एक्सप्लोरर

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए बिग बी, शाहरुख और जैकलीन जैसे कई सितारे

केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दुलकर रहमान और जैकलिन फर्नांडिस जैसी फिल्मी हस्तियां आगे आई हैं और योगदान दिया है.

मुंबई: बाढ़ से मची तबाही से जूझ रहे केरल की मदद के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, दुलकर रहमान और जैकलिन फर्नांडिस जैसी फिल्मी हस्तियां आगे आई हैं और योगदान दिया है. इन सितारों ने दूसरों से भी राज्य की मदद के लिए दान देने का आग्रह किया है. अमिताभ ने ट्वीट किया, "केरल में लगातार बारिश के चलते मची तबाही भयावह है. सैकड़ों और हजारों बहन-भाई बेहद तकलीफ में हैं. हमें केरल के लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जितना योगदान कर सकते हैं, उतना करना चाहिए. मैंने किया है. आपको भी जरूर करनी चाहिए."

केरल में बारिश और बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 370 हो गई है.

शाहरुख के मीर फाउंडेशन ने बाढ़ पीड़ितों के बीच काम कर रहे एक राहत समूह को 21 लाख रुपये दान में दिए हैं.

जैकलिन ने केरल बाढ़ राहत कार्यक्रम के लिए काम कर रहे एनजीओ हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया को पांच लाख रुपये देने का फैसला किया है. उन्होंने अपने बयान में कहा, "केरल में बाढ़ से हुए विनाश को देखकर मैं बहुत दुखी हूं. मेरी संवेदना जरूरतमंद लोगों के साथ है. मैंने हैबीटेट फॉर ह्यूमैनिटी इंडिया के जरिए दान देने का फैसला किया है."

अभिनेत्री ने अपने दोस्तों, प्रशसंकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से भी बाढ़ राहत कार्य में मदद करने की गुजारिश की है.

केरल की मदद के लिए फिल्म निमार्ता प्रियदर्शन अपना और अभिनेता अक्षय कुमार का चेक पहले ही मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष को सौंप चुके हैं.

प्रियदर्शन ने लिखा, "आइए, एकजुट होकर केरल को दोबारा पटरी पर लेकर आएं. कोई राजनीति नहीं, कोई धर्म नहीं सिर्फ मानवता. आइए, केरल को बचाने के लिए एकजुट हो जाएं."

अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने भी लोगों से केरल की मदद के लिए आगे आने का आग्रह किया.

ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी ने विद्या बालन, सोनम कपूर और आलिया भट्ट जैसे सभी हस्तियों का धन्यवाद किया जिन्होंने केरल की मदद में योगदान दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रिकॉर्डिंग के दौरान ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं?', सोनू निगम ने दिया दिलचस्प जवाब
'रिकॉर्डिंग के दौरान ऑटो-ट्यून का इस्तेमाल करते हैं?', सोनू निगम ने दिया दिलचस्प जवाब
Batwara 1947 First Review Out: आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
आ गया सनी देओल की फिल्म का फर्स्ट रिव्यू, , दिल को छू लेने वाली है 'बंटवारा 1947'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
'बड़े पर्दे पर आएगा असली मजा...', इंटरनेशनल फिल्म '7 डॉग्स' को लेकर सलमान खान ने कही ये बात
भारतीय दर्शकों को कैसी लगेगी सलमान खान की '7 डॉग्स'? भाईजान ने खुद दिया जवाब

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
प्रशांत किशोर सरकारी बंगले में नहीं रहेंगे, बोले- 'यह आवास...'
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
वैभव सूर्यवंशी को कैसे आउट करें? हरभजन सिंह ने बताया मास्टरप्लान
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
एग्रीकल्चर लैंड को कमर्शियल लैंड में कराना है चेंज, कितना आएगा खर्च?
Embed widget