एक्सप्लोरर

Sanjeev Kumar Birth Anniversary: ताउम्र प्यार के लिए तरसते रहे संजीव कुमार, मौत को लेकर हमेशा सताता था ये डर

Sanjeev Kumar: वह आंखों से अदाकारी करने में माहिर थे और हर किसी को अपना दीवाना बना लेते थे. बात हो रही है संजीव कुमार की, जिनकी आज बर्थ एनिवर्सरी है.

Sanjeev Kumar Unknown Facts:  उन्होंने बचपन से ही कलाकार बनने का सपना देखा था. यही वजह रही कि जब उन्होंने रुपहले पर्दे पर कदम रखा तो हर कोई उनकी सादगी और संजीदगी भरी अदाकारी का कायल हो गया. यकीनन अपने जमाने के दिग्गज अभिनेता संजीव कुमार का जिक्र हो रहा है, जो किसी भी किरदार को इतनी शिद्दत से निभाते थे कि दर्शक खुद को उससे जोड़ लेते थे. बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको संजीव कुमार की जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

बचपन से ही बनना चाहते थे एक्टर

9 जुलाई, 1938 के दिन गुजरात के सूरत में जन्मे संजीव कुमार ने बचपन से ही कलाकार बनने का सपना देखा था. दरअसल, वैसे तो वह गुजराती परिवार से ताल्लुक रखते थे, लेकिन संजीव के जन्म के सात साल बाद उनका परिवार मुंबई आकर बस गया था.

इसके बाद संजीव ने एक्टर बनने की धुन पाल ली और थिएटर करने लगे. इसके बाद उन्होंने 1960 में फिल्म हम हिंदुस्तानी से रुपहले पर्दे पर कदम रखा और हर तरफ छा गए.

वह खुद को किसी भी रूप-रंग या किरदार में इतनी आसानी से ढाल लेते थे कि कभी एहसास ही नहीं होता था कि वह एक्टिंग कर रहे हैं. 

ताउम्र प्यार को तरसते रहे संजीव कुमार

अपने अभिनय और सादगी से लाखों लोगों के दिल जीतने वाले संजीव कुमार असल जिंदगी में किसी पर अपना दिल हार बैठे थे. वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि तमाम दिलों की ड्रीम गर्ल यानी हेमा मालिनी थीं.

फिल्म सीता और गीता की शूटिंग के दौरान संजीव कुमार को पहली नजर में ही हेमा मालिनी से मोहब्बत हो गई थी. वह हेमा मालिनी का हाथ मांगने के लिए उनके घर भी गए थे, लेकिन अभिनेत्री की मां ने अपनी बिरादरी का हवाला देकर रिश्ते से इनकार कर दिया था.

इससे संजीव कुमार इस कदर टूटे कि उन्होंने ताउम्र शादी नहीं करने का फैसला ले लिया और खुद पर जान लुटाने वाली सुलक्षणा पंडित के प्यार को भी ठुकरा दिया. 

मौत को लेकर सताता था यह डर

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि संजीव कुमार अपनी मौत को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे. वह कहते थे कि उनकी उम्र ज्यादा लंबी नहीं होगी. वह जिंदगी के 50 साल पूरे करने से पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह देंगे. इसके पीछे वह अपनी फैमिली हिस्ट्री का हवाला देते थे कि उनके परिवार के सभी मर्द 50 साल की उम्र से पहले ही जिंदगी का दांव हार जाते हैं. अब इसे अंधविश्वास कहे या हकीकत, संजीव कुमार भी 47 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे. 6 नवंबर 1985 के दिन हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था.

दिवालिया-कर्जदार हो गए Amitabh Bachchan ने बैंक वालों के सामने जोड़ लिए थे हाथ, इस एक्टर ने किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
पापा उदित नारायण जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
पापा जैसे क्यों नहीं चमक पाए आदित्य नारायण? टैलेंटेड होने के बावजूद इन वजहों से छूटे पीछे
Kroll Brand Value 2025: शाहरुख खान बने नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह
शाहरुख खान नंबर-1 सेलेब्रिटी ब्रांड, विराट को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे रणवीर सिंह

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर राग, आर्टिकल 370 पर गिड़गिड़ाए शहबाज
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget