एक्सप्लोरर

Bollywood Valentine : Gauri के लिए 5 साल तक हिंदू बनकर रहे थे Shah Rukh Khan, ऐसी थी दोनों की 'दीवानगी'

Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story : बॉलीवुड एक्टर शाह रुख ख़ान और गौरी ख़ान इंडस्ट्री के सबसे लविंग और हैप्पी मैरिड कपल माने जाते हैं. दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं.

Shah Rukh Khan Gauri Khan Love Story : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख ख़ान (Shah Rukh Khan) और गौरी ख़ान (Gauri Khan) इंडस्ट्री के सबसे लविंग और हैप्पी मैरिड कपल माने जाते हैं. दोनों की शादी को 30 साल हो चुके हैं, लेकिन इस रिश्ते में अब भी दीवानगी है जो कॉलेज के ज़माने में हुआ करती थी. लेकिन हर लव स्टोरी की तरह शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी में कुछ उतार चढ़ाव आए. कभी धर्म आड़े आया, तो कभी शाहरुख का प्यार में जुनून. लेकिन फिर भी दोनों ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और आज एक आइडल ज़िंदगी जी रहे हैं. शाहरुख ख़ान ने गौरी से प्यार तो कर लिया था, लेकिन शादी के लिए धर्म की दीवार आड़े आएगी ये भी पता था. पर दोनों ने हार नहीं मानी और अपने रिश्ते को मंज़िल पर पहुंचाकर ही माने.

दोनों की लव स्टोरी के बारे में बात करें तो किंग ख़ान और गौरी की पहली मुलाकात एक कॉमन दोस्त की पार्टी में हुई थी.  शाहरुख ने जब पहली बार गौरी को पार्टी में देखा था तब वो किसी लड़के साथ डांस कर रही थीं. किंग ख़ान ने गौरी के साथ डांस करना चाहा पर हिम्मत नहीं हुई, जैसे-तैसे उन्होंने गौरी से डांस के लिए पूछा तो गौरी ने ये कहते हुए मना कर दिया कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतज़ार कर रही हैं. लेकिन असल में ऐसा नहीं था, जिस लड़के के साथ गौरी बाद में डांस कर रही थीं वो उनके भाई थे. हालांकि इसके बाद दोनों के बीच मुलाकातें होने लगीं और बातें शुरू हो गईं. शाहरुख, गौरी के लिए काफी पज़ेसिव भी थे जो बात गौरी को बिल्कुस पसंद नहीं थी. लेकिन एक दिन शाहरुख ख़ान ने हिम्मत कर के गौरी को प्रपोज़ कर दिया और शुरू हो गई लव स्टोरी. लेकिन यहां से तो असल मुश्किलें शुरू हुई थीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Gauri Khan (@gaurikhan)

जब शाहरुख और गौरी ने अपने-अपने घर में शादी के लिए बात की तो धर्म बीच में आ गया और तब किंग खान भी स्ट्रगल ही कर रहे थे तो गौरी के माता-पिता ने  इस शादी से इनकार दिया. लेकिन शादी के लिए इनकार सुनने के बाद दोनों टूटे नहीं, बल्कि शादी कर ली. 1991 में शाहरुख और गौरी की शादी हुई थी. लेकिन गौरी के परिवार को दिखाने के लिए शाहरुख ख़ान 5 साल तक हिंदू बनकर रहे थे, पर जब सच सामने आया तो बवाल खड़ा हो गया जिसके बाद दोनों को तीन बार शादी करनी पड़ी, पहली शादी कोर्ट मैरिज, दूसरी मुस्लिम रीति-रिवाज के हिसाब से निकाह और तीसरी शादी पंजाबी स्टाइल में. हालांकि शादी के बाद धीरे-धीरे सब ठीक हो गया. शाहरुख और गौरी एक दूसरे कितना प्यार करते हैं कई मौकों पर ज़ाहिर हो चुका है। दोनों के तीन बच्चे हैं  सुहाना खान आर्यन खान, और अबराम खान.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget