एक्सप्लोरर

अब विदेश में नहीं स्टूडियो में शूट होगी सलमान खान की 'राधे', फिल्म के मेकर्स ने बनाया ये प्लान

सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग बहुत जल्द शुरु होने वाली है. पहले ये शूटिंग विदेश में होने थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसे स्टूडियो में ही शूट किया जाएगा.

सलमान खान स्टारर 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है. फिल्म इस साल ईद पर रिलीज होनी थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के चलते इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया. हालांकि फिल्म अभी पूरी नहीं हो पाई है. फिल्म का कुछ हिस्से को शूट किया जाना अभी बाकी है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक फिल्म के बचे हुए हिस्से को बहुत जल्द ही मुंबई के स्टूडियो में शूट किया जाएगा.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, बचे हुए एक्शन शीन और एक गाने को शूट करने के लिए फिल्म की टीम को अजरबैजान जाना था. लेकिन कोरोना वायरस महमारी के चलते इसे ट्रिप को कैंसिल कर दिया और इसकी शूटिंग रुक गई. अब मेकर्स ने बचे हुए हिस्से को शूट करने की योजना बनाई है. अब इसे मुंबई के एक स्टूडियो में शूट किया जाएगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि नई यात्रा प्रतिबंधों के चलते शूट के लिए विदेश जाने से मना कर दिया गया है और टीम इसे अब हरे रंग की स्क्रीन पर शूट करने का मन बना रही है. इसमें ऐसे विजुअल इफेक्ट लगाए जाएंगे, जैसे कि इसे विदेशों में शूट किया गया है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्शन सीन को शहर के एक स्टूडियो में शूट किया जाएगा. फिल्म में बस 10-12 दिन का काम बाकी है.

रिपोर्ट में ये भी कहा गया कि अगर अक्टूबर-नवंबर तक सिनेमाघर खुल जाते हैं, तो 'राधेः योर मोस्ट वांटेड भाई' दिवाली पर रिलीज हो सकती है. इससे पहले, सलमान खान चाहते थे किए फिल्म ईद के दौरान रिलीज हो. लेकिन लॉकडाउन के चलते ऐसा नहीं हो पाया. फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ और कई अहम कलाकार शामिल हैं.

सलमान खान और यूलिया वंतूर मानसून का ले रहे हैं आनंद, सामने आई तस्वीर और वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Dhamaal 4 BO Day 6 Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6 बजे तक 85 करोड़ के हुई पार
Live Updates: बुधवार को भी बरकरार है 'धमाल 4' की रफ्तार, 6 बजे तक 85 करोड़ के हुई पार
पत्नी गौरी स्प्रैट के 5 साल के बेटे को आमिर खान सुनाते हैं कहानियां, दोनों के बीच ऐसा है रिश्ता
पत्नी गौरी स्प्रैट के 5 साल के बेटे को आमिर खान सुनाते हैं कहानियां, दोनों के बीच ऐसा है रिश्ता
15 Years Of ZNMD: 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे ये 2 एक्टर्स, फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड
'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' के लिए पहली पसंद नहीं थे ये 2 एक्टर्स, फिल्म ने जीते थे 7 अवॉर्ड

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
अचानक कहां गायब हो गया मानसून? दिल्ली-NCR, यूपी और बिहार में इस तरीख को होगी बारिश
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
बागी गुट में शामिल होने के बाद मदन मित्रा का आया पहला रिएक्शन, बोले - 'ममता बनर्जी का फोटो दिल में लेकिन...'
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
स्टैंड्स में बैठे एमएस धोनी ने नन्हे फैन से मांग लिया पॉपकॉर्न, कैमरे में कैद हुआ प्यारा वीडियो
Embed widget