एक्सप्लोरर

Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए... सलमान खान को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Salman Khan Death Threat: सलमान खान को एक या दो बार नहीं कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. चलिए जानते हैं एक्टर को कब-कब डेथ थ्रेट मिली है.

Salman Khan Death Threat Timeline: रविवार, 14 अप्रैल को सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर हुई गोलीबारी की खबरों ने फिल्म इंडस्ट्री सहित एक्टर के फैंस को हिलाकर रख दिया है. य़े घटना कथित तौर पर रविवार सुबह तड़के हुई जब मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात लोगों ने हवा में कई राउंड गोलियां चलाईं और फौरन मौके से फरार हो गए.

हालांकि सलमान खान सुरक्षित हैं लेकिन यह पहली बार नहीं है जब एक्टर को ऐसी खतरनाक सिचुएशन का सामना करना पड़ा हो. इससे पहले कई बार सलमान को जान से मराने की धमकी मिल चुकी हैं. जिसके बाद उनकी सिक्योरिटी भी बढ़ा दी गई थी. एक्टर को महाराष्ट्र सरकार ने वाई प्लस कैटेगिरी की सुरक्षा भी दी हुई है.

सलमान खान को कब-कब मिली जान से मारने की धमकियां
1. लॉरेंस बिश्नोई ने 2018 में सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी. दरअसल साल 2018 में अदालत में पेशी के दौरान बिश्नोई ने बयान दिया था, "हम सलमान खान को जोधपुर में मार देंगे. एक बार जब हम कार्रवाई करेंगे तो सभी को पता चल जाएगा. मैंने अभी तक कुछ नहीं किया है.वे बिना किसी कारण के मुझ पर अपराधों का आरोप लगा रहे हैं."

रिपोर्ट्स के मुताबिक 1998 के काले हिरण शिकार मामले की सजा के तौर पर उसे सलमान को मारने का आदेश दिया गया था, जब वह राजस्थान में सूरज बड़जात्या की 'हम साथ साथ हैं' की शूटिंग कर रहे थे. गौरतलब है कि बिश्नोई समुदाय में काले हिरणों को पवित्र माना जाता है.


Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए... सलमान खान को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

2- साल 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मौत के बाद सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. दरअसल मई 2022 में पंजाबी सिंगर सिद्धूमूसे वाला की मौत के बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को जान से मारने की धमकी मिली थी. जून में, सलीम खान को बांद्रा में एक बेंच पर एक लेटर मिला था जहां वह सुबह जॉगिंग के बाद बैठते हैं.

पत्र में लिखा था कि सलमान और उनके पिता का हश्र पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला जैसा ही होगा. बता दें कि मूसेवाला की कथित तौर पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या कर दी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ''यह गैंग बड़े बिजनेसमैन और एक्टर्स से रंगदारी वसूलने की तैयारी कर रहा था.'' 8 जून को दिल्ली पुलिस ने कहा था कि मूसेवाला की हत्या का मास्टरमाइंड लॉरेंस बिश्नोई है.


Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए... सलमान खान को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

3- मार्च 2023 में, 'बजरंगी भाईजान' एक्टर को एक ईमेल के जरिए एक और मौत की धमकी मिली थी. सलमान के एक करीबी सहयोगी को ई-मेल मिला जिसमें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के एक इंटरव्यू का रेफरेंस था, जिसमें उसने दावा किया था कि जीवन में उसका मेन मकसद अभिनेता को मारना था. दर्ज शिकायत के आधार पर मुंबई पुलिस ने सलमान खान को धमकी भरे ई-मेल के मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के खिलाफ मामला दर्ज किया है. सलमान के घर के बाहर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.


Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए... सलमान खान को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

4-सलमान खान को जोधपुर, राजस्थान के एक व्यक्ति से नई जान से मारने की धमकी मिली, जो "गौ-रक्षक" था और उसने कथित तौर पर 30 अप्रैल को सलमान को जान से मारने की धमकी दी थी. डेथ थ्रेट का कॉल रात 9 बजे मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को किया गया था. 10 अप्रैल को फोन करने वाले ने खुद को जोधपुर का रॉकी भाई बताया था. मुंबई पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और कॉल करने वाले के ठिकाने का पता लगाया. पुलिस ने मुंबई के ठाणे से 16 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है. एक अधिकारी ने बताया कि वह राजस्थान का रहने वाला था और कथित तौर पर सलमान खान को जान से मारने की धमकी दे रहा था.


Salman Khan Death Threat: कभी लेटर तो कभी ईमेल के जरिए... सलमान खान को कई बार मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

5- एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नवंबर 2023 में सलमान को सुरक्षा के बीच एक नई जान से मारने की धमकी मिली थी. फेसबुक पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई होने का दावा करने वाले अकाउंट से धमकी मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने अभिनेता के लिए सिक्योरिटी रिव्यू किया था. एफबी अकाउंट में प्रोफ़ाइल तस्वीर के रूप में बिश्नोई की तस्वीर थी. यह पोस्ट पंजाबी गायक गिप्पी ग्रेवाल को संबोधित था. वही 'टाइगर 3' एक्टर को भी चेतावनी जारी की गई थी.

गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल ड्रग्स तस्करी मामले में जेल में हैं, जिसकी जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है.

और पढ़ें: Monday Motivation: दिव्येंदु शर्मा की मोटिवेशनल स्टोरी है फुल मसालेदार, 'मुन्ना भैया' क्यों हैं स्लीपर हिट टैग के दावेदार? जानें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
'आवारापन 2' का शानदार रहा एक हफ्ता, जानें- कितना कमाया प्रॉफिट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
Box office: घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
घटिया एनिमेशन के बाद भी करोड़ों छाप रही चाइनीज फिल्म, कमाया 2050% प्रॉफिट
Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का खुलासा, 'पाकिस्तान पर फोकस था, लेकिन चीन...'
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
पेरू में जोरदार भूकंप से हिली धरती! 6.7 तीव्रता, 99 किमी गहराई में था केंद्र
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget