एक्सप्लोरर

#MeToo: सोना महापात्रा के बाद श्वेता पंडित ने अनु मलिक पर लगाया यौन शोषण का आरोप

सिंगर श्वेता पंडित ने बुधवार को उनपर आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थीं तो मलिक ने उनका उत्पीड़न किया था. ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट में सिंगर ने मलिक पर ‘‘बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने और यौन-उत्पीड़क होने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि संगीतकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार तब किया जब वह हिन्दी म्यूजिक इंडस्ट्री में नयी थी.

सोशल मीडिया पर ‘मीटू’ के तहत चल रहे अभियान में संगीतकार अनु मलिक पर एक बार फिर से उत्पीड़न का आरोप लगा है. सिंगर श्वेता पंडित ने बुधवार को उनपर आरोप लगाया कि जब वह नाबालिग थीं तो मलिक ने उनका उत्पीड़न किया था.

ट्विटर पर एक लंबी पोस्ट में सिंगर ने मलिक पर ‘‘बच्चों के प्रति यौन आकर्षण रखने और यौन-उत्पीड़क होने’’ का आरोप लगाते हुए कहा कि संगीतकार ने उनके साथ दुर्व्यवहार तब किया जब वह हिन्दी म्यूजिक इंडस्ट्री में नयी थी.

पंडित ने कहा, ‘‘ यह वर्ष 2000 था जब मुझे ‘मोहब्बतें’ फिल्म में मुख्य सिंगर के तौर पर लॉन्च किया गया और मैं इस कामयाबी को आगे बढ़ाने के लिए दूसरे अच्छे गीत हासिल करने की कोशिश कर रही थी.’’ उन्होंने कहा कि वह अनु मलिक की फैन थीं. 2001 के मध्य में मलिक के प्रबंधक ने उन्हें अंधेरी के एम्पायर स्टूडियो में उनसे मिलने के लिए फोन कर बुलाया तो वो काफी एक्साइटेड थीं.

सिंगर ने कहा, ‘‘ जब मैं और मेरी मां मॉनीटर कक्ष में पहुंचे तो वह (मलिक) ‘अवारा पागल दीवाना’ फिल्म के लिए सुनिधि और शान के साथ समूह गीत रिकॉर्ड करा रहे थे. उन्होंने एक छोटे कैबिन में इंतजार करने को कहा. वहां सिर्फ मैं और वह थे.’’ #MeToo: विनता नंदा ने आलोक नाथ के खिलाफ पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

मलिक ने पंडित की आवाज परखने के लिए उनसे कुछ पक्तियां गाने को कहा. पंडित ने कहा, ‘‘ मैंने इतना अच्छा गया कि उन्होंने कहा, ‘ मैं तुम्हें सुनिधि और शान के साथ यह गाना दूंगा, लेकिन पहले मुझे एक किस दो.’ फिर वह मुस्कुराया. मैं इसे सबसे भयानक मुस्कुराहट के तौर पर याद करती हूं. मैं सन्न रह गई और चेहरा पीला पड़ गया. मैं तब सिर्फ 15 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी.’’

सिंगर ने कहा, ‘‘ क्या कोई उस क्षण की कल्पना कर सकता है जो मुझपर वहां बीता. यह ऐसा था जैसे किसी ने मेरे पेट में छुरा घोंप दिया हो. मैं इस व्यक्ति को ‘अनु अंकल’ कहती थी और वह दशकों से मेरे पूरे परिवार को जानता था. वह हमें संगीतकार के सम्मानित घराने के तौर पर जानते था.’’

दीपिका पादुकोण की Live Love Laugh फाउंडेशन के ट्रस्टी पर लगे शोषण के आरोप

श्वेता पंडित दिग्गज शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की पोती  हैं. इसे ‘‘अपनी जिंदगी का सबसे खराब अनुभव’’ बताते हुए सिंगर ने कहा कि घटना के बाद वह महीनों तक उदास रहीं और इसे अपने माता-पिता को नहीं बता पाईं.’’

एक हफ्ते पहले, सिंगर सोना महापात्रा ने भी मलिक को ‘आदतन यौन-उत्पीड़क’ कहा था. पंडित के आरोपों की प्रतिक्रिया में महापात्रा ने आप बीती सामने रखने और मलिक का नाम लेने के लिए उनका धन्यवाद किया. पंडित के आरोपों को लेकर जब मलिक से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘ कोई टिप्पणी नहीं करनी (नो कमेंट्स). यह बेतुका है. मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता हूं. आज कोई भी कुछ भी कह रहा है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'? जानें- 13 दिनों का कलेक्शन
400 करोड़ से ज्यादा कमाई, क्या हिट हो पाई रजनीकांत की 'जेलर 2'?
रजनीकांत की 'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने हिंदी वर्जन में भी उड़ाया गर्दा, 'कुली'-'लियो' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा
बिग बॉस 20: लव गिल को स्काउट ने किया नोमिनेट, फूट-फूटकर रोईं एक्ट्रेस, अरिशफा-गुल्लू में जमकर हुआ झगड़ा

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
यूपी MLC चुनाव मतगणना जारी, मेरठ और बरेली में BJP जीती, वाराणसी में सपा का परचम
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
Maharashtra MLC Election Result LIVE: 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
LIVE: महाराष्ट्र MLC चुनाव की 3 सीटों पर MVA की बढ़त, दो पर महायुति आगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खरगे के घर पर अब INDIA गठबंधन लाएगा 'महाभियोग', जानें प्लान
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
दुनिया की सबसे कड़क शराब में 96% अल्कोहल, क्या इसे सीधे पी सकते हैं?
Embed widget