एक्सप्लोरर
आईपीएल की फिनाले पार्टी में जैकलीन संग ठुमके लगाएंगे सलमान खान
हाल ही में 'रेस 3' का ये गीत रिलीज हुआ है जिसमें जैकलीन पोल डांस करती नज़र आ रही हैं.

मुंबई: आपीएल के फिनाले में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज अपनी अगली फिल्म 'रेस 3' को प्रमोट करने पहुंचेंगे और पार्टी सॉन्ग 'हीरिये' पर ठुमके भी लगाएंगे. बता दें कि आईपीएल के इस संस्करण का फाइनल मैच 27 मई को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. हाल ही में 'रेस 3' का ये गीत रिलीज हुआ है जिसमें जैकलीन पोल डांस करती नज़र आ रही हैं. वहीं सलमान इसमें अपना सिग्नेचर स्टेप करते भी दिख रहे हैं. इसमें ये दोनों सितारे हीर और रांझा की भूमिका में दिख रहे हैं. सलमान इसमें गा रहे हैं, 'हिरिए ने नशा तेरा करके ना पूछ हमें क्या हो गया...कि रांझा ये तबाह हो गया...' गाना शानदार है और देखकर आपका मन भी थिरकने को करने लगेगा. फिनाले में सलमान खान और जैकलिन फर्नाडीज एक सेग्मेंट की मेजबानी करेंगे. इसमें सलमान खेल के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए यह भी बताएंगे कि किस प्रकार मौका मिलने पर वह पनवेल में अपने फॉर्महाउस में खेलना पसंद करते हैं. इसके साथ ही सलमान आईपीएल की अपनी पसंदीदा टीम और खिलाड़ी के नाम का खुलासा भी करेंगे. इस फिनाले में डेजी शाह और लूलिया वंतूर भी प्रस्तुति देंगी. फिल्म में सुपरस्टार सलमान, जैकलिन, अनिल कपूर और डेजी शाह के अलावा, बॉबी देओल और साकिब सलीम जैसे बेहतरीन कलाकारों को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा. सलमान खान फिल्म्स और रमेश तौरानी द्वारा निर्मित इस फिल्म को टिप्स फिल्म्स के बैनर तहत बनाया जाएगा. रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज होगी.
और पढ़ें














