एक्सप्लोरर
सलमान खान ने किया फिल्म 'फू' का ऐलान, जानें फिल्म के बारे में पूरी जानकारी यहां...

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोमवार को फिल्म 'फू' की घोषणा की. इस फिल्म में 'सैराट' के अभिनेता आकाश ठोसर मुख्य भूमिका में होंगे. इस फिल्म को जाने-माने अभिनेता-निर्देशक महेश मांजरेकर निर्देशित करेंगे.
सलमान ने इससे संबंधी एक फोटो ट्विटर पर शेयर की. सलमान ने फोटो का कैप्शन लिखा, "सैराट के आकाश ठोसर, महेश मांजरेकर की 'फू' के साथ वापस आ रहे हैं." Sairat throb #AakashThosar is back with @manjrekarmahesh's #FU pic.twitter.com/AW2crVI7eR
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) April 10, 2017
'सैराट' एक मराठी म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. यह 2016 में रिलीज हुई थी. इसे समीक्षकों द्वारा सराहा गया था. मांजरेकर ने इससे पहले 'वास्तव : द रियल्टी', 'कुरुक्षेत्र', 'सिटी ऑफ गोल्ड' और 'नटसम्राट' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है. ये सभी फिल्में समीक्षकों द्वारा सराही गई थीं. और पढ़ें
Source: IOCL























