एक्सप्लोरर

Birthday Special: किराए के छोटे से कमरे में गुजारे दिन, फिर किया सेल्समैन का काम... अब करोड़ों में है इस सिंगर की नेटवर्थ

Birthday Special: बॉलीवुड में एक्टिंग हो या कोई और पेशा, किसी भी बाहरी शख्स को नाम बनाने में कड़ी मेहनत लगती है. आज हम ऐसे ही एक सिंगर की बात कर रहे हैं जिन्होंने अर्श से फर्श तक का सफर तय किया है.

Birthday Special: फिल्मी दुनिया में नाम बनाना और अपने पांव जमाए रखना हर किसी के बस की बात नहीं है. आज हम आपको उस पॉपुलर सिंगर के बारे में बता रहे हैं जो बहुत स्ट्रगल झेलने के बाद सिंगिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे. सिंगिंग बैकग्राउंड से ताल्लुक होते हुए भी उनके लिए मंजिल आसान नहीं थी. ये सिंगर अब 52 साल का होने को है.

हम बात कर रहे हैं 2000 के दशक में अपनी आवाज का लोहा मनवाने वाले सिंगर शान मुखर्जी की जो 30 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने वाले हैं. मध्य प्रदेश के खांडवा में जन्मे शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है जिनका ताल्लुक एक बंगाली परिवार से है. एक्टर ने अपनी आवाज के दम पर खूब शोहरत और दौलत कमाई लेकिन एक दौर ऐसा था जब उन्होंने तंगी में दिन गुजारे और घर चलाने के लिए छोटे-मोटे काम भी किए.

Preview

Preview

छोटे-से किराए के कमरे में गुजारे दिन
शान का ताल्लुक एक म्युजिकल बैकग्राउंड से रहा. उनके पिता मानस मुखर्जी एक म्यूजिक डायरेक्टर थे जिसकी वजह से शान को गाने के लिए पहला मौका मिलना आसान रहा. इस बात का खुलासा खुद शान ने आज तक को दिए एक इंटरव्यू में किया था. शान के पिता ने बहुत कम्र उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था और इसके बाद सिंगर के स्ट्रगल के दिन शुरू हो गए. शान ने इंटरव्यू में बताया था कि पिता के निधन के बाद उन्होंने अपनी मां और बहन के साथ एक छोटे-से किराए के कमरे में दिन गुजारे.

Preview

सेल्स बॉय रहे, केबल पॉइंट बेचे 
शान ने अपना घर चलाने के लिए कई छोटे-मोटे काम भी किए. पिंकविला के साथ एक पुराने इंटरव्यू में शान ने बताया था कि उन्होंने सेल्समैन का काम भी किया था. उन्होंने कहा था- मैंने एक बुटीक में काम किया. दरअसल, मेरा एक दोस्त जो यहां आया है, हम दोनों उस जगह पर सेल्स बॉय हुआ करते थे. मैंने ट्यूशन पढ़ाया है, मैंने केबल पॉइंट बेचे हैं, मैंने कंप्यूटर पर किताबें लिखने का काम भी किया है जिसके बारे में मुझे कुछ भी पता नहीं है.

Preview

Preview

इतनी है शान की नेटवर्थ
कभी चंद पैसों के लिए छोटे-मोटे काम करने वाले शान आज करोड़ों की दौलत के मालिक हैं. उनके पास ना नाम की कमी है और ना ही पैसे की दिक्कत है. शान ने 1999 की फिल्म 'प्यार में कभी कभी' के गाने 'मुसु मुसु हासी देउ' से बॉलीवुड में अपना सिंगिंग करियर शुरू किया और फिर एक से बढ़कर गानों को अपनी आवाज दी. आज सिंगर के पास अपना करोड़ों का आलीशान बंगला है और वे कई लग्जीरियस गाड़ियों के मालिक हैं. रिपब्लिक की रिपोर्ट की मानें तो शान की नेटवर्थ कुल 157 करोड़ रुपए है.

ये भी पढ़ें: 'देवरा', 'कंगुवा' से लेकर 'वेट्टैयन' तक, साउथ की इन शानदार फिल्मों के हैं यूनिक नाम, मतलब जानते हैं आप?

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget