पैरालंपिक खिलाड़ियों को सपोर्ट करने पहुंचे शाहरुख खान ने कहा, हम सब कहीं न कहीं अधूरे हैं
शाहरुख खान ने कहा, ‘‘हम कहीं न कहीं अधूरे होते हैं. कभी शारीरिक मामले में, कभी हम मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते. तो कभी भावनात्मक रूप से. हम सभी में कोई न कोई कमी होती है."

नई दिल्ली: शाहरुख खान ने आज भारतीय पैरालंपिक दल को पैरा एशियाई खेल 2018 के लिए बधाई देते हुए कहा कि हम सभी कहीं न कहीं अधूरे होते हैं और कमियों से लड़कर इस अधूरेपन को भरा जा सकता है. राजधानी दिल्ली आये 52 साल के शाहरुख खान ने कहा कि लोगों को अपने अधूरेपन को भरने के लिए अपनी कमजोरी से लड़ना होता है.
Thx to the Paralympic Committee of India & Mr. Rao to allow me to get inspired by the Paralympic Contingent of boys & girls. Learnt the lesson of celebrating incompleteness with grit & courage. Jao & Chak Doh Phatte !! Lov & best wishes to all of u pic.twitter.com/XpfnqVGTud
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 26, 2018
उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, ‘‘हम कहीं न कहीं अधूरे होते हैं. कभी शारीरिक मामले में, कभी हम मानसिक रूप से परिपक्व नहीं हो पाते. तो कभी भावनात्मक रूप से. हम सभी में कोई न कोई कमी होती है. कहा जाता है कि भगवान ने हमें उसकी तरह बनाया है लेकिन उसके जैसा नहीं.’’

शाहरुख ने कहा, ‘‘उन्होंने हमें दुनिया में भेजा ताकि हम अपनी कमियों से पार पाएं और अपने जीवन को पूरा करें. नौकरी, आर्थिक स्थिरता, स्टारडम और शक्ति हमें पूरा नहीं करतीं. हमें अपने अधूरेपन को पूरा करने के लिए अपनी कमियों से लड़ना होगा.’’

शाहरुख खान की फिल्मों की बात करें तो वो इस वक्त अपनी अगली फिल्म ‘ज़ीरो’ में व्यस्त हैं. शाहरुख की ये फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. फिल्म में शाहरुख के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा नज़र आएंगी. इस फिल्म में शाहरुख ने एक छोटे कद के लड़के का किरदार निभाया है.
ये भी पढ़ें:
सलमान ने किया 'लवयात्री' का प्रमोशन, वारिना हुसैन बोलीं- वो मेरे रीयल-लाइफ हीरो
‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर बोलीं आलिया भट्ट- ये फिल्म सिनेमा को अलग लेवल पर ले जाएगी
मॉडल पद्मा लक्ष्मी का बड़ा खुलासा, कहा- 16 साल की उम्र में ब्वॉयफ्रेंड ने किया था रेप
VIDEO SONGS: देवानंद की बर्थ एनिवर्सरी पर देखिए उनके एवरग्रीन गाने
विराट कोहली को मिला खेल रत्न अवॉर्ड, ऑडियंस में बैठकर हौसलाफजाई करती दिखीं अनुष्का शर्मा
गर्लफ्रेंड जॉर्जिया के साथ डिनर डेट पर निकले अरबाज़ खान, सामने आईं हैं ऐसी तस्वीरें






















