एक्सप्लोरर

'सिकंदर' ही नहीं, पिछले 10 सालों में डिजास्टर रहीं सलमान खान की इतनी फिल्में, दीं सिर्फ 3 हिट

Salman Khan 10 Years Box Office Record: सलमान खान की कई बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' जैसा हाल हो चुका है. हम आपको सुपरस्टार के 10 साल का रिकॉर्ड बता रहे हैं.

Salman Khan 10 Years Box Office Record: सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. लेकिन पर्दे पर आते ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई. बॉलीवुड हंगामा ती मानें तो 'सिकंदर' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित होती दिख रही है. इससे पहले भी सलमान खान की कई बड़ी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर 'सिकंदर' जैसा हाल हो चुका है. हम आपको सुपरस्टार के 10 साल का रिकॉर्ड बता रहे हैं.

सलमान खान की पिछले 10 साल (2016-2025 तक) में 'सिकंदर' समेत कुल 11 फिल्में रिलीज हुईं. इनमें से सिर्फ 3 फिल्में ही हिट रहीं. बाकी फिल्में या तो बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं या फिल्म एवरेज कलेक्शन ही कर पाई.

Salman Khan starrer Sikandar new poster unveils full cast ahead of trailer launch, see

2016-2017 के बीच रिलीज हुई तीन फिल्में
'सुल्तान' 2016 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 300.45 करोड़ रुपए कमाए थे और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. इसके बाद 'ट्यूबलाइट' 2017 में पर्दे पर आई. हालांकि 119.26 करोड़ रुपए कलेक्शन के साथ ये फिल्म फ्लॉप रही. 2017 में ही सलमान खान की हिट फिल्म 'एक था टाइगर' का सीक्वल 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई. ये फिल्म थिएटर्स में चल गई और इसने बॉक्स ऑफिस पर 339.16 करोड़ रुपए बटोरे.

दो साल में तीन फिल्में, नहीं हुई एक भी हिट
2018 में 'रेस 3' पर्दे पर आई लेकिन सलमान खान के लिए ये अनलकी रही. 'रेस 3' ने 166.40 रुपए का एवरेज कलेक्शन किया. कैटरीना कैफ के साथ सलमान खान 'भारत' (2019) में दिखाई दिए. लेकिन जोड़ी दर्शकों को खास इंप्रेस करने में नाकाम रही और फिल्म ने महज 211.07 करोड़ रुपए की एवरेज कमाई की. 2019 में आई 'दबंग 3' से भाईजान को कुछ राहत मिली और 146.11 करोड़ रुपए के कलेक्शन के साथ ये फिल्म सेमी-हिट रही.

लगातार फ्लॉप रहीं तीन फिल्में
'राधे' (2021), 'अंतिम' (2021) और 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) का हाल लगभग एक जैसा ही रहा. ये तीनों ही फिल्में सलमान खान की फ्लॉप लिस्ट में शुमार हुईं. इसके बाद 2023 में ही दिवाली के मौके पर 'टाइगर 3' ने दस्तक दी. 285.52 करोड़ रुपए कमाकर ये फिल्म हिट साबित हुई. वहीं अब ईद 2025 के मौके पर 'सिकंदर' रिलीज हुई जो अब तक पर्दे पर लगी हुई है और बेहद खराब परफॉर्म कर रही है. 

ये भी पढ़ें: Sunny Deol Top Films: 'गदर 2' ही नहीं, सनी देओल की इन फिल्मों ने भी काटा बवाल, 'जाट' से पहले देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' बनी ओपनिंग वीकेंड पर ग्लोबली दूसरी सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Tom Holland ने भी रचा इतिहास
'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास, ग्लोबली ओपनिंग वीकेंड पर बनाये दो बड़े रिकॉर्ड
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'हिंदू लड़कियां जैसे ही इस्लामिस्ट के संपर्क में आती हैं', क्या कंगना रनौत ने किया सोनाक्षी सिन्हा को टारगेट?
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे ने विवेक ओबेरॉय और आर माधवन पर साधा निशाना
'भारत से प्यार है तो दुबई में क्यों रह रहे हो?' राज ठाकरे का विवेक और माधवन पर तंज
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा
'बंटवारा 1947' की रिलीज से पहले सनी देओल पहुंचे पटना साहिब गुरूद्वारा, टेका माथा

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget