एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Love Story: सास कराना चाहती थी शाहरुख का ब्रेकअप तो साले ने तान दी थी बंदूक, SRK की लव स्टोरी के ये किस्से पता हैं?

Shahrukh & Gauri: उनकी लव स्टोरी की मिसाल पूरी दुनिया देती है, लेकिन उनकी प्रेम कहानी के किस्से में रोड़े भी आए. शाहरुख और गौरी की आज वेडिंग एनिवर्सरी है तो आइए आपको उनकी लव स्टोरी से रूबरू कराते हैं.

Shahrukh Khan And Gauri Khan Wedding Anniversary: किसी चीज को अगर शिद्दत से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने की कोशिश में लग जाती है. शाहरुख ने भले ही इस डायलॉग को फिल्म ओम शांति ओम में साल 2007 के दौरान बोला था, लेकिन इसे मुकम्मल साल 1991 के दौरान 25 अक्टूबर को ही कर दिया था. दरअसल, हम बात कर रहे हैं शाहरुख और गौरी खान की वेडिंग एनिवर्सरी की. आइए आपको उनकी लव स्टोरी के उन किस्सों से रूबरू कराते हैं, जब गौरी को पाने के लिए शाहरुख को तमाम मशक्कत से जूझना पड़ा. 

ऐसा रहा शाहरुख-गौरी का रिश्ता

गौरी और शाहरुख खान के रिश्ते को 32 साल पूरे हो चुके हैं. शाहरुख भले ही लाखों फीमेल फैंस के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन उनके दिल की मल्लिका सिर्फ गौरी खान हैं. गौरी और शाहरुख के रिश्ते में प्यार और तकरार के अलावा ऐसे लम्हे भी रहे, जब उनके अपनों ने ही उनका रिश्ता तोड़ने के लिए हर कदम उठाया. इसमें शाहरुख की सास से लेकर गौरी के भाई तक शामिल रहे. 

जब ज्योतिषी के पास गईं शाहरुख की सास

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गौरी और शाहरुख का रिश्ता तुड़वाने के लिए किंग खान की सास ने ज्योतिषी के चक्कर भी काटे थे. दरअसल, गौरी के पिता रमेश छिब्बर पूर्व राष्ट्रपति जाकिर हुसैन के साथ काम कर चुके थे. उन्होंने फिल्मी दुनिया को बेहद करीब से देखा था. वह जानते थे कि शाहरुख की कमाई इतनी ज्यादा नहीं है, जिससे वह गौरी को खुश रख पाएंगे. 

गौरी के भाई ने तो तान दी थी बंदूक

गौरी और शाहरुख की शादी में धर्म की दीवार भी आड़े आ रही थी. दरअसल, दोनों के धर्म अलग-अलग थे. फिल्म पत्रकार अनुपमा चोपड़ा की किताब 'King of Bollywood: Shah Rukh Khan and the Seductive World of Indian Cinema' के मुताबिक, गौरी के भाई विक्रांत छिब्बर ने तो शाहरुख पर बंदूक तान दी थी. साथ ही, धमकी दी थी कि वह उनकी बहन से शादी न करें. 

हिंदू बनने के लिए भी तैयार थे शाहरुख

आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि गौरी से शादी करने के लिए शाहरुख किसी भी धमकी से नहीं डरे. वह तो गौरी से शादी करने के लिए हिंदू बनने के लिए भी तैयार थे. इसके अलावा उन्होंने तो करीब पांच साल तक हिंदू रीति-रिवाज भी निभाए, जिसके बाद गौरी के घरवाले उनकी शादी के लिए तैयार हो गए थे.

Ranbir Kapoor Break: 'एनिमल' के बाद फिल्मों से 6 महीने का ब्रेक लेंगे रणबीर कपूर, बेटी के साथ बिताना चाहते हैं समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget