावतारम्' में भगवान कृष्ण बनकर दर्शकों का दिल जीता और अपने करियर में नई ऊंचाइयां छू रहे हैं.

सिद्धार्थ गुप्ता आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं. उनके लिए यह साल कई वजह से खास रहा है. खासकर उनकी फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) को दर्शकों का बहुत प्यार और सराहना मिल रही है. फिल्म में भगवान कृष्ण के किरदार में नजर आए सिद्धार्थ ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है. अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और सहज एक्टिंग के चलते वह इंडस्ट्री के चर्चित नए चेहरों में शामिल हो गए हैं.
हालांकि, 'कृष्णावतारम' उनके करियर का एक बड़ा पड़ाव जरूर है, लेकिन मनोरंजन जगत में यहां तक पहुंचने का उनका सफर भी काफी दिलचस्प रहा है. 'वास्ते' जैसे सुपरहिट म्यूजिक वीडियो से घर-घर में पहचान बनाने से लेकर अपनी फिटनेस और पर्सनल लाइफ तक, सिद्धार्थ की जिंदगी से जुड़ी कई ऐसी बातें हैं जिनके बारे में शायद कम ही लोग जानते हैं. तो उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनसे जुड़ी 7 दिलचस्प बातें.
'कृष्णावतारम' में भगवान कृष्ण बनकर जीता दर्शकों का दिल
सिद्धार्थ गुप्ता ने फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: द हार्ट (हृदयम) में भगवान कृष्ण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उनके इस किरदार को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. भगवान कृष्ण के रूप में सिद्धार्थ की सादगी, अट्रैक्टिव और भावनात्मक एक्टिंग ने लोगों को प्रभावित किया है. फिल्म में कृष्ण की यात्रा को एक अलग और भावनात्मक अंदाज में पेश किया गया है, जिसमें सिद्धार्थ ने अपने एक्टिंग से खास छाप छोड़ी है.
View this post on Instagram
'वास्ते' से मिली देशभर में पहचान
सिद्धार्थ गुप्ता को देशभर में पहचान दिलाने वाला म्यूजिक वीडियो 'वास्ते' रहा है. इस गाने में वह ध्वनि भानुशाली के साथ नजर आए थे. रिलीज होते ही यह गाना जबरदस्त हिट हो गया था और आज भी इसकी लोकप्रियता बरकरार है. इस म्यूजिक वीडियो को अब तक 1.76 बिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
View this post on Instagram
एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले की अलग थी राह
सिद्धार्थ गुप्ता का शुरुआती सफर मनोरंजन जगत से बिल्कुल अलग था. एक्टिंग को अपना करियर बनाने से पहले उन्होंने अपनी जिंदगी के लिए कुछ और ही रास्ता चुना था. हालांकि, धीरे-धीरे उन्हें एहसास हुआ कि उनका असली जुनून परफॉर्मिंग आर्ट्स में है. इसके बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने का फैसला किया.
बहुत कम लोग जानते हैं कि सिद्धार्थ गुप्ता ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी. वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए दुबई भी गए थे. हालांकि, उनका मन एक्टिंग की दुनिया में था और इसी जुनून के चलते उन्होंने अपने करियर की दिशा बदलने का फैसला किया. इसके बाद वह भारत लौट आए और मनोरंजन जगत में अपने लिए मौके तलाशने लगे. उनका यह फैसला उनके जीवन का एक बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ.
साल 2020 में कोरोना लॉकडाउन के दौरान सिद्धार्थ गुप्ता ने अपनी फिटनेस पर खास ध्यान दिया. इस दौरान उन्होंने नियमित लाइफस्टाइल अपनाते हुए अपना वजन कम करने और खुद को फिट बनाने की दिशा में काफी मेहनत की. उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपनी फिटनेस जर्नी की झलकियां शेयर की थीं. उनकी इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी ने फैंस को भी फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल के प्रति प्रेरित किया.

आने वाला प्रोजेक्ट भी है खास
सिद्धार्थ गुप्ता के करियर को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह जल्द ही बालाजी और सिख्या के बैनर तले बनने वाली एक आने वाली फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आ सकते हैं. इस फिल्म का डायरेक्टर उमेश बिष्ट करने वाले हैं. बताया जा रहा है कि फिल्म में उनके साथ श्रीलीला और जाह्नवी कपूर भी नजर आ सकती हैं. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकरअभी पक्की जानकारी सामने नहीं आई है .अगर यह खबर सच साबित होती है, तो यह सिद्धार्थ के करियर का एक और बड़ा पड़ाव हो सकता है.






















