एक्सप्लोरर

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को फिर मिली जान से मारने की धमकी, कहा- '30 तारीख को मारूंगा'

Salman Khan: सलमान खान को लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही हैं. अब एक बार फिर बॉलीवुड के इस सुपर स्टार को धमकी मिली है. कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर सलमान को मारने की धमकी दी है.

Salman Khan Death Threat: बॉलिवुड के दबंग खान यानी सलमान ख़ान को धमकी मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इस कड़ी में सलमान ख़ान को एक और धमकी मिली है. हैरानी की बात ये है कि इस बार कॉलर ने पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल कर कहा है  की वो सलमान ख़ान को 30 तारीख़ को मारेगा. कॉलर में अपना ना रॉकी भाई बताया है और कहा की वो जोधपुर का गौरक्षक है.  

सोमवार की रात आया था पुलिस कंट्रोल रूम में कॉल
बता दें कि सलमान खान के लिए जान से मारने की धमकी भरा कॉल मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में सोमवार की रात 9 बजे आया था. इस कॉल के बाद एक बार फिर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मुंबई पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और कॉलर तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है. 

लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को दी थी धमकी
बता दें कि इससे पहले सलमान खान को कई बार धमकियां मिल चुकी हैं. पिछले महीने एबीपी न्यूज के 'ऑपरेशन दुर्दांत' के दौरान जेल से दिए इंटरव्यू में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खुलेआम कहा था कि उसका मकसद सलमान खान को मारना है. उसने कहा था कि उसके मन में बचपन से ही सलमान खान के लिए गुस्सा भरा हुआ है. इस दौरान लॉरेंस ने ये भी कहा था कि सलमान खान ने हमारे इलाके में आकर काले हिरण की हत्या की थी और माफी भी नहीं मांगी थी. उन्हें अब बीकानेर में हमारे मंदिर जाकर माफी मांगनी पड़ेगी. अगर वे ऐसा नहीं करते हैं तो मैं ठोस जवाब दूंगा. 

सलमान खान को धमकी भरा ईमेल भी मिला था
लॉरेंस की इस धमकी के बाद सलमान खान को धमकी भरी ईमेल भी मिली थी. इस ईमेल में लिखा गया था, 'तेरे बॉस सलमान खान से गोल्डी भाई (गोल्डी बरार) को बात करनी है. लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू तो देख ही लिया होगा. नहीं देखा हो तो बोल देना कि देख लें. मैटर क्लोज करना है तो बात करवा देना. फेस टू फेस बात करनी हो वो बता देना. अब समय रहते सूचित कर दिया है, अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा.' 

लगातार मिल रही धमकियों के बाद सलमान की सुरक्षा की गई कड़ी
वहीं लगातार मिल रही धमकियों को देखते हुए सलमान खान की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है वहीं उन्हें वाई प्लस कैटिगिरी की सिक्योरिटी भी दी गई है. सलमान ने खुद अपनी सेफ्टी के लिए व्हाइट कलर की एक बेहद एक्सपेंसिव बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है. 

'किसी का भाई किसी की जान' का ट्रेलर लॉन्च
इन सबके बीच सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में बिजी हैं. बीते दिन फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया गया. इस दौरान सलमान खान पूरी स्टार कास्ट के साथ मोजूद रहे . सलमान की ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में ईद के मौके पर रिलीज होगी. भाईजान की फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज है. 

ये भी पढ़ें:-Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan ट्रेलर लॉन्च में Salman Khan ने दी Shehnaaz Gill को सलाह, बोले - ‘अब मूव ऑन करो’

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget