एक्सप्लोरर

काला हिरण केस में सलमान की सजा पर ये बोले नीलम के पति समीर सोनी

नीलम के पति और बॉलीवुड अभिनेता समीर सोनी भी वहां मौजूद थे. एबीपी न्यूज़ की एंकर रोमाना से इस दौरान सीमर से खास बात-चीत की. आइए जानते हैं कि नीलम के बरी हो जाने और सलमान खान के दोषी करार दिए जाने पर समीर ने क्या कहा?

नई दिल्ली: जोधपुर की सीजेएम अदालत ने 20 साल पुराने कांकाणी गांव में काले हिरण के शिकार के मामले में सुपरस्टार सलमान खान को आज दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा सुनाई है. इसके साथ ही उनपर 10 हज़ार का जुर्माना भी लगाया गया. इस केस के अन्य चार आरोपियों- सोनाली बेंद्रे, सैफ अली खान, तब्बू और नीलम को बरी कर दिया गया है. सलमान के साथ ये सभी लोग जोधपुर की अदालत में मौजूद थे. इस दौरान नीलम के पति और बॉलीवुड अभिनेता समीर सोनी भी वहां मौजूद थे. एबीपी न्यूज़ की एंकर रोमाना से इस दौरान सीमर से खास बात-चीत की. आइए जानते हैं कि नीलम के बरी हो जाने और सलमान खान के दोषी करार दिए जाने पर समीर ने क्या कहा? रोमाना: नीलम बरी हो गई हैं जाहिर सी बात है यह बड़ी खबर है आपके लिए? समीर: हां, जाहिर है 20 साल का यह सिलसिला अब खत्म हो गया है. इस केस में आगे पता नहीं अपील की जाएगी या नहीं. नीलम के बरी हो जाने की खुशी है मगर सलमान को लेकर निराश भी हूं. रोमाना: आप समझ पाए कि ऐसा क्यों हुआ? क्योंकि बाकी सब इस मामले में बरी हो गए. सिर्फ सलमान खान ही दोषी करार दिए गए. समीर: ऑनेस्टली बताऊं तो फिलहाल कुछ समझ में नहीं आ रहा है. प्रॉसिक्यूशन की तरफ से ये सबूत पेश किया गया था कि सलमान गोलियां चला रहे थे और ये चार लोग (सैफ, तब्बू, सोनाली और नीलम) तालियां बजा रहे थे. रोमाना: हरीश दुलानी का नाम सामने निकल कर आ रहा है कि उनकी जो गवाही थी वो भारी पड़ गई सलमान खान के ऊपर. इस बारे में क्या कहना है आपको? समीर: पता नहीं कोर्ट-कचहरी में किस बेस पर डिसाइड किया जाता है. किसकी दलील मानी जाती है किसकी नहीं मानी जाती है. इसे तो कोर्ट ही डिसाइड करता है. मैं इस पर कोई टिप्पणी नहीं दे सकता हूं. लेकिन हां, मेरे लिए मिले-जुले इमोशन्स हैं. नीलम के लिए खुश हूं लेकिन सलमान के लिए दुख है. रोमाना: अगर आप बता पाएं कि आज कोर्टरूम में क्या हुआ इन लोगों को कहां पर खड़ा किया गया? समीर: हम सब एक छोटे से कमरे में थे. हमारे साथ सभी वकील भी वहां मौजूद थे. क्योंकि कभी भी बुलाया जा सकता था. 20 साल तक ऐसा होता रहे और फाइनली इस तरह का फैसला आना हो तो उत्सुकता बनी रहती है. और आखिर में जो फैसला आया इसके लिए पहले तो मैं नीलम के लिए खुश हूं लेकिन सलमान के लिए निराश हूं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार, पोस्ट शेयर कर दी बधाई
अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर सुनील शेट्टी से कियारा-काजोल तक ने लुटाया प्यार
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 3.30 बजे तक 297 पार हुआ कलेक्शन
इस फ्राइडे बॉक्स ऑफिस पर महा-प्रलय, 'जेलर 2' से टकराएंगी 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
'जेलर 2' से इस फ्राइडे टकराएंगी 'नई नवेली' समेत 4 फिल्में, किसका मनेगा दशहरा?
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें क्या है मामला
इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने दर्ज की FIR, जानें मामला

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
'हिरासत नहीं किडनैपिंग...', रिहा होने के बाद ध्रुव राठी का पहला वीडियो, क्या-क्या कहा?
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
ठीक से बंद नहीं हो रहा फ्रिज का दरवाजा, करें ये काम
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget