एक्सप्लोरर

दुनिया को अलविदा कह गईं शम्मी आंटी, बॉलीवुड ने ऐसे दी अंतिम विदाई

करीब छह दशकों तक अभिनय जगत में सक्रिय रहीं दिग्गज चरित्र अभिनेत्री नरगिस रबादी, जो मनोरंजन उद्योग में 'शम्मी आंटी' के नाम से लोकप्रिय हैं, उनका सोमवार देर शाम निधन हो गया.

नई दिल्ली: करीब छह दशकों तक अभिनय जगत में सक्रिय रहीं दिग्गज चरित्र अभिनेत्री नरगिस रबादी, जो मनोरंजन उद्योग में 'शम्मी आंटी' के नाम से लोकप्रिय हैं, उनका सोमवार देर शाम निधन हो गया. उनके एक पारिवारिक मित्र ने यह जानकारी दी. वह 87 साल की थी. बॉलीवुड हस्ती अशोक शेखर के मुताबिक, वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं. उन्होंने अपने जुहू सर्कल स्थित घर में अंतिम सांस ली. दुनिया को अलविदा कह गईं शम्मी आंटी, बॉलीवुड ने ऐसे दी अंतिम विदाई Photo (Twitter) शेखर ने बताया कि ओशिवारा कब्रिस्तान में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. वह आंटी, नानी, परिवार की बुजुर्ग महिला जैसे कई किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हो गईं. शम्मी आंटी ने ज्यादातर हास्य भूमिकाएं की. दिवंगत अभिनेत्री ने 'कुली नंबर-1', 'मर्दो वाली बात', 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' जैसी कई फिल्मों में काम किया. उन्होंने 'देख भाई देख', 'जबान संभाल के', 'श्रीमान श्रीमती', 'कभी ये कभी वो' और 'फिल्मी चक्कर' जैसे लोकप्रिय धारावाहिकों में भी काम किया. शम्मी पारसी थीं और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्मकार दिवंगत सुल्तान अहमद की पूर्व पत्नी थीं. उन्हें सबसे पहले श्रद्धांजलि देने वालों में संस्कृति मंत्री महेश शर्मा, महानायक अमिताभ बच्चन, डिजाइनर संदीप खोसला, अभिषेक बच्चन, फराह खना और दिव्या दत्ता जैसी हस्तियां रहीं. महेश शर्मा ने लिखा, "दिग्गज अभिनेत्री शम्मी के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. भारतीय सिनेमा उनके बहुमूल्य और प्रेरणादायी योगदान को हमेशा याद रखेगा."दुनिया को अलविदा कह गईं शम्मी आंटी, बॉलीवुड ने ऐसे दी अंतिम विदाई अमिताभ ने ट्वीट किया, "शम्मी आंटी..शानदार अभिनेत्री, मनोरंजन उद्योग में सालों योगदान देने वाली, प्रिय पारिवारिक मित्र चल बसीं. लंबी बीमारी..उम्र..दुख..धीरे-धीरे वे सभी जा रहे हैं. " अभिनेता ने शम्मी आंटी की कुछ तस्वीरें भी साझा की. अमिताभ के बेटे अभिषेक ने लिखा, "मैं वास्तव में आपको बहुत याद करूंगा शम्मी आंटी..आपने हमेशा गर्मजोशी से गले लगाया और हर किसी के चेहरे पर मुस्कुराहट लाने में कामयाब रही. ढेर सारी यादें. ढेर सारी खुशियां चली गईं, लेकिन ये भुलाई नहीं जा सकतीं. आपकी आत्मा को शांति मिले." संदीप खोसला ने इंस्टाग्राम पर दिवंगत अभिनेत्री की एक खूबसूरत तस्वीर पोस्ट की और उन्हें 'खास', 'मार्गदर्शक' और 'सबसे अच्छी दोस्त' बताया. फराह ने लिखा, "हमारी प्यारी शम्मी आंटी अब नहीं रहीं..सबसे प्यारी और मजेदार. मेरे पिता की फिल्मों के समय से काम कर रही थीं और मैं खुशकिस्मत हूं मुझे फिल्म 'शिरीन फरहाद की तो निकल पड़ी' में उनके साथ काम करने का मौका मिला. ईश्वर उन पर कृपा करें." दिव्या ने कहा कि शम्मी की प्रतिभा, गर्मजोशी और हंसी हमेशा यादों में बनी रहेगी. अभिनेता बिंदु दारा सिंह ने कहा कि वह अभिनेत्री को हमेशा मुस्कुराने वाली, शांतिपूर्ण रवैये वाली शख्सियत के रूप में याद करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रणवीर सिंह की Dhurandhar ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
'धुरंधर' ने फिर बना दिया तगड़ा रिकॉर्ड, अब नेटफ्लिक्स पर रचा इतिहास
मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की एक्टर से अस्पताल में मुलाकात , दिया हेल्थ अपडेट
मिथुन चक्रवर्ती की हुई सर्जरी, सीएम शुभेंदु अधिकारी ने की एक्टर से अस्पताल में मुलाकात
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
गुलशन बावरा: रेलवे का क्लर्क कैसे बना बेहतरीन गीतकार? दंगों में हो गई थी पैरेंट्स की हत्या
'ऑस्कर नहीं मिला तो निराशा होगी...', रणबीर कपूर की 'रामायण' को लेकर बोले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस
रणबीर कपूर की 'रामायण' से सीएम देवेंद्र फडणवीस को ऑस्कर की उम्मीद, दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget