एक्सप्लोरर

Satish Kaushik: सतीश कौशिक ने विकास के साथ जमकर किया था डांस, कारोबारी ने कहा- अचानक ही होती है ट्रेजेडी

Satish Kaushik Case: फार्महाउस के मालिक विकास मालू ने उस होली पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें सतीश कौशिक शरीक हुए थे.

Satish Kaushik Death: फिल्म निर्माता और अभिनेता सतीश कौशिक की मौत को लेकर शक के दायरे में आए कारोबारी विकास मालू ने आखिरकार इस मामले में चुप्पी तोड़ दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. यह वीडियो उसी होली पार्टी का है, जिसमें सतीश कौशिक शरीक हुए थे. खुद पर लगे आरोपों के जवाब में विकास ने कहा कि उनका नाम गलत तरीके से उछाला जा रहा है.

विकास ने रखी अपनी बात

विकास ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'सतीश जी करीब 30 साल से मेरे परिवार के सदस्य की तरह थे. दुनिया को मेरे नाम का गलत इस्तेमाल करने में मिनट भी नहीं लगा. हम उस ट्रेजेडी से उबर नहीं पा रहे हैं, जो होली पार्टी के बाद हमारे सामने आ गई. मैं इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि कोई भी ट्रेजेडी अचानक ही होती है. इससे ऊपर दुनिया की कोई ताकत नहीं है. मैं मीडिया के सभी सदस्यों से हमारी भावनाओं का ध्यान रखने का अनुरोध करता हूं. हमारे यहां होने वाले सभी कार्यक्रम में सतीश जी की कमी हमेशा खलेगी.'

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikas Malu (@vmkuber)

 

9 मार्च को हुआ था सतीश कौशिक का निधन

बता दें कि सतीश कौशिक 8 मार्च को दिल्ली आए थे. इसके बाद विकास मालू और अन्य दोस्तों के साथ होली पार्टी में शामिल हुए थे. पार्टी के बाद रात करीब 9:30 बजे वह सो गए थे. बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. उन्होंने अपने मैनेजर को बुलाया और हालात की जानकारी दी. मैनेजर उन्हें गुरुग्राम स्थित फोर्टिस अस्पताल ले गए, जहां रात 1:43 बजे उनका निधन हो गया.

विकास की पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इस मामले में विकास मालू की पत्नी ने उन पर गंभीर आरोप लगाए. साथ ही, उन्हें सतीश कौशिक की मौत के लिए जिम्मेदार भी ठहराया. विकास की पत्नी ने एएनआई को बताया, 'मैंने सतीश जी की मौत के मामले में शिकायत दर्ज कराई है. वह पार्टी के लिए मेरे पति के फार्महाउस पर गए थे, जहां उनकी तबीयत बिगड़ गई. फार्महाउस में कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिलीं. विकास और सतीश जी के बीच कारोबारी ताल्लुकात थे, जिनके चलते दोनों में विवाद चल रहा था.'

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: शाहरुख खान की राह पर सलमान खान, 'किसी का भाई किसी की जान' के लिए अपनाई 'पठान' की ये ट्रिक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
ईद 2027 पर सलमान खान संग प्रभास का नहीं होगा क्लैश? टलेगी 'स्पिरिट' की रिलीज?
Box Office: 5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
5वें दिन 10 तक 98 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें-'बंटवारा 1947' की कमाई
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
आयशा खान ने कर ली सगाई? मिस्ट्री मैन संग शेयर की प्रपोजल फोटोज!
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे
बॉक्स ऑफिस: 'बंटवारा 1947' ने तोड़ा इन 10 फिल्मों का रिकॉर्ड, 'गदर' भी रह गई पीछे

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget