एक्सप्लोरर

समीरा रेड्डी को वेट ट्रेनिंग को लेकर ये थी गलतफहमी, फैंस के साथ किया शेयर

Sameera Reddy Weight Training: समीरा रेड्डी अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखती हैं. उनका वजन काफी बढ़ गया था जिसके बाद से वो एक्सरसाइज से इसे कम करने में लगी हुई हैं.

Sameera Reddy Weight Training: समीरा रेड्डी ने वेट ट्रेनिंग यानी वजन उठाने की एक्सरसाइज को लेकर अपनी गलतफहमी के बारे में बताया. समीरा रेड्डी ने "मैंने दिल तुझको दिया", "रेस" और "मुसाफिर" जैसी फिल्मों में काम किया है. उन्होंने फिटनेस के लिए कई बार वेट ट्रेनिंग की है.

समीरा इन दिनों भी अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह जिम में लैंडमाइन सुमो स्क्वाट्स करती दिख रही हैं.

समीरा को थी ये गलतफहमी

उन्होंने कैप्शन में लिखा – "एक फॉलोअर ने पूछा कि क्या मैंने आज वर्कआउट किया? अब जब सवाल आया तो मुझे सबूत भी दिखाना पड़ा." समीरा ने आगे बताया कि उन्हें हमेशा लगता था कि वजन उठाने से शरीर भारी और मोटा हो जाता है, लेकिन असल में यह सिर्फ एक भ्रम है. हकीकत में, वजन उठाने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं, मेटाबॉलिजम तेज होता है और शरीर की ताकत बढ़ती है, और मोटापा नहीं बढ़ता है. उन्होंने कहा – "मुझे लगता था कि वेट ट्रेनिंग से शरीर भारी हो जाता है, लेकिन अब समझ आया कि यह एक बहुत बड़ी गलतफहमी है."

समीर उन चुनिंदा भारतीय अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने छह से ज्यादा भाषाओं में काम किया है. फिल्मों में आने से पहले, उन्होंने 1997 में गजल गायक पंकज उधास के म्यूजिक वीडियो "और आहिस्ता" में काम किया था.

इसके बाद बॉलीवुड में उनकी एंट्री हुई और 2002 में "मैंने दिल तुझको दिया" में अहम भूमिका निभाई. 2004 में वे "मुसाफिर" में अनिल कपूर, आदित्य पंचोली और कोएना मित्रा के साथ नजर आईं.

दक्षिण भारत में भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग रही है. वहां उन्होंने "वारणम आयिरम" से डेब्यू किया और "डरना मना है", "जय चिरंजीवा", "टैक्सी नंबर 9211", "अशोक", "रेस", "दे दना दन", "आक्रोश", "वेट्टई" और "तेज" जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया.

उनकी आखिरी फिल्म "वरधानायक" थी, जो 2013 में रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म थी. इसे अयप्पा पी. शर्मा ने निर्देशित किया था और इसमें सुदीप, चिरंजीवी सरजा और निकेशा पटेल भी थे.

2014 में समीर ने बिजनेसमैन अक्षय वर्दे से शादी की. अब उनके एक बेटा और एक बेटी हैं.

ये भी पढ़ें: ब्रेकअप के बाद बिपाशा के साथ डिनो मोरिया को काम करना पड़ गया था भारी, 23 साल बाद किया खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रेजिडेंट ईविल' से लेकर 'द लव हाइपोथेसिस' तक, IMDb पर छाई ये 6 फिल्में और सीरीज
कुछ नया देखने का है मन? इन 6 फिल्मों-सीरीज को न करें मिस, IMDb पर मिली है शानदार रेटिंग
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा, ये भी बताया क्यों फ्रैंचाइजी हो रही खत्म
'दृश्यम 2' को मात दे देगी 'दृश्यम 3', अजय देवगन का दावा
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से बाहर निकाले गए राजपाल यादव, हुई बेइज्जती?
सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ ने मारी बाजी, दूसरे नंबर पर है भक्ति सॉन्ग
सितंबर के आखिरी हफ्ते के टॉप 5 गाने, ‘गहरा हुआ’ ने मारी बाजी

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
'एक कचौड़ी, दो समोसा...', हिमंत बिस्वा सरमा को भाया इंस्टा ट्रेंड, क्या दिया मैसेज
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
पंजाब कांग्रेस चीफ से इस्तीफा पेश कर राजा वडिंग ने बदला अपना X Bio, अब क्या लिखा?
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
गोल्ड मेडल के लिए भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानें कब-कहां देखें एशियन गेम्स फाइनल लाइव
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'स्टारडम मिलता है तो प्रोड्यूसर को तंग करते हैं', टीवी इंडस्ट्री के वर्क कल्चर को लेकर रुपाली गांगुली ने कहा ये
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
'प्लंबर, डेंटिस्ट, बिजनेसमैन...', फ्लाई दुबई कांड के 5 रियल हीरो, जिन्होंने प्लेन क्रैश से बचाया
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
अभिजीत दीपके अकेले ही करा लेंगे ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा? सोनम वांगचुक ने दे दिया जवाब
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
बिहार की पहली महिला जो संभालेंगी विदेशी जहाज, कौन हैं कैप्टन रितु?
Wall Plaster: बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
बिना प्लास्टर तोड़े दीवार पर लगाएं कील, बड़े काम आएगा ये 1 हैक
Embed widget