एक्सप्लोरर

Salman Khan ने इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म के लिए फीस की जगह मांगी थी ये चीज, डरकर कांपने लगे थे मेकर्स!

Salman Khan Sultan Fees: 8 साल पहले सलमान खान की फिल्म सुल्तान आई जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. लेकिन क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए भाईजान ने फीस नहीं ली थी? बल्कि एक शर्त रखी थी.

Salman Khan Sultan Fees: जब कोई करियर की शुरुआत करता है तो उसे फीस के तौर पर कुछ भी दे दिया जाता है. लेकिन अगर वो एक्टर फेमस हो गया तो अपने मन-मुताबिक फीस चार्ज करने लगता है. उन स्टार्स में एक सलमान खान भी हैं. सलमान खान आज एक फिल्म के लिए 60-70 करोड़ रुपये फीस चार्ज करते हैं लेकिन एक फिल्म थी जिसमें उन्होंने अपनी फीस चार्ज नहीं की थी बल्कि एक शर्त रखी थी.

उस फिल्म का नाम 'सुल्तान' था जो साल 2016 में आई थी और उसे रिलीज हुए 8 साल हो चुके हैं. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी और इसका अंदाजा सलमान को पहले ही हो गया था इसलिए उन्होंने फीस ना लेते हुए एक शर्त रखी थी जिसके बारे में चलिए बताते हैं.

'सुल्तान' के लिए सलमान खान की अनोखी शर्त

6 जुलाई 2016 को फिल्म सुल्तान रिलीज हुई थी जिसका निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया था और फिल्म को यशराज बैनर तले बनाया गया था. फिल्म में सलमान खान ने एक रेसलर की भूमिका निभाई थी और अनुष्का शर्मा इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं. कुछ मीडिया रिपोर्टस बताती हैं कि सलमान खान ने इस फिल्म के लिए 100 करोड़ रुपये फीस के तौर पर लिया था लेकिन कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि सलमान को 100 करोड़ तो मिले थे लेकिन ये उनकी शर्त के मुताबिक था.


Salman Khan ने इस 'ब्लॉकबस्टर' फिल्म के लिए फीस की जगह मांगी थी ये चीज, डरकर कांपने लगे थे मेकर्स!

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म सुल्तान का बजट 80 करोड़ था जबकि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 601.87 करोड़ का कलेक्शन किया था. बताया जाता है कि सलमान ने फिल्म में अपनी फीस नहीं बल्कि कुछ परसेंट पॉफिट मांगा था और उन्हें यकीन था कि फिल्म ब्लॉकबस्टर होगी. ऐसा ही हुआ और सलमान को 100 करोड़ के आस-पास की रकम दी गई. हालांकि, इसका कोई आधिकारिक प्रमाण नहीं है.

सलमान खान ने दी बैकू बैक ब्लॉकबस्टर

साल 2009 में सलमान खान की फिल्म वॉन्टेड आई जो सुपरहिट हुई. इसके बाद 'दबंग' (2010), 'रेडी' (2011), 'बॉडीगार्ड' (2011), 'एक था टाइगर' (2012), 'किक' (2014), 'बजरंगी भाईजान' (2015), 'सुल्तान' (2016), 'टाइगर जिंदा है' (2017) जैसी बैक टू बैक ब्लॉकबस्टर की और उस दौर में सलमान बॉक्स ऑफिस किंग बन गए थे. हालांकि, साल 2017 के बाद से सलमान की कुछ फिल्में हिट तो हुईं लेकिन को करिश्मा फिर नहीं लौटा.

यह भी पढ़ें: इन Actress को भूलकर भी ना समझें नाजुक कली, एक्शन देख छूट जाएंगे पसीने, लिस्ट में तब्बू से लेकर आलिया तक का नाम है शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday Box Office Collection: 'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 13 दिन पुरानी 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
'अल्फा 2' को बराबर की टक्कर दे रही 'वेलकम टू द जंगल', जानें बुधवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
Viral Video: अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, अर्जुन कपूर संग जमकर किया डांस, देखें वीडियो
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, अर्जुन कपूर संग जमकर किया डांस, वीडियो वायरल
Alpha BO Collection Day 6: बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़, अब आधी लागत वसूलने से है इंचभर दूर
बुधवार को 'वेलकम टू द जंगल' से आगे निकली ‘अल्फा’, कमा डाले इतने करोड़
Dhamaal 4 BO Day 1 Prediction: अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?
‘धमाल 4’ पहले दिन तोड़ेगी कमाई के सारे रिकॉर्ड! जानें- कितने करोड़ से कर सकती है ओपनिंग ?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget