एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 4:मंडे को भी शैतान के साये में रहा बॉक्स ऑफिस, 60 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें- कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की  ‘शैतान’ सिनेमाघरों में धूम मचा रही है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छाप रही है.   ‘शैतान’ ने पहले मंडे को भी शानदार कलेक्शन किया है.

Shaitaan Box Office Collection Day 4: ‘शैतान’ एक ऐसे पिता की कहानी है जो शैतानी ताकतों के वश में आ चुकी अपनी बेटी को बचाने की खातिर जी जान लगा देता है. ‘शैतान’ में अजय देवगन एक बार फिर अपने फैमिली मैन वाले अंदाज में नजर आए हैं. वहीं आर माधवन ने अपने खौफनाक किरदार से दशहत फैलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. एंटरटेनमेंट के फुल पैकेज वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल का परफॉर्म किया है और रिलीज के तीन दिन में ही 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

वहीं वीकेंड के बाद भी ‘शैतान’ के साये से ऑडियंस वीकडेज में भी बच नहीं पाई है. चलिए यहां जानते हैं फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे को कितने करोड़ का कलेक्शन किया है.

‘शैतान’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन
अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. इस हॉरर थ्रिलर को ऑडियंस का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस फिल्म की ओपनिंग काफी दमदार रही थी और वीकेंड पर तो इस फिल्म ने तूफानी कलेक्शन किया.

फिल्म की कमाई की बात करें तो जियो स्टूडियो के आंकड़ों के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के पहले दिन 15.21 करोड़ कमाए थे. इसके बाद शनिवार को फिल्म की कमाई में 27.12 फीसदी का उछाल आया और इसने 19.18 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं संडे को फिल्म ने फिर 9.33 फीसदी की तेजी दिखाई और 20.74 करोड़ रुपये बटोर लिए. इसी के साथ शैतान ने रिलीज के तीन दिनों में ही 54 करोड़ की कमाई कर ली थी. वहीं अब ‘शैतान’ की रिलीज के चौथे दिन यानी मंडे टेस्ट का रिजल्ट भी आ गया है.

  • जियो स्टू़डियो द्वारा शेयर किए गए आंकड़ों के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के चौथे दिन 7.81 करोड़ की कमाई की है.
  • इसके बाद ‘शैतान’ का 4 दिनों का कुल कलेक्शन अब 62.94 करोड़ रुपये हो गया है.


Shaitaan Box Office Collection Day 4:मंडे को भी शैतान के साये में रहा बॉक्स ऑफिस, 60 करोड़ के पार हुई फिल्म, जानें- कलेक्शन

‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘शैतान’ तूफानी रफ्तार से घरेलू बाजार में ही कलेक्शन नहीं कर रही है इस फिल्म का वर्ल्डवाइड भी खूब डंका बज रहा है. ‘शैतान’ ने दुनियाभर की ऑडियंस को भी अपने वश में ले लिया है औ इसी के साथ ये फिल्म वर्ल्डवाइड भी शानदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कमाई की बात करें तो जियो स्टूड़ियो ने अपने इंस्टा अकाउंट पर फिल्म की के तीन दिनों के वर्ल्डवाइड आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक ‘शैतान’ ने दुनियाभर में 80.31 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और ये अब 100 करोड़ का आंकड़ा छूने की ओर तेजी से बढ़ रही है.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘शैतान’ स्टार कास्ट
50 से 60 करोड़ के बजट में बनी ‘शैतान’ गुजराती फिल्म ‘वश’ की रीमेक है. इस फिल्म का डायरेक्शन विकास बहल ने किया है. विकास इससे पहले चिल्लर पार्टी, क्वीन और सुपर 30 जैरी फिल्मों का डायरेक्शन कर चुके हैं. ‘शैतान’ विकास की पहली सुपरनैचुरल मूवी है. फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो इसमें अजय देवगन, आर माधवन, ज्योतिका, जानकी बोडीवाला और अंगद राज ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म सिनेमाघरों में 8 मार्च को रिलीज हुई थी.  

ये भी पढ़ें: Nita Ambani Royal Look: बनारसी साड़ी के साथ नीता अंबानी ने पहना 200 करोड़ का जेवर, शाहजहां से है खास कनेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget