एक्सप्लोरर

'दबंग-3' को निर्देशित नहीं करेंगे अरबाज, अब इस फिल्म के लिए अच्छे डायरेक्टर की तलाश में हैं सलमान खान

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सलमान खान का कहना है कि उनके भाई अरबाज खान फिल्म 'दबंग-3' का निर्देशन नहीं करना चाहते और वे इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ़ लेंगे. सलमान और उनके भाई सोहेल खान आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रचार में व्यस्त हैं.

सोहेल जहां सलमान को 'औजार', 'जय हो', 'हैलो ब्रदर', और 'प्यार किया तो डरना क्या' में निर्देशित कर चुके हैं, वहीं अरबाज ने उन्हें सिर्फ एक फिल्म 'दबंग-2' में निर्देशित किया है.

सलमान ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान दोनों में से अपने पसंदीदा निर्देशक के बारे में पूछे जाने पर कहा, "अरबाज निर्देशन नहीं करना चाहते. मुझे लगता है कि सोहेल बेहतर निर्देशक हैं क्योंकि वह ज्यादा धैर्यवान हैं. सोहेल के साथ आप चीजों में सुधार कर सकते हैं, लेकिन वैसी ही समान स्थितियों में अरबाज परेशान हो जाते हैं और उनका रक्तचाप घटने-बढ़ने लगता है."

सलमान ने कहा, "हम 'दबंग-3' शुरू करने जा रहे हैं. इसे लेकर उन्होंने (अरबाज) मुझसे कहा, 'बहुत अच्छा, लेकिन मैं इसे निर्देशित नहीं करूंगा. मैं केवल इसका निर्माण करूंगा'. इस पर मैंने कहा, 'बहुत अच्छा, हम इसके लिए कोई अच्छा निर्देशक ढूंढ़ लेंगे'."

सलमान ने अपनी फिल्मों के चयन को लेकर कहा कि उन्हें लगता है कि अगर पटकथा सुनने के दौरान आप खुद को पटकथा के किरदार के रूप में नहीं देख पा रहे, तो फिर कहानी चाहे जितनी भी अच्छी हो, आपको वह फिल्म नहीं करनी चाहिए.

अभिनेता ने फिल्म में भारत-चीन युद्ध की पृष्ठभूमि के बारे में भी बात की.

उन्होंने कहा, "हमने इसका इस्तेमाल बस एक पृष्ठभूमि के तौर पर किया है, इस फिल्म में हमने दिखाया है कि जितनी जल्दी हो सके युद्ध खत्म हो जाना चाहिए, ताकि दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने घर लौट सकें क्योंकि जब भी युद्ध होता है, दोनों पक्षों के सैनिक मारे जाते हैं और उनके माता-पिता और बच्चों को पूरी जिंदगी उनके बगैर गुजारनी पड़ती है."

फिल्म 'ट्यूबलाइट' 23 जून को रिलीज हो रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding Live: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल
LIVE: आमिर खान गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट संग शादी आज, अंबानी फैमिली से लेकर राज ठाकरे तक हुए शामिल
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
Video: जाह्नवी-खुशी ने बहन अंशुला कपूर को मेहंदी सेरेमनी में दिया बड़ा सरप्राइज, दुल्हन बोलीं- मुझे अंदाजा भी नहीं था
जाह्नवी-खुशी ने बहन अंशुला कपूर को मेहंदी सेरेमनी में दिया बड़ा सरप्राइज, दुल्हन बोलीं- मुझे अंदाजा भी नहीं था
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Japan PM India Visit: भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
भारत और जापान की करीबी से चीन को लगी मिर्ची! PM ताकाइची के दिल्ली दौरे पर उठाया अजीबो-गरीब मुद्दा
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
RJD आज मना रही 30वां स्थापना दिवस, लालू यादव ने बिहार की जनता के नाम दिया संदेश
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
बंगाल में जगन्नाथ रथयात्रा को दुर्गा उत्सव से 5 गुना ज्यादा फंड, शुभेंदु सरकार का बड़ा फैसला
Saturday Box Office: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: 'अल्फा' ने शनिवार को 'वेलकम टू द जंगल' को पछाड़ा, 'कॉकटेल 2'- 'मां इंटि बंगारम' का ऐसा रहा हाल
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
अयोध्या से दिल्ली शिफ्ट हुई VHP की केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक, चंपत राय की मौजूदगी पर संशय
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget