एक्सप्लोरर

लगातार मना करने पर भी क्लिक होती रहीं तस्वीरें, शहनाज गिल बोलीं- ये ढीठ हैं, नहीं मानेंगे!

Shehnaaz Gill Calls Paps Dheeth: शहनाज गिल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें कई बार मना करने के बावजूद फोटोग्राफर्स उनकी फोटोज क्लिक करते नजर आ रहे हैं.

शहनाज गिल, जो बिग बॉस 13 से देशभर में मशहूर हुईं और आज वो बॉलीवुड में अपनी एक खास पहचान बना चुकी हैं. अपनी मासूमियत और चुलबुले अंदाज के लिए जानी जाने वालीं शहनाज अक्सर ही फैंस और पैपराजी से खुलकर मिलती हैं.

लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने फैंस को चौंका दिया है. दरअसल शहनाज की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वो मीडिया से कुछ नाराज सी होती नजर आई हैं. 

फोटो लेने से मना करने पर भी नहीं रुके फोटोग्राफर

हुआ ये कि शहनाज एक बिल्डिंग में लिफ्ट का इंतजार कर रही थीं, तभी वहां अचानक से कई पैपराजी आ गए और बिना रुके उनकी तस्वीरें लेने लग गए. शुरुआत में शहनाज ने शांत रहकर उनसे कहा कि, 'चलो बस करो भाई', लकिन तब भी वो लोग नहीं रुके और लगातार तस्वीर लिए जा रहे थे, जिसके बाद वहां के एक सिक्योरिटी गार्ड ने भी एक्ट्रेस की फोटोज लेने से उन्हें मना किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bollywood Pap (@bollywoodpap)

जिस पर शहनाज ने मुस्कुराते हुए कहा, नहीं ... ये ढीठ हैं, ये बंद नहीं करेंगे...आपको पता नहीं है! उसके बाद फिर शहनाज लिफ्ट में चली गईं तो पैपराजी ने फोटो लेना बंद किया.

इंस्टा स्टोरी पर जाहिर की अपनी फीलिंग्स

इस इंसिडेंट के कुछ देर बाद ही शहनाज ने अपने इंस्टाग्राम पर स्टोरी में एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपनी अंदर की बात कहती नजर आ रही हैं. वो कहती हैं कि, मैं दुखी नहीं हूं, बस मुझे समझ नहीं आया कि क्या करूं. मैं तो सिर्फ ऊपर प्रैक्टिस के लिए आई थी, वहां मीडिया थी और ये बात मुझे नहीं पता थी. अब लोग मेरे असली बाल देख लेंगे, जो मेरे लिए सही नहीं है. मैंने तो बस घर से नहा कर आना था. 

सोशल मीडिया पर शहनाज के फैंस इस वीडियो को देखने के बाद उनके सपोर्ट में आ गए हैं. उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है. इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि शहनाज नैचुरल ब्यूटी हैं, तो किसी दूसरे यूजर ने इन्हें गॉर्जियस क्वीन कहा. 

एक्ट्रेस का वर्कफ्रंट

एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें, तो इन्होंने अपना करियर पंजाबी इंडस्ट्री से शुरु किया था और बिग बॉस 13 के शो से इनकी घर-घर में पहचान बननी शुरु हो गई. जिसके बाद इन्होंने सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया. साथ ही फिर 2024 में उन्होंने फिल्म विक्की विद्या का वो वाला वीडियो के म्यूजिक वीडियो सजना वे सजना में भी काम किया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
समलान खान की लेटेस्ट अपीरियंस देख परेशान हुए फैंस, तबियत को लेकर सताई चिंता
Aditya Dhar Post: 'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
'आर्टिकल 370' ने राष्ट्रीय पुरस्कारों में मारी बाजी, आदित्य धर बोले- सच्चे इरादे से बनाई थी फिल्म
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
सीता मां का रोल सौभाग्य से मुझे मिला है, मैंने इसे नहीं चुना', 'रामायण' में अपने किरदार पर बोलीं साई पल्लवी
Dhamaal 4 BO Day 9: शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़
शनिवार को 'धमाल 4' की बल्ले-बल्ले, बॉक्स ऑफिस पर किया धमाका और कमा डाले इतने करोड़

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
'प्रिय छात्रों और अभिभावकगण', जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन के खिलाफ अखिलेश यादव ने भरी हुंकार
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget