एक्सप्लोरर

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को मारने की धमकी देने वाले शख्स के थे ये खतरनाक मंसूबे, हुआ खुलासा

Shah Rukh Khan Death Threat: शाहरुख खान को कुछ समय पहले एक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी थी. अब इसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Shah Rukh Khan Death Threat: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान को जान से मारने की धमकी देने और 50 लाख रुपये की फिरौती मांगने के मामले में चौकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बांद्रा पुलिस की जांच में यह पता चला है कि रायपुर से गिरफ्तार आरोपी वकील फैज़ान खान ने एक्टर शाहरुख़ खान की सुरक्षा में तैनात जवानों और बेटे आर्यन खान के बारे में जानकारियां निकाली थी. 

शाहरुख खान को लेकर जुटाई थी ये जानकारी

एक अधिकारी ने बताया की आरोपी ने शाहरुख़ की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च करके कई जानकारियां इकठ्ठा की थी. आरोपी के पास मौजूद दूसरे मोबाइल की जब बारीकी से जाँच की गई तो उसके इंटरनेट हिस्ट्री से इसका खुलासा हुआ है. 

सूत्रों ने यह भी दावा की है कि उन्हें आरोपी के मोबाइल से शाहरुख़ की सुरक्षा और बेटे आर्यन के बारे में ऑनलाइन सर्च हिस्ट्री हाथ लगी है, हालाँकि आरोपी ने यह जानकारी इकठ्ठा क्यों की थी, इस बारे में जब पूछा गया तो उसने भरोसा करने जैसा जवाब नही दिया. 

बांद्रा पुलिस के मुताबिक आरोपी ने इंटरनेट से बांद्रा पुलिस स्टेशन का लैंडलाइन नंबर निकाला था और इसके बाद उसने धमकी का कॉल किया था.

बांद्रा पुलिस की जाँच में यह भी पता चला है कि शाहरुख़ को धमकी देने के लिए जिस मोबाइल का इस्तेमाल आरोपी ने किया था,वह एक सप्ताह पहले यानि 30 अक्टूबर को ही ख़रीदा गया था, आरोपी फैज़ान ने खुद यह मोबाइल ख़रीदा था और उसने अपना पुराना सिम कार्ड लगाकर इस्तेमाल कर रहा था. उसने 2 नवंबर को मोबाइल के चोरी होने की शिकायत तो दर्ज करा दी, लेकिन मोबाइल नंबर को बंद नहीं करवाया. 

बांद्रा पुलिस की जांच के मुताबिक अगर मोबाइल चोरी हुआ होता तो चोरी करने वाला शख्स सिम कॉर्ड बदल देता और दूसरा सिम लगा लेता,लेकिन इस मामले में ऐसा कुछ हुआ ही नहीं, इतना ही नहीं,आरोपी ने मोबाइल चोरी के बाद उसमें लगे सिम पर कॉल करके उसका पता करने का कोई प्रयास नहीं किया. 

आरोपी के सीडीआर के मुताबिक उसने 30 अक्टूबर को मोबाइल खरीदने के बाद उससे 31 अक्टूबर की रात 11.27 बजे 107 सेकंड और 11.30 बजे 125 सेकंड, 11.53 बजे 38 सेकंड, 1 नवंबर को दोपहर 2.24 बजे 379 सेकंड, 2.57 बजे 69 सेकंड, 3 बजे 395 सेकंड और रात को 9.22 बजे 157 सेकंड बात की थी,आरोपी ने यह बातचीत किससे की थी, इसका उसने कोई जवाब पुलिस को नहीं दिया. 

पुलिस को शक है कि अपराध में इस्तेमाल मोबाइल को आरोपी ने ही कहीं छुपाया है,पुलिस की जाँच में यह सामने आया है कि आरोपी ने धमकी देने से पहले ही प्लान तैयार किया था और उसी के तहत उसने अंजाम दिया.

पुलिस के जांच में आरोपी वकील सहयोग नहीं कर रहा है,अपने जवाब बदल रहा है.

आरोपी वकील इस समय पुलिस की कस्टडी में है,आरोपी ने धमकी देने के बाद कई कहानियां बनाई है.

मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में 5 नवंबर को शाहरुख खान के नाम की धमकी भरा कॉल आता है,एक अज्ञात शख्स कॉल करता है और कहता है शाहरुख मन्नत बैंडस्टैंड वाला है ना,उसने अगर 50 लाख नहीं दिया तो उसको में मार डालूंगा,जब कॉलर से पुलिस ने उसका नाम पूछा तो उसने कहा मेरे लिए ये मैटर नहीं करता,मेरा नाम हिंदुस्तानी है,धमकी भरे कॉल के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई,कॉलर का ट्रेस हुआ तो वो रायपुर का पता चला,बांद्रा पुलिस ने रायपुर से आरोपी वकील को गिरफ्तार किया.

ये भी पढ़ें: मलाइका अरोड़ा को ट्रेन में ट्रैवल करता देख चौंके फैंस, चेहरे पर फेस मास्क लगाकर किया फ्लॉन्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget