एक्सप्लोरर

Shaitaan Box Office Collection Day 19: तीसरे हफ्ते में भी 'शैतान' मचा रही धमाल, 150 करोड़ से बस इतनी दूर रह गई फिल्म, जानें- कलेक्शन

Shaitaan Box Office Collection: अजय देवगन की 'शैतान' सिनेमाघरों में रिलीज के तीसरे हफ्ते में भी खूब धमाल मचा रही है. ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छूने से इंचभर दूर रह गई है.

Shaitaan Box Office Collection Day 19: अजय देवगन और आर माधवन स्टारर ‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इस फिल्म को रिलीज हुए तीन हफ्ते हो चुके हैं. इस बीच सिद्धार्थ मल्होत्रा की ‘योद्धा’ और अदा शर्मा की ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ सहित कईं और फिल्में ने भी सिनेमाघरों में दस्तक दी लेकिन ‘शैतान’ के आगे कोई नहीं टिक सकी. तमाम नईं फिल्मों के बीच हॉरर थ्रिलर ‘शैतान’ सबसे ज्यादा कारोबार कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘शैतान’ ने रिलीज के 19वें दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘शैतान’ ने रिलीज के 19वें दिन कितनी की कमाई
‘शैतान’ का काला साया बॉक्स ऑफिस पर छाया हुआ है. हॉरर जॉनर की इस फिल्म का क्रेज रिलीज के पहले दिन से ही दर्शकों के सिर चढ़कर बोला है. दमदार ओपनिंग के बाद इस फिल्म ने रिलीज के दो हफ्तों में तूफानी रफ्तार से कलेक्शन किया. वहीं तीसरे हफ्ते में आने के बाद इसकी कमाई की स्पीड कम हुई लेकिन ये अब भी खूब नोट छाप रही है.

सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘शैतान’ की कमाई की बात करें तो 14.5 करोड़ से खाता खोने वाली इस फिल्म का पहले हफ्ते का कारोबार 79.75 करोड़ रुपए रहा, वहीं दूसर हफ्ते में ‘शैतान’ ने 34.55 करोड़ की कमाई की. ये फिल्म अब रिलीज के तीसरे हफ्ते में है और थर्ड फ्राइडे को इसने 2.4 करोड़ कमाए तो तीसरे शनिवार को फिल्म का कलेक्शन 4.5 करोड़ रहा और थर्ड संडे फिल्म ने 4.35 करोड़ का कारोबार किया. वहीं तीसरे मंडे ‘शैतान’ का कलेक्शन 3.15 करोड़ रुपए रहा. अब इस फिल्म की रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘शैतान’ ने रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथ ‘शैतान’ का 19 दिनों का कुल कारोबार अब 130.95 करोड़ रुपये हो रहा है.

‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली है कमाई?
‘शैतान’ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में हर दिन करोड़ों का कलेक्शन कर रही है और इसी के साथ इसकी कमाई का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है. 55 से 60 करोड़ के बजट में बनी ‘शैतान’ ने वर्ल्डवाइड भी धुआंधार कमाई की है. जियो स्टूडियो ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर ‘शैतान’ की दुनियाभर में हुई 18 दिनों की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं. इसके मुताबिक अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ने 18 दिनो में वर्ल्डवाइड 187.82 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. 19वे दिन फिल्म दुनियाभर में 190 करोड़ का आंकड़ा छू जाएगी. ऐसे में ये फिल्म अब 200 करोड़ क्लब में शामिल होने से बस इंचभर दूर रह गई है. फिलहाल हर किसी की निगाहें बॉक्स ऑफिस पर ही टिकी हुई हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jio Studios (@officialjiostudios)

‘शैतान’ स्टार कास्ट
गुजराती फिल्म वश की हिंदी रीमेक ‘शैतान’ में अजय देवगन के अलावा आर माधवन ज्योतिका और जानकी बोडीवाला ने अहम रोल प्ले किया है. ‘शैतान’ का निर्देशन विकास बहल द्वारा किया गया है. ये फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत सहित इस साल चुवानी संग्राम में उतरेंगे ये सितारे, भोजपुरी स्टार्स भी दिखाएंगे अपना जलवा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget