एक्सप्लोरर

Dunki Box Office: किस राज्य ने शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' पर उड़ाए खूब पैसे? जानें क्षेत्रवार कमाई के आंकड़े

Dunki Box Office: 'डंकी' ने कई राज्यों में दमदार कलेक्शन किया है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' अब भी थिएटर्स में चल रही है.

Dunki Box Office: शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' 21 दिसंबर, 2023 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म ने हर रोज बॉक्स ऑफिस पर करोड़ का कारोबार किया है. फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर जहां 200 करोड़ से ज्यादा कमाए हैं तो वहीं वर्ल्डवाइड भी 400 करोड़ से ज्यादा कमाई की है और अब 500 करोड़ के क्लब का हिस्सा बनने की तरफ बढ़ रही है. 'डंकी' शाहरुख खान की 2023 की तीसरी फिल्म थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है.

भारत में 'डंकी' ने कई राज्यों में दमदार कलेक्शन किया है. कुछ स्टेट्स में फिल्म की परफॉ्रमेंस एवरेज रही. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सबसे ज्यादा का कारोबार मुंबई में ही किया है. मुंबई के थिएटर्स से फिल्म ने 52.06 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं दिल्ली और यूपी से फिल्म को 36.42 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. वहीं तीसरे नंबर पर 'डंकी' को ईस्ट पंजाब से फायदा हुआ है और फिल्म ने यहां 19.98 करोड़ रुपए कमाए हैं.  

मुंबई  52.06 करोड़
दिल्ली-यूपी  36.42 करोड़
ईस्ट पंजाब  19.98 करोड़
सीपी  9.55 करोड़
सीआई  6.98 करोड़
राजस्थान  10.70 करोड़
निजाम-आंध्र प्रदेश  7.13 करोड़
मैसूर  11.44 करोड़
पश्चिम बंगाल  10.41 करोड़
बिहार-झारखंड  3.57 करोड़
असम  1.86 करोड़
ओडिशा  1.79 करोड़
तमिलनाडु  1.71 करोड़

इन राज्यों में ऐसा रहा हाल
मैसूर में 'डंकी' ने 11.44 करोड़ बटोरे तो राजस्थान से भी शाहरुख खान की फिल्म की 10.70 करोड़ की कमाई हुई. वहीं सीपी से 'डंकी' ने 9.55 करोड़ की कमाई की तो सेंट्रल इंडिया से फिल्म को 6.98 करोड़ का फायदा मिला. इसके अलावा पश्चिम बंगाल से फिल्म ने 10.41 करोड़ रुपए कमाए और निजाम-आंध्र प्रदेश से 7.13 करोड़ कमाने में कामयाब रही. इसके अलावा 'डंकी' ने बिहार-झारखंड, असम, ओडिशा, तमिलनाडु और केरला से भी ठीक-ठाक कलेक्शन किया.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Red Chillies Entertainment (@redchilliesent)

अब भी कमा रही फिल्म
राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'डंकी' अब भी थिएटर्स में चल रही है. सालार के साथ क्लैश और कई फिल्मों की रिलीज के बावजूद फिल्म हर रोज अच्छा बिजनेस कर रही है. फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं और उनके साथ तापसी पन्नू लीड एक्ट्रेस के तौर पर दिखाई दी हैं. इसके अलावा विक्की कौशल और बोमन ईरानी का भी 'डंकी' में खास किरदार है.

ये भी पढ़ें: Guntur Kaaram Box Office Collection Day 5: साउथ के सनी देओल बने महेश बाबू! 'गदर 2' के जैसे ही 'गुंटूर कारम' ने मचाया तहलका, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget