एक्सप्लोरर

सलमान खान करेंगे दिहाड़ी मजदूरों की आर्थिक सहायता, मांगी 25 हजार मजदूरों की बैंक अकाउंट डिटेल्स

सलमान खान की ओर से 25000 दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों की जानकारी मंगाई है ताकि उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके.

मुंबई: देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन के ऐलान के पहले से ही यानि 19 मार्च से बॉलीवुड में किसी भी हिंदी फिल्म की शूटिंग नहीं हो रही है. ऐसे में फिल्मों, टीवी सीरियल्स, विज्ञापनों और वेब शोज़ की शूटिंग से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों की रोजी-रोटी का जबरदस्त संकट आ खड़ा हुआ है. कोरोना वायरस से पैदा हुए इस भीषण संकट की घड़ी में अब बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने इन दिहाड़ी मजदूरों के लिए मदद का हाथ आगे बढ़ाया है.

एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सलमान खान की ओर से इंडस्ट्री की मातृ संस्था फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) को फोन कर 25000 दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों की जानकारी मंगाई है ताकि उन्हें आर्थिक सहायता पहुंचाई जा सके.

कोरोनावायरस के लिए पीएम-केयर्स फंड में भूषण कुमार ने दिए 11 करोड़ रुपये

इस खबर की पुष्टि करते हुए FWICE के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे ने एबीपी न्यूज़ से कहा, "सलमान खान फिल्म्स की सीईओ शमीरा नाम्बियार ने चंद दिनों पहले दिहाड़ी मजदूरों की मदद को लेकर फेडरेशन को फोन किया था. मैंने उन्हें बताया कि यूं तो फेडरेशन कर साथ विभिन्न विधाओं से संबंधित पांच लाख वर्कर जुड़े हुए हैं, मगर दिहाड़ी मजदूरों की संख्या तकरीबन 25000 है. इसके बाद हमें तीन दिन बाद फिर से फोन आया और उन्होंने 25000 दिहाड़ी मज़दूरों के बैंक खातों को लेकर जानकारी मांगी, जो हमने उन्हें भेज दी है."

Coronavirus के खिलाफ मुहिम में पीएम मोदी को मिला अक्षय कुमार का साथ, दान किए 25 करोड़ रुपये

एबीपी न्यूज़ ने जब फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक दुबे और फेडरेशन के अध्यक्ष बी. एन. तिवारी दोनों से पूछा कि सलमान खान की ओर से इन सभी दिहाड़ी मजदूरों के बैंक खातों में कितने पैसे डाले जाएंगे, तो इस बारे में दोनों ने कहा कि सलमान खान की ओर से आर्थिक सहायता की रकम का फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है.

इस बीच, अशोक दुबे ने एबीपी न्यूज़ को यह जानकारी भी दी कि सलमान के चैरिटी संगठन 'बीइंग ह्यूमन' फेडरेशन के मजदूरों के स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों के मद्देनजर काफी मदद करते रहे हैं और पिछले दो साल में संगठन की तरफ से फेडरेशन को तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wednesday BO: बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' और 'जन नायकन' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
बुधवार को 'स्पाइडर मैन' से 'धमाल 4' तक किसने किया कितना कलेक्शन? जानें- रिपोर्ट
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'ये एक एक्स्ट्रा प्रेशर है', 'रामायण' में रावण के रोल को लेकर बोले यश
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान
'भाई, तुम्हारे साथ कई अच्छे पल बिताए...' प्रदीप रावत के निधन पर इमोशनल हुए सलमान

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
यूपी में सुबह से बारिश, हरियाणा से दिल्ली तक IMD की चेतावनी, आज देश का मौसम कैसा?
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
'हमने चेतावनी दी थी', दिल्ली से शेख हसीना ने दबाई कौन सी नस? भड़क गया बांग्लादेश
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Embed widget