एक्सप्लोरर
कल्कि कोचलीन ने शाहरुख खान को बताया बचपन का क्रश
अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का कहना है कि शाहरुख खान उनके बचपन के क्रश हैं और वो उनके साथ काम करना चाहती हैं.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कल्कि कोचलीन का कहना है कि वह बॉलीवुड के सभी खानों के साथ काम करना चाहती हैं, लेकिन शाहरुख खान के लिए उनके दिल में खास जगह है. बॉलीवुड के तीनों खानों में से किस के साथ काम करना चाहती हैं, यह पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "मैं तीनों खानों के साथ काम करना चाहती हूं, लेकिन अगर आप मेरे पसंदीदा खान के बारे में पूछें, तो वो शाहरुख हैं." उन्होंने कहा, "शाहरुख बचपन से मेरा क्रश हैं. मैं असल जिंदगी में भी उनसे कई बार मिल चुकी हूं. वो काफी आकर्षक हैं." नए कलाकारों में वो रणबीर कपूर को बेहतरीन मानती हैं. उन्होंने कहा, "हमने 'ये जवानी है दीवानी' में काम किया था और सह-कलाकार के रूप में वह मुझे काफी पसंद हैं. वह एक अच्छे कलाकार हैं. उनके साथ काम करना दिलचस्प होगा." कल्कि फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म 'रिवॉन' को लेकर काफी उत्साहित हैं. ये फिल्म 3 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
और पढ़ें























