एक्सप्लोरर

'सलमान खान हमारे भाईजान क्यों नहीं हो सकते'... साजिद खान के खिलाफ बयान दर्ज कराने पहुंचीं Sherlyn Chopra की अपील

Sherlyn Chopra: शर्लिन चोपड़ा ने सलमान खान से रिक्वेस्ट की है कि वो उनका स्टैंड ले. साथ ही शर्लिन ने ये भी कहा कि वो सलमान खान के घर के बाहर साइलेंट प्रोटेस्ट करेंगी.

Sherlyn Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा जिन्होंने मीटू आरोपी साजिद खान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. अब उन्होंने महिला पुलिस अधिकारी के सामने अपना बयान भी दर्ज कराया है. साथ ही उन्होंने सलमान खान से भी एक अपील की है.

बता दें कि एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा 29 अक्टूबर को अपना बयान दर्ज कराने जुहू पुलिस स्टेशन पहुंची थीं. हालांकि, पुलिस ने उनका बयान दर्ज करने से मना कर दिया था. एबीपी न्यूज़ को दिए इंटरव्यू में शर्लिन ने कहा था, "पुलिस का कहना है कि यौन उत्पीड़न के खिलाफ बयान दर्ज करने के लिए एक महिला पुलिस अधिकारी का थाने में मौजूद होना जरूरी है. और अभी महिला अधिकारी स्टेशन पर मौजूद नहीं हैं. वो शाम को पुलिस थाने में आएगी." इसके बाद जब महिला अधिकारी स्टेशन में आईं तब शर्लिन ने अपना बयान दर्ज कराया.

न्यूज एजेंसी ANI से बातचीत में कहा, "मुझे बताया गया है कि जिस पुलिस अधिकारी को मेरा केस सौंपा गया है, वो उपलब्ध नहीं था. मैंने उनसे रिक्वेस्ट की कि मैं महिला अधिकारी के सामने बयान दर्ज कराना चाहती हूं. लेकिन मुझे बताया गया कि जुहू पीएस में कोई महिला पुलिस अधिकारी मौजूद नहीं है. मैं हैरान थी. इसलिए, अब मैंने एक महिला पुलिस अधिकारी, मेघा को अपना बयान दर्ज कराया है, जो एक PSI हैं. मुझे आश्वासन दिया गया कि वे मीटू के आरोपी साजिद खान को बिग बॉस हाउस से पूछताछ के लिए बुलाएंगे. ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस तरह के दोषी बिग बॉस के घर में है. जैसा कि हम न्याय चाहते हैं, एक्शन लिया जाना चाहिए. 

हमारा स्टैंड क्यों नहीं ले सकते सलमान?
शर्लिन ने सलमान खान से भी रिक्वेस्ट की है. उन्होंने कहा- ''मेरी सलमान खान से एक रिक्वेस्ट है, जो कि बहुत आसानी से उन महिलाओं की दुर्दशा को इग्नोर कर रहे हैं, जो उनके दोस्त द्वारा अन्याय झेल चुकी हैं. लोग आपको भाईजान बुलाते हैं, आप हमारे लिए स्टैंड क्यों नहीं ले सकते? आप हमारे लिए एक बड़े भाई क्यों नहीं हो सकते? आप अपने घर से हमारे मोलेस्टर, हैबिचुअल ऑफेंडर को क्यों नहीं हटा सकते. हमारे लिए ये उदासीनता क्यों? हम चुपचाप सलमान खान के घर के बाहर प्रोटेस्ट करेंगे. हम उनसे हमारे प्रति कुछ सहानुभूति दिखाने का आग्रह करें क्योंकि हम उन्हें 'भाईजान' की तरह मानते हैं.''

बता दें कि फिल्ममेकर साजिद खान इन दिनों बिग बॉस 16 में नजर आ रहे हैं. शो में उनकी एंट्री विवादों में बनी हुई है. शर्लिन ने साजिद खान को बिग बॉस के घर में प्रतियोगी के तौर पर मौका दिए जाने को लेकर गहरी आपत्ति जताई है और कहा कि एक #MeToo के आरोपी को इस तरह से मौका नहीं दिया जाना चाहिए था.
 

ये भी पढ़ें

Salman Khan की फिल्म में हुई इस बॉक्सर की एंट्री, भाईजान ने फैंस के साथ शेयर की तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget