एक्सप्लोरर

Sara Ali Khan Trolled: ऑक्सफोर्ड से रिजेक्ट हुईं सारा अली खान का वीडियो हो रहा वायरल, फैंस बोले- 'वहां नेपोटिज्म नहीं चलता'

Sara Ali Khan Trolled: सारा अली खान अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं. अब एक्ट्रेस ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट किए जाने पर ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं.

Sara Ali Khan Trolled: सारा अली खान अक्सर किसी न किसी कारण ट्रोलर्स के निशाने पर आ ही जाती हैं. अब हाल ही में उनका एक वीडियो क्लिप खासा वायरल हो रहा है. जिसमें सारा कहती नजर आ रही हैं कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया था. अब इस क्लिप पर सारा को नेपोटिज्म का प्रोडक्ट बताते हुए ट्रोलर्स कह रहे हैं कि वहां नेपोटिज्म नहीं चलता.

जब ऑक्सफोर्ड से रिजेक्ट हुईं सारा अली खान
सारा अली खान ने ग्लोबल इंडियन इंटरनेशनल स्कूल में 2019 में हुए एक प्रोग्राम में सारा अली खान ने अपनी लाइफ का एक्सपीरियंस शेयर करते हुए बताया था, 'मुझे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रिजेक्ट कर दिया गया, जो इंग्लैंड में है, जो मेरा सपना था और मैं इसमें प्रवेश नहीं कर पाई और मुझे लगा कि दुनिया इसे खत्म करने जा रही है. उस दिन मुझे नहीं पता था कि मुझे क्या करना चाहिए. मैंने पागलों की तरह रोते हुए अपनी मां को फोन किया और कहा, मां मुझे ऑक्सफोर्ड से रिजेक्ट कर दिया गया और मुझे नहीं पता कि मुझे क्या करना है और फिर कॉमन ऐप्स आ गए और मैं कोलंबिया में आ गई. इसके बाद तीन साल मैंने न्यूयॉर्क में बिताए... वो तीन साल मेरी जिंदगी के बेहतरीन साल थे.'

इस क्विप में सारा अली खान आगे कहती नजर आ रही हैं कि वो ऑक्सफोर्ड नहीं गईं, लेकिन कोलंबिया में वो ज्यादा खुश थीं.

यूजर्स ने किया ट्रोल
सारा अली खान की ये क्लिप रेडिट पर वायरल हो रही है. जिसपर यूजर्स सारा को ऑक्सफोर्ड में सिलेक्शन पर ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया, 'वहां नेपोटिज्म नहीं चलता मेमसाब'. एक अन्य यूजर ने लिखा, 'वो ऑक्सफोर्ड से कैसे रिजेक्ट हो सकती हैं, उसके दादा वहीं से हैं. मैं हैरान हूं.'

कोलंबिया में पढ़ाई के बाद भारत लौटीं एक्ट्रेस
बता दें कि सारा अली खान ने कोलंबिया विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन करने के बाद भारत लौटी थीं. इसके बाद उन्होंने 2018 में रोमांटिक ड्रामा केदारनाथ के साथ बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. एक्शन कॉमेडी फिल्म सिम्बा उनकी पहली हिट फिल्म थी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'माधुरी दीक्षित के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय दत्त...' 'साजन' के डायरेक्टर ने खोला दोनों के रिश्ते का बड़ा राज
'माधुरी के क्लोज-अप शॉट्स देखते थे संजय...' 'साजन' डायरेक्टर ने खोला बड़ा राज
Batwara 1947 Vs Awarapan 2: सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन सी फिल्म मारेगी बाजी?
सनी की 'बंटवारा 1947' या इमरान हाशमी की 'आवारापन 2', पहले दिन कौन मारेगी बाजी?
Spider Man Box Office: 'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
'स्पाइडर मैन' ने 9वें दिन तोड़ा सनी की 'बॉर्डर 2' का रिकॉर्ड, क्या 'धुरंधर 2' को दे पाएगी मात?
9 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जयसवाल को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'
24 साल के क्रिकेटर यशस्वी को डेट करने के रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- 'ब्रो रिलैक्स...'

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget