एक्सप्लोरर

बलात्कार की घटनाओं पर फूटा शिल्पा शेट्टी का गुस्सा, बोलीं- बेटी बचाओ महज एक अभियान तक सीमित नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है.

देशभर में लगातार एक के बाद एक महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसक यौन हिंसा और हत्याओं से सभी बेहद परेशान हैं. ऐसे में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इंस्टाग्राम के माध्यम से महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया है. शिल्पा ने कहा है कि बेटी बचाओ को महज एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता है बल्कि इसमें अमल भी लाने की आवश्यकता है.

इंस्टाग्राम पर शिल्पा ने कई रिपोर्ट्स की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से एक खबर उन्नाव पीड़िता के बारे में है जिसे दुष्कर्म के आरोपियों ने बड़ी ही निर्ममता के साथ आग के हवाले कर दिया और दूसरी खबर पश्चिम बंगाल के मालदा में एक महिला के कथित दुष्कर्म और हत्या के बारे में है.

इन खबरों को साझा करते हुए अभिनेत्री ने हमारे देश में महिलाओं की असुरक्षित स्थिति के बारे में बात की जहां दुष्कर्म पीड़िता के साथ उदासीन रवैया अपनाया जाता है और अपराधी खुलेआम आराम से घूमते हैं.

View this post on Instagram
 

The position and dignity of women in our country is in dire straits... it’s been so for a while now. Stepping out every day has become an ordeal for most, one that is unavoidable. As a woman, I can't even express how disgusting it is to see the apathy towards rape victims, survivors, and their families. It is highly disappointing to regularly read the news stating that an offender/culprit has been granted bail and is out... What for? To be given another chance to commit a more heinous crime? Reading about girls of all ages being abused and the brutality involved in each case makes my skin crawl. I'm a mother to a son, but I don't think I can bring myself close to imagining the fear that mothers of daughters feel every day. #BetiBachao can’t just be relegated to a campaign. Intent isn’t enough if it can’t be put into action. I urge our authorities to enforce stricter laws that will not only deter future perpetrators, but also severely punish the offenders undergoing trials. Also, expediting these proceedings is the need of the hour. Justice delayed is justice denied! Jai Hind! @narendramodi . . . #EndRape #EndSexualViolence #NoTolerance #punishment #NoMoreRape #EndRapeCulture #NoToAbuse #stop

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty) on

शिल्पा ने लिखा, "हमारे देश में महिलाओं की स्थिति और उनकी गरिमा बेहद निराशाजनक है..पिछले कुछ समय से स्थिति ऐसी ही बन गई है. अधिकांश के लिए प्रतिदिन बाहर निकालना काफी मुश्किल हो गया, यह कुछ ऐसा है जो अपरिहार्य है. एक महिला के तौर पर मैं शायद यह बयां भी नहीं कर सकती कि दुष्कर्म पीड़िताओं और उनके परिवारों के प्रति उदासीन व निर्मम रवैये को अपनाते हुए देखना भी कितना घृणित और परेशान कर देने वाला है. हर रोज ऐसी खबरों को पढ़ना जिनमें लिखा हुआ होता है कि आरोपी को जमानत दे दी गई है/वह बाहर है..ऐसा क्यों? किसलिए? ताकि उसे एक और जघन्य अपराध करने का दूसरा मौका मिले? हर उम्र की महिलाओं के साथ हिंसा और उस कुकृत्य में जिस तरह की बर्बरता को शामिल किया जाता है उस बारे में पढ़कर मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं. मैं एक बेटे की मां हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैं उस दर्द को उस हद तक महसूस कर पाऊंगी जिनका एहसास हर दिन बेटियों की मां करती हैं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने पोस्ट में टैग करते हुए अभिनेत्री ने आगे लिखा, "हैशटैगबेटीबचाओ को मात्र एक अभियान तक सीमित नहीं रखा जा सकता. इसका आशय पर्याप्त नहीं है अगर इसे में ही नहीं लाया जा सकता. मैं अपने प्रशासन से सख्त कानून लागू करने का आग्रह करती हूं जो न केवल भविष्य के अपराधियों पर रोक लगाएगी बल्कि ट्रायल से गुजर रहे अपराधियों को भी सजा देगी और साथ ही इन कार्यवाहियों को जल्द से जल्द निपटाने की आवश्यकता है क्योंकि न्याय में देरी न्याय न होने के बराबर है. जय हिंद."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Alpha Box Office: रिलीज के बाद धमाल मचाएगी 'अल्फा! इन तीन बड़े स्पाई थ्रिलर रिकॉर्ड्स पर होगी आलिया भट्ट की फिल्म की नजर
रिलीज के बाद धमाल मचाएगी 'अल्फा! क्या तोड़ पाएगी ये तीन बड़े स्पाई थ्रिलर रिकॉर्ड
Dhurandhar 2 Advance Booking: ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बना दिया महा रिकॉर्ड, 2 लाख से ज्यादा बेचे टिकट, रिलीज से पहले ही कर डाली छप्पर फाड़ कमाई
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में बना दिया महा रिकॉर्ड, लाख से ज्यादा बिक गए टिकट
The Kerala Story 2 BO Day 11: ‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया गदर, जानें- 11 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट?
‘द केरल स्टोरी 2’ ने दूसरे मंडे भी मचाया गदर, जानें- 11 दिनों में कितना कमा डाला प्रॉफिट?
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म

वीडियोज

Donald Trump ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर...ईरान पर बहुत बड़े दावे कर दिए! | Iran-Israel War Update
Iran New Supreme Leader: इजरायल पर ईरान की खतरनाक प्लानिंग पर ट्रंप का खुलासा | Mojtaba Khamenei
Iran-Israel War : अमेरिका ने ईरान के हजारों ठिकानों पर किया हमला | Trump । Mojtaba
Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाब-अल-मंदेब क्या है? होर्मुज के बाद बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
बाब-अल-मंदेब क्या है? जिसको बंद करने जा रहा ईरान, बूंद-बूंद तेल को तरस जाएगी दुनिया
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, अखिलेश के सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
देश के कई हिस्सों में LPG की कमी पर सपा की पहली प्रतिक्रिया, सांसद बोले- तीन लोगों की कमेटी...
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
'जहाज छोड़ो एक लीटर तेल भी नहीं जाएगा', अमेरिका की धमकी पर ईरान का सीधा जवाब, अब क्या करेंगे ट्रंप?
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
संजू सैमसन का केरल में जोरदार स्वागत, वाइफ चारुलता के इस जेस्चर ने लूटी महफिल, Video वायरल
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म, वजह कर देगी परेशान
'दोस्ताना 2' से कटा लक्ष्य लालवानी का पत्ता? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने भी छोड़ी थी फिल्म
US Israel Iran War: 'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
'PM मोदी का एक कॉल...',अमेरिका-ईरान जंग के चलते UAE पर हो रहे हमलों को लेकर बोले पूर्व राजदूत
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
25 दिन से पहले खत्म हो गया LPG सिलेंडर तो कैसे होगी नई बुकिंग? जान लें प्रोसेस
Russia Ukraine War: ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
ईरान-इजरायल के बीच जान लीजिए रूस-यूक्रेन का हाल, वहां अब तक हुई कितनी मौतें?
Embed widget