एक्सप्लोरर

रणदीप हुड्डा के घर में गूंजी किलकारी, पत्नी लिन ने बेबी गर्ल को दिया जन्म, एक्टर ने लिखा- दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई

रणदीप हुड्डा और लिन लाइशराम ने जिंदगी के नए चैप्टर में कदम रख दिया है. कपल पेरेंट्स बन गए हैं. लिन ने बेटी को जन्म दिया है. रणदीप ने सोशल मीडिया पर ये खुशी जाहिर की.

बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा के घर खुशियों ने दस्तक दी है. दरअसल, उनकी पत्नी लिन लाइशराम ने बेबी गर्ल को जन्म दिया है. इस खबर के सामने आते ही परिवार और फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई. इस खुशखबरी को रणदीप हुड्डा ने खुद सोशल मीडिया के जरिए साझा किया. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनके घर नन्ही परी ने जन्म लिया है.

रणदीप हुड्डा ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं. पहली तस्वीर में उनके पिता अपनी पोती को गोद में लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस फोटो में उनके चेहरे पर मुस्कान साफ दिखाई दे रही है. तस्वीर के ऊपर तारीख लिखी हुई है- 10 मार्च 2026, जो इस बात की ओर इशारा करती है कि इसी दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ है.

रणदीप हुड्डा ने शेयर की बेटी की झलक

दूसरी तस्वीर ब्लैक एंड व्हाइट है और उसमें नवजात बच्ची का छोटा सा मुट्ठी बंद हाथ नजर आ रहा है. ये तस्वीर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है. इन तस्वीरों के साथ रणदीप हुड्डा ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Randeep Hooda (@randeephooda)

उन्होंने लिखा, "दादाजी और पोती को जन्मदिन की घणी बधाई. आज जब मैं खुद पिता बना हूं, तो पापा के लिए मेरा सम्मान और भी गहरा हो गया है, और सबसे जरूरी बात- लिन, मुझे पिता बनाने और हमारी छोटी बच्ची को इस दुनिया में लाने के लिए धन्यवाद. एक छोटी बच्ची और जिंदगी भर का प्यार."

जैसे ही यह पोस्ट सोशल मीडिया पर सामने आया, फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों की झड़ी लगा दी. कई लोगों ने 'कॉन्ग्रैचुलेशन्स', 'गॉड ब्लेस द बेबी', और 'नई जिंदगी की शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं' जैसे कमेंट्स किए. कुछ फैंस ने बच्ची को 'लिटिल एंजल' और 'प्रिंसेस' कहकर अपनी खुशी जाहिर की.

रणदीप और लिन ने 29 नवंबर 2023 को मणिपुरी मैतेई रीति-रिवाजों के साथ शादी की थी. दोनों ने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के बीच शादी की रस्मों को पूरा किया था. कपल की पहली मुलाकात 2011 में नसीरुद्दीन शाह के थिएटर में हुई थी. वहां दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई. वे थिएटर में लिन के सीनियर थे और बहुत मदद भी करते थे, और उनके अच्छे व्यवहार के कारण ही लिन भी उन्हें पसंद करने लगी.

रणदीप और लिन ने शादी से पहले कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था. हालांकि, कल्चर अलग होने की वजह से परिवार काफी समय तक शादी के खिलाफ था, लेकिन परिवार को मनाने के बाद कपल ने शादी कर ली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sunny Deol की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
सनी देओल की 'परशुराम' हुई पोस्टपोन, ये हॉलीवुड फिल्म बनी वजह, जानें पूरा मामला
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'कई बार अकेले में रोया', बेटी सुनैना को हुआ था कैंसर, राकेश रोशन याद कर हुए इमोशनल
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा
'सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', 'बंटवारा 1947' के डायरेक्टर का बड़ा दावा
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब
'बंटवारा 1947' में प्रीति जिंटा ने 'सकीना' को किया कॉपी? तुलना पर अमीषा पटेल ने दिया जवाब

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
CJP की टीम बनने पर अभिजीत दीपके बोले, 'सबसे बड़ी चुनौती...'
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget