सलमान खान इन 7 फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर मचाएंगे धमाल, यूपी-बिहार से तमिलनाडु तक उड़ाने आ रहे गर्दा
सुपरस्टार सलमान खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस बहुत एक्साइटेड रहते हैं. सलमान खान का स्वैग बॉक्स ऑफिस पर गदर काटता है.

'सलमान खान' की फिल्मों को लेकर फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है. पिछली बार वो फिल्म सिकंदर में दिखे थे. भले ही वो फिल्म चली नहीं लेकिन इससे सलमान खान के स्टारडम और अपकमिंग प्रोजेक्ट्स पर कोई असर नहीं दिखा. सलमान खान के हाथ में अब कई सारी फिल्में हैं. आइए जानते हैं एक्टर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में.
बैटल ऑफ गलवान
सलमान खान फिलम बैटल ऑफ गलवान में दिखेंगे. इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है. फिल्म के अप्रैल में रिलीज होने की खबरें हैं. हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में कहा भी जा रहा है कि फिल्म पोस्टपोन हो सकती हैं. हालांकि, इसे लेकर ऑफिशियल अपडेट नीहं आया है. फिल्म में सलमान चित्रांगदा के अपोजिट दिखेंगे.
View this post on Instagram
राज एंड डीके प्रोजेक्ट
सलमान के राज एंड डीके के प्रोजेक्ट में भी नजर आने की खबरें हैं. रिपोर्ट्स हैं कि इस फिल्म में समांथा रूथ प्रभु नजर आ सकती हैं. पहली बार होगा कि सलमान खान और समांथा एक साथ पर्दे पर दिखेंगे. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, समांथा से प्रोजेक्ट को लेकर बातचीत चल रही है. खबरें हैं कि फिल्म अगस्त से फ्लोर पर जाएगी.
वामशी पेडीपल्ली प्रोजेक्ट
सलमान खान वामशी पेडीपल्ली के प्रोजेक्ट में नजर आएंगे. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ये एक्शन थ्रिलर होगी. इसे ग्रैंड लेवल पर बनाया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि फिल्म में सलमान का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा, जो आजतक नहीं देखा होगा. वामशी पेडीपल्ली सलमान के लिए खास कैरेक्टर की प्लानिंग में हैं. फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2026 में शुरू होगी और फिल्म के 2027 में रिलीज होने की खबरें हैं.
टाइगर वर्सेस पठान
ये YRF का मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट है. इसमें सलमान और शाहरुख खान एक साथ दिखेंगे. फिल्म को सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट करेंगे. हालांकि, प्रोजेक्ट थोड़ा डिले चल रहा है. अब खबरें हैं कि फिल्म 2027 में रिलीज हो सकती है.
किक 2
सलमान खान फिल्म किक 2 में भी दिखेंगे. बिग बॉस 19 के फिनाले में उन्होंने फिल्म को कंफर्म किया था. सलमान ने कहा था- मैं फिलहाल किक 2 कर रहा हूं.
View this post on Instagram
राजा शिवाजी
इस फिल्म में सलमान के गेस्ट अपीरियंस देने की खबरें हैं. फिल्म में रितेश देशमुख लीड रोल में हैं. ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. खबरें थीं कि नवंबर 2025 में सलमान खान ने इसके लिए शूट किया था.
गबरू
ये सनी देओल की फिल्म है. इस फिल्म में सलमान खान के स्पेशल अपीरियंस देने की खबरें हैं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, गबरू में स्पेशल अपीरियंस के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया और उन्होंने इस किरदार के लिए हां भी कर दी है. खबरें हैं कि सलमान ने इसके लिए शूटिंग भी कर ली है. ये फिल्म 2026 में ही रिलीज होगी.
Source: IOCL


























