एक्सप्लोरर

Bodyguard के दौरान इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे सलमान खान, कोमा में जाने की आ गई थी नौबत! 8 घंटे हुआ था ऑपरेशन

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं. क्या आप जानते हैं कि सल्लू भाई बेहद गंभीर बीमारी से भी जूझ चुके हैं?

बॉलीवुड के दबंग यानी सलमान खान अपनी एक्टिंग और अंदाज के लिए खासे मशहूर हैं. क्या आप जानते हैं कि सल्लू भाई बेहद गंभीर बीमारी से भी जूझ चुके हैं?

सलमान ने खुद बताई थी अपनी बीमारी

बात फिटनेस की हो तो बॉलीवुड में सलमान खान को शायद सबसे ज्यादा नंबर मिलेंगे. लेकिन यही सलमान बेहद गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ चुके हैं और ऐसा बॉडीगार्ड फिल्म के दौरान हुआ था. इस घटना का खुलासा खुद सलमान खान ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. उन्होंने बताया था कि उस दौरान वह कोमा में जाने वाले थे. हालत इतनी ज्यादा खराब हो गई थी कि आठ घंटे तक उनका ऑपरेशन हुआ था.

इंटरव्यू के दौरान किया था खुलासा

बता दें कि आप की अदालत शो के दौरान सलमान खान ने अपनी कुछ बुरी आदतों का खुलासा किया था. साथ ही, बताया था कि अपनी कुछ आदतों की वजह से वह अपनी जिंदगी खतरे में डाल देते हैं. दरअसल, डॉक्टर्स ने उन्हें बताया था कि अगर उनके सिर की तरफ ब्लड फ्लो ज्यादा होता है तो वह कोमा में जा सकते हैं. इसके लिए उन्हें एक्शन सीन करने से भी मना किया गया है.

इस वजह से रिस्क लेते हैं सलमान

सलमान खान ने बताया था कि अगर एक्शन कर रहे हो तो उसे ढंग से करो. मैं इसमें पूरी सावधानी बरतता हूं. बता दें कि एक था टाइगर फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान ने इंग्लैंड में सिर्फ एक टीशर्ट पहनकर फाइट की थी. सलमान ने बताया कि उस दौरान शॉट के दौरान बार-बार जैकेट उतारनी और पहननी पड़ती थी. ऐसे में उन्होंने शूटिंग के दौरान जैकेट ही नहीं पहनी थी.

जब बढ़ गया था कोमा में जाने का खतरा

तमाम खतरों के बावजूद सलमान खान एक्शन सीन करते हैं. सलमान खान ने बताा कि वह ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिया नाम की बीमारी से पीड़ित थे, जिसमें काफी दर्द होता है. यह सुसाइडल बीमारी है, जिसमें आत्महत्या करने का मन होता है. बॉडीगार्ड की शूटिंग के दौरान वह इससे काफी ज्यादा परेशान थे. उन्होंने बताया कि जब इस बीमारी की जांच की गई तो मेरे दिमाग के पास ब्लड क्लॉट भी मिला था. इसके लिए करीब आठ घंटे तक मेरा ऑपरेशन चला था. हालांकि, ऑपरेशन शुरू होने से पहले मुझे सिर्फ 45 मिनट की सर्जरी की जानकारी दी गई थी. बॉडीगार्ड का ट्रेन वाला एक्शन सीन इस सर्जरी के दो सप्ताह बाद शूट किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आप कमिटेड हो, किसी महिला को मत छेड़ो...', कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना
कंगना रनौत ने ऋतिक रोशन पर साधा निशाना, सबा आजाद का जिक्र कर कही ये बात
'उरी' की सक्सेस से पहले बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम, बोलीं- स्टार किड्स को मिलते रहे मौके
तंग आकर बॉलीवुड छोड़ने वाली थीं यामी गौतम, इन 2 फिल्मों ने बदल दी किस्मत
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
Box Office: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन, 'धमाल 4' का शनिवार को ऐसा हाल
शनिवार बॉक्स ऑफिस: स्पाइडर मैन ने छुड़ाए सबके छक्के, 'जन नायकन' किया इतना कलेक्शन

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
खत्म हो जाएगा US-ईरान युद्ध? समझौते में हॉर्मुज को लेकर क्या हुआ फैसला
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
सलमान खान से रणदीप हुड्डा तक, असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए ये सितारे
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
UKSSSC पेपर लीक केस, ED का बड़ा एक्शन, हाकम सिंह की 63 लाख की संपत्ति अटैच
Kunal Khemu Kashmir House Tour: कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
कुनाल खेमू के कश्मीर वाले घर का टूर, देखें कैसा है इंटीरियर?
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
गौमूत्र और गुड़ से बनाएं फसल का टॉनिक, खेत में लौट आएगी जान
Embed widget