एक्सप्लोरर

'चेहरे पर टिशू पेपर चिपकाया', जीनत अमान ने बताया कैसे सत्यम शिवम सुंदरम में कास्टिंग के लिए राज कपूर को मनाया

Zeenat Aman Rupa Role: जीनत अमान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम मिली थी.

Zeenat Aman Rupa Role: 1978 में रिलीज हुई फिल्म 'सत्यम शिवम सुंदरम' में जीनत अमान और शशि कपूर लीड रोल में थे. फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. ये फिल्म विवादों में भी रही थी. फिल्म को राज कपूर ने डायरेक्ट किया था. अब जीनत अमान ने इंस्टाग्राम पर ये किस्सा शेयर किया है कि आखिर कैसे उन्हें ये फिल्म मिली थी.

जीनत अमान ने कैप्शन में लिखा- 'दिसंबर में राज कपूर की 100th बर्थ एनिवर्सरी होगी. आज मैं आपको ये बताती हूं कि कैसे फिल्म सत्यम शिवम सुंदरम में मुझे कास्ट किया गया. मैं अपने करियर का किस्सा बताने जा रही हूं.'
 
जीनत को कैसे मिली थी सत्यम शिवम सुंदरम?
जीनत ने आगे लिखा- '1976 के आसपास हम वकील बाबू की शूटिंग कर रहे थे. राज जी फिल्म में अहम रोल निभा रहे थे. वहीं उनके छोटे भाई शशि कपूर और मैं फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे थे. टेक्स के बीच में टेक्नीशियन सेट चेंज करते थे, लाइट ठीक करते थे और हम कास्ट मेंबर टाइम पास कर रहे होते थे. वहीं राज की अपनी आर्ट को लेकर क्रांतिकारी सोच थी और वो एक फिल्म को लेकर जोश से भरे हुए थे जिसे वो बनाना चाहते थे.'
 
'कुछ समय तक वो एक स्टोरी आईडिया हमें बताते रहे कि एक आदमी है जो एक महिला की आवाज के प्यार में पड़ जाता है, लेकिन खुद को उसकी अपीरियंस से कनेक्ट नहीं कर पाता है. वो बेबाकी और जोश के साथ बोलते थे, लेकिन एक बार भी ये हिंट नहीं दिया कि मैं उस फिल्म का हिस्सा हो सकती हूं. मैं पहले से ही स्टार थी. और फिल्म में मुझे कास्ट करने की उनकी दिलचस्पी न होने को लेकर मुझे दिक्कत हो रही थी. मुझे पता था कि मिनी स्कर्ट और बूट्स वाली मेरी मॉडर्न इमेज की इसका कारण है. तो मैंने खुद ही सोचा कि राज कपूर को इसके लिए मनाया जाए.'
 
 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)

 
आगे उन्होंने लिखा- 'मुझे पता था कि राज जी अपना ज्यादातर खाली समय आर के स्टूडियो के ग्राउंड में The Cottage सेट पर बिताते थे. ऐसा सुनने में आया था कि वो यहीं पर मीटिंग रखते थे. छोटे इवेंट होस्ट करते थे. अक्सर जमीन पर साफ-सुथरे गद्दे पर बैठकर वो मीटिंग्स करते थे. तो मैंने एक कदम उठाया. एक शाम, शूट जल्दी रैपअप करके मैंने एक्स्ट्रा 30 मिनट अपने ड्रेसिंग रूम में लगाए और खुद को रूपा की तरह तैयार किया. मैंने घाघरा चोली पहनी, परांदा के साथ गुथी हुई चोटी बनाई और फिर गोंद से टिशू पेपर अपने चेहरे पर चिपकाकर निशान बनाने की कोशिश की. जब मैं The Cottage पहुंची तो जॉन (राज जी का राइट हैंड मैन) ने मुझे दरवाजे पर ग्रीट किया. उसने मुझे अचंभे से देखा लेकिन मेरी रिक्वेस्ट मानी-'साहब जी को कहो कि रूपा आई है.' आगे की कहानी कल बताऊंगी...'

ये भी पढ़ें- Pushpa 2 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर Pushpa 2 का धमाका, रिलीज से पहले ही कर ली है 1085 करोड़ की कमाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tuesday Box Office Collection Live: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
Live Updates: मंगलवार को 10 बजे तक 70 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी' जानें- 'धमाल 4' का कलेक्शन
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
अमिताभ बच्चन की नहीं हुई कोई सर्जरी, बोले- मैं बिल्कुल ठीक हूं, मेरी पोस्ट को गलत समझ लिया
The Odyssey Box Office: 'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
'द ओडिसी' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 फिल्मों को पछाड़ बनाया रिकॉर्ड, दुनियाभर में कमाई 2700 करोड़ पार
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' का धांसू ट्रेलर रिलीज, दिल छू लेगी कहानी, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget