एक्सप्लोरर

सलमान खान ने बेहद खास अंदाज में किया शाहरुख खान को बर्थडे विश, बोले- फोन तो उठा लेता मेरा

SRK Birthday: शाहरुख खान के 54वें जन्मदिन के मौके पर सलमान खान ने उन्हें बेहद खान अंदाज में वीडियो मैसेज के जरिए विश किया. इस वीडियो में सलमान खान के साथ उनके आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के टूर की पूरी टीम भी दिखाई दे रही है.

SRK Birthday: सुपरस्टार शाहरुख खान का 54वां जन्मदिन 2 नवंबर को पूरी दुनिया में उनके फैंस ने खास जश्न के साथ मनाया. ऐसे में अब सबसे खास वीडियो सामने आया है जिसमें सलमान खान की आने वाली फिल्म 'दबंग 3' के टूर की पूरी टीम किंग खान को बेहद शानदार अंदाज में बर्थडे विश करती दिखाई दे रही है.

हैदराबाद में अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर सलमान खान ने शाहरुख खान के 54वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'करण-अर्जुन' के अपने को-स्टार को हार्दिक बधाई देते हुए एक विशेष वीडियो संदेश पोस्ट किया.

वीडियो में सलमान के साथ कलाकार जैकलीन फर्नाडीज, सोनाक्षी सिन्हा, डेजी शाह, सोहेल खान, शेरा, आयुष शर्मा और मनीष पॉल शाहरुख खान के लिए बर्थ डे सॉन्ग गाते दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने शाहरुख के हाथ खोलकर किए जाने वाले सिग्नेचर पोज की भी नकल की.

View this post on Instagram
 

Happy bday khan Saab. . Hamare industry ka king khan @iamsrk

A post shared by Chulbul Pandey (@beingsalmankhan) on

शाहरुख को जन्मदिन की बधाई देने के बाद सलमान ने उनसे पूछा कि वे उनका कॉल क्यों नहीं उठा रहे हैं. वीडियो में सलमान को कहते सुना जा सकता है, "अबे तुझे फोन किया था.. फोन तो उठा लेता मेरा."

इसके जवाब में सोनाक्षी को कहते सुना जा सकता है, "वेरी बैड..वेरी बैड (बहुत बुरी बात है)." सलमान ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "हैपी बर्थ डे खान साहब.. हमारी इंडस्ट्री का किंग खान."

इसके जवाब में शाहरुख ने सलमान को शुक्रिया कहते हुए कहा कि वे उन्हें मिस कर रहे थे. शाहरुख ने वीडियो में कमेंट किया, "सलमान, भाई शुक्रिया. आपको बहुत मिस किया आज. लेकिन आप मेरी मां के शहर हैदराबाद में लोगों को खुश कर रहे हैं! लव यू और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया. जल्दी वापस आओ ताकि मुझे तुम से जन्मदिन की झप्पी मिल सके."

आपको बता दें कि सलमान 'दंबग' टूर के सिलसिले में इन दिनों हैदराबाद में हैं. इसके साथ ही शाहरुख खान का जन्मदिन दुबई के बुर्ज खलीफ में भी बेहद खास अंदाज में सेलिब्रेट किया गया. बुर्ज खलीफा में इस दिन रोशनी से लिखा गया, "बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को जन्मदिन मुबारक", इसी के साथ एक शानदार फाउंटेन शो भी हुआ जिसके बैकग्राउंड में शाहरुख की फिल्म 'ओम शांति ओम' का गाना 'धूम ताना ताना' बज रहा था.

View this post on Instagram
 

@iamsrk grooves to his superhit songs #HappyBirthdayShahRukhKhan #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

View this post on Instagram
 

#ShahRukhKhan with #AbramKhan on his birthday today #HappyBirthday #Instalove #ManavManglani

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
Box Office: क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget